राहुल देव पंजाबी फिल्म ‘वॉर्निंग 2’ में पुलिस ऑफिसर रंजीत सिंह की भूमिका में नजर आएंगे

 फिल्म के लिए अपना उत्साह दिखाते हुए राहुल देव ने बताया कि रिलीज की तारीख करीब आ रही है,

Mamta Choudhary
Mamta Choudhary Verified Public Figure • 25 Apr, 2026 Unknown
February 1, 2024 • 3:13 PM  0
मूवीज
NEWS CARD
Logo
राहुल देव पंजाबी फिल्म ‘वॉर्निंग 2’ में पुलिस ऑफिसर रंजीत सिंह की भूमिका में नजर आएंगे
“राहुल देव पंजाबी फिल्म ‘वॉर्निंग 2’ में पुलिस ऑफिसर रंजीत सिंह की भूमिका में नजर आएंगे”
Favicon
Read more on bollychakkar.com
1 Feb 2024
https://www.bollychakkar.com/hindi/rahul-dev-will-be-seen-in-the-role-of-police-officer-ranjit-singh-in-the-punjabi-film-warning-2
Copied
राहुल देव पंजाबी फिल्म ‘वॉर्निंग 2’ में पुलिस ऑफिसर रंजीत सिंह की भूमिका में नजर आएंगे
राहुल देव पंजाबी फिल्म ‘वॉर्निंग 2’ में पुलिस ऑफिसर रंजीत सिंह की भूमिका में नजर आएंगे
मुंबई  : बहुमुखी और प्रसिद्ध अभिनेता राहुल देव आगामी पंजाबी फिल्म 'वॉर्निंग 2' में दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए तैयार हैं। अभिनेता, जिन्होंने लगातार सभी भाषाओं और प्लेटफार्मों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है, वह इस फिल्म में रंजीत सिंह नाम के एक 'रफ एंड टफ' पुलिसकर्मी की भूमिका में नजर आएंगे। उनके प्रशंसक 2 फरवरी, 2024 को रिलीज होने वाली इस का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के साथ फिर एक बाद बड़े पर्दे पर राहुल लोगों का दिल जीतने के लिए तैयार है। 
     फिल्म के लिए अपना उत्साह दिखाते हुए राहुल देव ने बताया कि रिलीज की तारीख करीब आ रही है, और मैं इस समय ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहूंगा। मैं अपने प्रशंसकों से बस यही अनुरोध करूंगा कि वे फिल्म देखें और बड़े पर्दे पर इसका आनंद लें क्योंकि इसमें वह सब कुछ है जो 'पैसा वसूल' अनुभव देने के लिए आवश्यक है।
     एक पुलिस वाले की भूमिका निभाना हमेशा जिम्मेदारी की बात होती है, चाहे वह अच्छा पुलिसवाला हो या बुरा। मैंने अपनी ओर से अपना सर्वोत्तम देने का प्रयास किया है। अब यह मेरे दर्शकों पर है कि वे इसे देखें और अपनी प्रतिक्रिया साझा करें। कोई भी प्रोजेक्ट रिलीज से पहले रोंगटे खड़े हो जाते है और इस प्रोजेक्ट के लिए भी यह ऐसा ही है। इस फिल्म के लिए ‘वॉर्निंग 2’ की मेरी पूरी टीम को शुभकामनाएं देता हूँ। हमने अपने हिस्से की कड़ी मेहनत की है। अब, दर्शक के हाथ में बाजी है। 'वॉर्निंग 2' 2 फरवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हम राहुल देव और उनकी पूरी टीम को इस फिल्म की सफलता के लिए शुभकामनाए देते है। 

Mamta Choudhary Verified Public Figure • 25 Apr, 2026 Unknown

Bolly Chakkar is world of Bollywood, Celeb Gossips, Movie Reviews, Television and Music.

Digital Archives

Recommended Posts

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने दीपिका पादुकोण को सराहा, कहा- उनकी मौजूदगी बेमिसाल है
रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने दीपिका पादुकोण को सराहा, कहा- उनकी मौजूदगी बेमिसाल है
तमाशा के 9 साल: दीपिका पादुकोण ने तारा के किरदार से दिलों पर छोड़ी अमिट छाप
तमाशा के 9 साल: दीपिका पादुकोण ने तारा के किरदार से दिलों पर छोड़ी अमिट छाप
ज़ी पंजाबी के 'जायका पंजाब' में इस हफ्ते देखें जीरकपुर की 'द बारबेक्यू कंपनी' के अनोखे स्वाद की झलक
ज़ी पंजाबी के 'जायका पंजाब' में इस हफ्ते देखें जीरकपुर की 'द बारबेक्यू कंपनी' के अनोखे स्वाद की झलक
लगातार तीसरी बार कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट का हिस्सा बनीं एक्ट्रेस प्रोड्यूसर इति आचार्य
लगातार तीसरी बार कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट का हिस्सा बनीं एक्ट्रेस प्रोड्यूसर इति आचार्य
अपनी फिल्म श्रीकांत प्रमोशन करने जयपुर आए एक्टर राजकुमार राव ने कहा :- सपनों के हक़ीक़त में बदलने की कहानी है श्रीकान्त
अपनी फिल्म श्रीकांत प्रमोशन करने जयपुर आए एक्टर राजकुमार राव ने कहा :- सपनों के हक़ीक़त में बदलने की कहानी है श्रीकान्त
मलाइका अरोड़ा ने वी कनेक्ट इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित 'ग्लोबल फेम अवार्ड्स 2024' में शिरकत की
मलाइका अरोड़ा ने वी कनेक्ट इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित 'ग्लोबल फेम अवार्ड्स 2024' में शिरकत की
amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu