'लवयापा' का प्रमोशन करने 'बिग बॉस 18' के मंच पर पहुंचे आमिर खान, जुनैद खान और खुशी कपूर

  रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'लवयापा' का प्रमोशन ज़ोरों-शोरों से शुरू हो चुका है, और फिल्म की टीम इसे परफेक्ट बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

Mamta Choudhary
Mamta Choudhary Verified Public Figure • 25 Apr, 2026 Unknown
January 20, 2025 • 6:00 PM  0
मूवीज
NEWS CARD
Logo
'लवयापा' का प्रमोशन करने 'बिग बॉस 18' के मंच पर पहुंचे आमिर खान, जुनैद खान और खुशी कपूर
“'लवयापा' का प्रमोशन करने 'बिग बॉस 18' के मंच पर पहुंचे आमिर खान, जुनैद खान और खुशी कपूर”
Favicon
Read more on bollychakkar.com
20 Jan 2025
https://www.bollychakkar.com/hindi/aamir-khan-junaid-khan-and-khushi-kapoor-reached-the-stage-of-bigg-boss-18-to-promote-loveyaapa
Copied
'लवयापा' का प्रमोशन करने 'बिग बॉस 18' के मंच पर पहुंचे आमिर खान, जुनैद खान और खुशी कपूर
'लवयापा' का प्रमोशन करने 'बिग बॉस 18' के मंच पर पहुंचे आमिर खान, जुनैद खान और खुशी कपूर
 
रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'लवयापा' का प्रमोशन ज़ोरों-शोरों से शुरू हो चुका है, और फिल्म की टीम इसे परफेक्ट बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। हाल ही में रिलीज़ हुए इसके दिलचस्प ट्रेलर ने दर्शकों को पूरी तरह से बांध लिया है और फिल्म के लिए उत्सुकता और भी बढ़ा दी है। इस फिल्म के ज़रिए जुनैद खान और खुशी कपूर बड़े पर्दे पर अपना डेब्यू कर रहे हैं, जिससे दर्शकों में उनके परफॉर्मेंस को देखने का उत्साह चरम पर है।
 
अब फिल्म 'लवयापा' की टीम ने अपने प्रमोशनल सफर की ऑफिशियल तौर से शुरुआत कर दी है। जुनैद खान, खुशी कपूर और आमिर खान ने हाल ही में 'बिग बॉस सीजन 18' के सेट पर पहुंचकर माहौल में जोश भर दिया। शानदार लुक्स और बेहतरीन अंदाज़ में नज़र आ रहे इस तिकड़ी ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी है। इनकी मौजूदगी ने न सिर्फ शो में ग्लैमर का तड़का लगाया बल्कि हमें आगे होने वाले इंटरटेनमेंट की झलक देखने के लिए और भी उत्सुक कर दिया है।
 
लवयापा, जो मॉडर्न रोमांस की दुनिया में सेट है, एक दिल छू लेने वाली कहानी पेश करती है। इसमें दमदार परफॉर्मेंस, जोश से भरा म्यूजिक और खूबसूरत विजुअल्स ने इसे खास बना दिया है। फिल्म न केवल रोमांस को एक नई तरह से दिखाती है, बल्कि इसमें ऐसी बातें भी हैं जो दर्शकों को लंबे समय तक याद रहेंगी। प्यार के हर रंग को सेलिब्रेट करती लवयापा हर उम्र के दर्शकों के दिलों को छूने के लिए तैयार है। यह फिल्म 2025 की सबसे एक्साइटिंग सिनेमेटिक एक्सपीरियंस में से एक बनने वाली है।
 
इस वैलेंटाइन सीज़न को खास बनाने के लिए अपना कैलेंडर मार्क कर लें, क्योंकि लवयापा 7 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। प्यार की इस जादुई सफर का हिस्सा बनने के लिए तैयार हो जाइए!

Mamta Choudhary Verified Public Figure • 25 Apr, 2026 Unknown

Bolly Chakkar is world of Bollywood, Celeb Gossips, Movie Reviews, Television and Music.

Digital Archives

Recommended Posts

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने दीपिका पादुकोण को सराहा, कहा- उनकी मौजूदगी बेमिसाल है
रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने दीपिका पादुकोण को सराहा, कहा- उनकी मौजूदगी बेमिसाल है
तमाशा के 9 साल: दीपिका पादुकोण ने तारा के किरदार से दिलों पर छोड़ी अमिट छाप
तमाशा के 9 साल: दीपिका पादुकोण ने तारा के किरदार से दिलों पर छोड़ी अमिट छाप
ज़ी पंजाबी के 'जायका पंजाब' में इस हफ्ते देखें जीरकपुर की 'द बारबेक्यू कंपनी' के अनोखे स्वाद की झलक
ज़ी पंजाबी के 'जायका पंजाब' में इस हफ्ते देखें जीरकपुर की 'द बारबेक्यू कंपनी' के अनोखे स्वाद की झलक
लगातार तीसरी बार कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट का हिस्सा बनीं एक्ट्रेस प्रोड्यूसर इति आचार्य
लगातार तीसरी बार कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट का हिस्सा बनीं एक्ट्रेस प्रोड्यूसर इति आचार्य
अपनी फिल्म श्रीकांत प्रमोशन करने जयपुर आए एक्टर राजकुमार राव ने कहा :- सपनों के हक़ीक़त में बदलने की कहानी है श्रीकान्त
अपनी फिल्म श्रीकांत प्रमोशन करने जयपुर आए एक्टर राजकुमार राव ने कहा :- सपनों के हक़ीक़त में बदलने की कहानी है श्रीकान्त
मलाइका अरोड़ा ने वी कनेक्ट इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित 'ग्लोबल फेम अवार्ड्स 2024' में शिरकत की
मलाइका अरोड़ा ने वी कनेक्ट इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित 'ग्लोबल फेम अवार्ड्स 2024' में शिरकत की
amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu