'बैटल ऑफ गलवान' में सलमान खान के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगी चित्रांगदा सिंह

‘बैटल ऑफ गलवान’ में चित्रांगदा सिंह की एंट्री को लेकर डायरेक्टर अपूर्व लाखिया ने खुशी जाहिर करते हुए कहा* कि उनका टैलेंट और स्क्रीन प्रेज़ेंस इस किरदार के लिए एकदम परफेक्ट है।

Mamta Choudhary
Mamta Choudhary Verified Public Figure • 25 Apr, 2026 Unknown
July 10, 2025 • 3:21 PM  0
बॉलीवुड
NEWS CARD
Logo
'बैटल ऑफ गलवान' में सलमान खान के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगी चित्रांगदा सिंह
“'बैटल ऑफ गलवान' में सलमान खान के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगी चित्रांगदा सिंह”
Favicon
Read more on bollychakkar.com
10 Jul 2025
https://www.bollychakkar.com/hindi/chitrangada-singh-will-share-the-screen-with-salman-khan-for-the-first-time-in-battle-of-galwan
Copied
'बैटल ऑफ गलवान' में सलमान खान के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगी चित्रांगदा सिंह
'बैटल ऑफ गलवान' में सलमान खान के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगी चित्रांगदा सिंह
मुंबई  : फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' को लेकर बड़ा ऐलान सामने आया है। डायरेक्टर अपूर्व लाखिया ने बताया है कि इस मैच अवेटेड वॉर ड्रामा फिल्म में चित्रांगदा सिंह को सलमान खान के अपोज़िट फीमेल लीड के तौर पर कास्ट किया गया है। भारत-चीन बॉर्डर पर हुई सच्ची घटनाओं पर आधारित यह फिल्म पहली बार होगी जब सलमान और चित्रांगदा एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।
‘बैटल ऑफ गलवान’ में चित्रांगदा सिंह की एंट्री को लेकर डायरेक्टर अपूर्व लाखिया ने खुशी जाहिर करते हुए कहा* कि उनका टैलेंट और स्क्रीन प्रेज़ेंस इस किरदार के लिए एकदम परफेक्ट है। अपूर्व ने कहा, "मैं हमेशा से चित्रांगदा के साथ काम करना चाहता था, खासकर जब मैंने उन्हें 'हज़ारों ख़्वाहिशें ऐसी' और 'बॉब बिस्वास' में देखा। हमें बेहद खुशी है कि वो ‘बैटल ऑफ गलवान’ की कास्ट का हिस्सा बन रही हैं। वह अपने किरदार में एक अनोखा मेल लेकर आती हैं – एक तरफ़ फेमिनाइन साइड और दूसरी तरफ़ मज़बूती, जो सलमान सर के गंभीर लेकिन शांत पर्सनेलिटी के साथ शानदार तालमेल बिठाएगी।"
प्रोजेक्ट से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, डायरेक्टर अपूर्व लाखिया ऐसे चेहरे की तलाश में थे जो संघर्ष, भावुकता और नर्मी को एक साथ बखूबी दिखा सके और चित्रांगदा सिंह ने ये सभी खूबियां सहजता से पेश कीं। सूत्रों ने बताया कि लखिया उस वक्त खास तौर पर प्रभावित हुए जब उन्होंने इंडिया गेट पर खिंचवाई गई चित्रांगदा की कुछ तस्वीरें देखीं। उन तस्वीरों में उनकी स्वाभाविक गरिमा और शांत आकर्षण ने उस किरदार की आत्मा को बखूबी दर्शाया, जिसकी उन्हें तलाश थी। उनका गंभीर अभिनय का अंदाज़ और सधी हुई मौजूदगी ने उन्हें इस भूमिका के लिए एकदम सही विकल्प बना दिया।
बैटल ऑफ गलवान इस साल की सबसे मच अवेटेड फिल्मों में से एक बनती जा रही है, सिर्फ अपने दमदार विषय के लिए नहीं बल्कि नई और ताज़ा कास्टिंग के कारण भी। सलमान खान जहां लीड रोल में हैं, वहीं चित्रांगदा सिंह के इस फिल्म से जुड़ने से दर्शकों की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं। फिल्म की शूटिंग इसी साल के अंत में शुरू होने की संभावना है।

Mamta Choudhary Verified Public Figure • 25 Apr, 2026 Unknown

Bolly Chakkar is world of Bollywood, Celeb Gossips, Movie Reviews, Television and Music.

Digital Archives

Recommended Posts

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने दीपिका पादुकोण को सराहा, कहा- उनकी मौजूदगी बेमिसाल है
रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने दीपिका पादुकोण को सराहा, कहा- उनकी मौजूदगी बेमिसाल है
तमाशा के 9 साल: दीपिका पादुकोण ने तारा के किरदार से दिलों पर छोड़ी अमिट छाप
तमाशा के 9 साल: दीपिका पादुकोण ने तारा के किरदार से दिलों पर छोड़ी अमिट छाप
ज़ी पंजाबी के 'जायका पंजाब' में इस हफ्ते देखें जीरकपुर की 'द बारबेक्यू कंपनी' के अनोखे स्वाद की झलक
ज़ी पंजाबी के 'जायका पंजाब' में इस हफ्ते देखें जीरकपुर की 'द बारबेक्यू कंपनी' के अनोखे स्वाद की झलक
लगातार तीसरी बार कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट का हिस्सा बनीं एक्ट्रेस प्रोड्यूसर इति आचार्य
लगातार तीसरी बार कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट का हिस्सा बनीं एक्ट्रेस प्रोड्यूसर इति आचार्य
अपनी फिल्म श्रीकांत प्रमोशन करने जयपुर आए एक्टर राजकुमार राव ने कहा :- सपनों के हक़ीक़त में बदलने की कहानी है श्रीकान्त
अपनी फिल्म श्रीकांत प्रमोशन करने जयपुर आए एक्टर राजकुमार राव ने कहा :- सपनों के हक़ीक़त में बदलने की कहानी है श्रीकान्त
मलाइका अरोड़ा ने वी कनेक्ट इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित 'ग्लोबल फेम अवार्ड्स 2024' में शिरकत की
मलाइका अरोड़ा ने वी कनेक्ट इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित 'ग्लोबल फेम अवार्ड्स 2024' में शिरकत की
amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu