5 बॉलीवुड अभिनेता जिन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कदम रखा और बहुतों का दिल जीता

Mamta Choudhary
Mamta Choudhary Verified Public Figure • 25 Apr, 2026 Unknown
May 2, 2023 • 3:07 PM  0
बॉलीवुड
NEWS CARD
Logo
5 बॉलीवुड अभिनेता जिन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कदम रखा और बहुतों का दिल जीता
“5 बॉलीवुड अभिनेता जिन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कदम रखा और बहुतों का दिल जीता”
Favicon
Read more on bollychakkar.com
2 May 2023
https://www.bollychakkar.com/hindi/5-bollywood-actors-who-ventured-on-the-ott-platform-and-won-the-hearts-of-many
Copied
5 बॉलीवुड अभिनेता जिन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कदम रखा और बहुतों का दिल जीता
5 बॉलीवुड अभिनेता जिन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कदम रखा और बहुतों का दिल जीता

हाल के कुछ वर्षों में हमने ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर दर्शकों की संख्या में काफ़ी बढ़त देखी है। माधुरी दीक्षित, काजोल, बॉबी देओल, पंकज त्रिपाठी और कई अन्य अभिनेताओं ने मनोरंजन व्यवसाय की बदलती गतिशीलता को समझा है।

नेटफ्लिक्स, एमैझौन प्राइम वीडियो, डिज़नी+ हॉटस्टार और SonyLIV जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने कई तरह के कंटेंट को क्यूरेट किया है। चाहे वह किसी नई फिल्म के अधिकार खरीदना हो या मूल शो या रीजनल-आधारित शो का निर्माण करना हो- इन प्लेटफार्मों ने मनोरंजन उद्योग को बदल दिया है। इन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स ने अप्रयुक्त क्षमता का पता लगाया है- चाहे वह कहानी या अभिनेताओं के संदर्भ में हो।एक नज़र डालते है उन ओटीटी ऐक्टर्स पे जो उद्योग पर राज कर रहे हैं और बहुतों का दिल जीत रहे हैं।

1. मनोज बाजपेयी
'द फैमिली मैन' के मुख्य नायक, मनोज बाजपेयी ने एक जासूस की भूमिका निभाई, जिसने अपने देश को आतंकवादियों और उनकी गतिविधियों से मुक्त रखने की कसम खाई थी। श्रीकांत तिवारी के रूप में उनकी भूमिका ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

2. पंकज त्रिपाठी
पंकज त्रिपाठी ओटीटी में कदम रखने से पहले फिल्मों में काम करते रहे हैं, लेकिन वे कालीन भैया 'मिर्जापुर' की प्रतिष्ठित भूमिका निभाकर रातोंरात स्टार बन गए। उन्होंने 'सेक्रेड गेम्स' में भी गुरुजी की भूमिका निभाई थी।

3. नीना गुप्ता
नीना गुप्ता एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्हें किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है। उन्हें 'बधाई हो' समेत काफ़ी फ़िल्मों और शोज़ में देखा गया था जिसके लिए उन्हें बड़े पैमाने पर सराहना मिली थी। उन्हें 'पंचायत' में भी देखा गया था जहाँ वह प्रधान के रूप में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उनके किरदार मंजू देवी को सभी ने पसंद किया था।

4. जयदीप अहलावत
'पाताल लोक' में जयदीप अहलावत की लाजवाब परफॉर्मेंस ने लॉकडाउन के दिनों में हम सभी को बांधे रखा। अभिनेता वेब सीरीज के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम थे और एक पुलिस वाले, हाथी राम चौधरी की भूमिका से लोकप्रिय हुए। कोई भी किरदार बखूबी निभाना उनका उल्लेखनीय हुनर है।
 
5. शेफाली शाह
शेफाली शाह, जिन्हें 'दिल्ली क्राइम' में वर्तिका चतुर्वेदी के रूप में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है, विभिन्न प्रकार के पात्रों को आसानी से चित्रित कर सकती हैं। वह अपने अद्भुत अभिनय कौशल का प्रदर्शन करते हुए प्रशंसित वेब सीरीज़, ह्यूमन में भी दिखाई दीं।

Mamta Choudhary Verified Public Figure • 25 Apr, 2026 Unknown

Bolly Chakkar is world of Bollywood, Celeb Gossips, Movie Reviews, Television and Music.

Digital Archives

Recommended Posts

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने दीपिका पादुकोण को सराहा, कहा- उनकी मौजूदगी बेमिसाल है
रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने दीपिका पादुकोण को सराहा, कहा- उनकी मौजूदगी बेमिसाल है
तमाशा के 9 साल: दीपिका पादुकोण ने तारा के किरदार से दिलों पर छोड़ी अमिट छाप
तमाशा के 9 साल: दीपिका पादुकोण ने तारा के किरदार से दिलों पर छोड़ी अमिट छाप
ज़ी पंजाबी के 'जायका पंजाब' में इस हफ्ते देखें जीरकपुर की 'द बारबेक्यू कंपनी' के अनोखे स्वाद की झलक
ज़ी पंजाबी के 'जायका पंजाब' में इस हफ्ते देखें जीरकपुर की 'द बारबेक्यू कंपनी' के अनोखे स्वाद की झलक
लगातार तीसरी बार कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट का हिस्सा बनीं एक्ट्रेस प्रोड्यूसर इति आचार्य
लगातार तीसरी बार कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट का हिस्सा बनीं एक्ट्रेस प्रोड्यूसर इति आचार्य
अपनी फिल्म श्रीकांत प्रमोशन करने जयपुर आए एक्टर राजकुमार राव ने कहा :- सपनों के हक़ीक़त में बदलने की कहानी है श्रीकान्त
अपनी फिल्म श्रीकांत प्रमोशन करने जयपुर आए एक्टर राजकुमार राव ने कहा :- सपनों के हक़ीक़त में बदलने की कहानी है श्रीकान्त
मलाइका अरोड़ा ने वी कनेक्ट इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित 'ग्लोबल फेम अवार्ड्स 2024' में शिरकत की
मलाइका अरोड़ा ने वी कनेक्ट इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित 'ग्लोबल फेम अवार्ड्स 2024' में शिरकत की
amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu