'हमारे बारह' का दमदार टीज़र हुआ लॉन्च! महिलाओं के  दुखद संघर्ष को उजागर करने वाली फिल्म 77वें कांस फिल्म फेस्टिवल में होगी रिलीज

फिल्म 'हमारे बारह' को रवि एस गुप्ता, बीरेंद्र भगत और संजय नागपाल ने मिलकर बनाया है और इसका निर्देशन कमल चंद्रा ने किया है। जानकी, फिल्म की कहानी राजन अग्रवाल ने लिखी है।

Mamta Choudhary
Mamta Choudhary Verified Public Figure • 25 Apr, 2026 Unknown
May 17, 2024 • 5:05 PM  0
ट्रेलर
NEWS CARD
Logo
'हमारे बारह' का दमदार टीज़र हुआ लॉन्च! महिलाओं के  दुखद संघर्ष को उजागर करने वाली फिल्म 77वें कांस फिल्म फेस्टिवल में होगी रिलीज
“'हमारे बारह' का दमदार टीज़र हुआ लॉन्च! महिलाओं के  दुखद संघर्ष को उजागर करने वाली फिल्म 77वें कांस फिल्म फेस्टिवल में होगी रिलीज”
Favicon
Read more on bollychakkar.com
17 May 2024
https://www.bollychakkar.com/hindi/powerful-teaser-of-hamara-barah-launched-the-film-highlighting-the-tragic-struggle-of-women-will-be-released-at-the-77th-cannes-film-festival
Copied
'हमारे बारह' का दमदार टीज़र हुआ लॉन्च! महिलाओं के  दुखद संघर्ष को उजागर करने वाली फिल्म 77वें कांस फिल्म फेस्टिवल में होगी रिलीज
'हमारे बारह' का दमदार टीज़र हुआ लॉन्च! महिलाओं के  दुखद संघर्ष को उजागर करने वाली फिल्म 77वें कांस फिल्म फेस्टिवल में होगी रिलीज
 
 अन्नू कपूर, मनोज जोशी और परितोष त्रिपाठी स्टारर फिल्म 'हमारे बारह' की जब से घोषणा हुई है, तब से यह कई कारणों से चर्चा का विषय बनी हुई है। हाल ही में फिल्म के मेकर्स ने पोस्टर्स रिलीज किए, जिससे हर जगह काफी एक्साइटमेंट और चर्चा होती देखने मिल रही है। दर्शकों को फिल्म के टीजर और ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में भारी डिमांड के चलते आज मेकर्स द्वारा फिल्म का दमदार टीजर लॉन्च किया जा रहा है।
 
यह टीज़र एक अनोखी कहानी को पेश कर रहा है, जिसे देखकर सभी चौंक जाएंगे। यह कहानी पहले कभी नहीं सुनी गई है। फिल्म उत्तर प्रदेश के बैकड्रॉप में सेट है और देश में बढ़ती जनसंख्या और इससे होने वाली समस्याओं की कहानी को पेश करती है। इसमें अनुभवी अभिनेता अन्नू कपूर के साथ अश्विनी कालसेकर, मनोज जोशी, अभिमन्यु सिंह, पार्थ समथान और परितोष त्रिपाठी भी हैं। फिल्म की कहानी और टीज़र दोनों ही बेहद शानदार हैं।
 
यह फिल्म एक संवेदनशील और महत्वपूर्ण विषय पर है, जो पहली बार एक इंडियन फिल्म दिखाने जा रही है। इसे अपनी मजबूत कहानी के लिए देखा जाना चाहिए। इतना ही नहीं यह फिल्म उस समस्या पर भी रोशनी डालती है जिसका सामना हर दूसरी महिला को करना पड़ता है। ट्रेलर लोगों को फिल्म के लिए वाकई उत्साहित करने वाला है। यह फिल्म 7 जून, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसने कोई दो राय नहीं है कि इसे पूरे देश में खूब पसंद किया जाएगा। इसके अलावा फिल्म से जुड़ी एक और रोमांचक खबर यह है कि इसे 77वें कांस फिल्म फेस्टिवल में दिखाया जायेगा! 
 
फिल्म 'हमारे बारह' को रवि एस गुप्ता, बीरेंद्र भगत और संजय नागपाल ने मिलकर बनाया है और इसका निर्देशन कमल चंद्रा ने किया है। जानकी, फिल्म की कहानी राजन अग्रवाल ने लिखी है।
 
यह फिल्म भारत में वायकॉम 18 स्टूडियो द्वारा रिलीज की जाएगी, जबकि राइजिंग स्टार एंटरटेनमेंट यूके ग्लोबल रिलीज का जिम्मा संभाल रहा है।

Mamta Choudhary Verified Public Figure • 25 Apr, 2026 Unknown

Bolly Chakkar is world of Bollywood, Celeb Gossips, Movie Reviews, Television and Music.

Digital Archives

Recommended Posts

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने दीपिका पादुकोण को सराहा, कहा- उनकी मौजूदगी बेमिसाल है
रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने दीपिका पादुकोण को सराहा, कहा- उनकी मौजूदगी बेमिसाल है
तमाशा के 9 साल: दीपिका पादुकोण ने तारा के किरदार से दिलों पर छोड़ी अमिट छाप
तमाशा के 9 साल: दीपिका पादुकोण ने तारा के किरदार से दिलों पर छोड़ी अमिट छाप
ज़ी पंजाबी के 'जायका पंजाब' में इस हफ्ते देखें जीरकपुर की 'द बारबेक्यू कंपनी' के अनोखे स्वाद की झलक
ज़ी पंजाबी के 'जायका पंजाब' में इस हफ्ते देखें जीरकपुर की 'द बारबेक्यू कंपनी' के अनोखे स्वाद की झलक
लगातार तीसरी बार कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट का हिस्सा बनीं एक्ट्रेस प्रोड्यूसर इति आचार्य
लगातार तीसरी बार कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट का हिस्सा बनीं एक्ट्रेस प्रोड्यूसर इति आचार्य
अपनी फिल्म श्रीकांत प्रमोशन करने जयपुर आए एक्टर राजकुमार राव ने कहा :- सपनों के हक़ीक़त में बदलने की कहानी है श्रीकान्त
अपनी फिल्म श्रीकांत प्रमोशन करने जयपुर आए एक्टर राजकुमार राव ने कहा :- सपनों के हक़ीक़त में बदलने की कहानी है श्रीकान्त
मलाइका अरोड़ा ने वी कनेक्ट इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित 'ग्लोबल फेम अवार्ड्स 2024' में शिरकत की
मलाइका अरोड़ा ने वी कनेक्ट इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित 'ग्लोबल फेम अवार्ड्स 2024' में शिरकत की
amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu