'गौना एक प्रथा' शो में एक नए अवतार के साथ अभिनेता पुरोहित एक बार फिर जीतेंगे अपने दर्शकों का दिल

Mamta Choudhary
Mamta Choudhary Verified Public Figure • 25 Apr, 2026 Unknown
July 3, 2023 • 5:51 PM  0
ट
टेलीविज़न
NEWS CARD
Logo
'गौना एक प्रथा' शो में एक नए अवतार के साथ अभिनेता पुरोहित एक बार फिर जीतेंगे अपने दर्शकों का दिल
“'गौना एक प्रथा' शो में एक नए अवतार के साथ अभिनेता पुरोहित एक बार फिर जीतेंगे अपने दर्शकों का दिल”
Favicon
Read more on bollychakkar.com
3 Jul 2023
https://www.bollychakkar.com/hindi/actor-purohit-will-once-again-win-the-hearts-of-his-audience-with-a-new-avatar-in-the-show-gauna-ek-pratha
Copied
'गौना एक प्रथा' शो में एक नए अवतार के साथ अभिनेता पुरोहित एक बार फिर जीतेंगे अपने दर्शकों का दिल
'गौना एक प्रथा' शो में एक नए अवतार के साथ अभिनेता पुरोहित एक बार फिर जीतेंगे अपने दर्शकों का दिल

शेमारू उमंग के अपकमिंग शो 'गौना एक कथा' का प्रोमो ऑनएयर होते ही दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। इसी बीच प्रतिभाशाली अभिनेता रोहित पुरोहित को मुख्य भूमिका में देख उनके फैन्स उन्हें एक बिलकुल अलग अवतार में देखने के लिए उत्साहित हैं। शो में रोहित गांव के एक खुशमिजाज और हैंडसम लड़के गौरव का किरदार निभाएंगे, जो अपनी मां से बहुत प्यार करता है। गौरव का किरदार 'गौना एक प्रथा' की कहानी में खुशी और सकारात्मकता की भावना लेकर आता है। अपने जीवन के प्यार गहना के पास लौटने का वादा करते हुए वे एक मॉडल बनने के सपने और अपने बेहतर भविष्य की आशा के साथ वे शहर जाते हैं।
 
शो में अपने मुख्य किरदार को लेकर उत्साहित रोहित पुरोहित ने कहा, "मैं गौना एक प्रथा का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूँ। गौरव का किरदार निभाना मेरे लिए एक अविश्वसनीय अनुभव रहा है। गौरव का व्यक्तित्व और परिवार से जुड़ी उसकी मजबूत भावनाओं से मैं खुदको बहुत गहराई से जोड़ पाता हूँ। अपने किरदार की कहानी और उसके जीवन को पर्दे पर प्रस्तुत करते हुए मुझे रोमांचित महसूस हो रहा है।"
 
'गौना एक प्रथा' की कहानी दर्शकों को गहना के आत्म-खोज और उसके जीवन में आने वाली बाधाओं की यात्रा पर लेकर जाती है। चुनौतियों और सामाजिक मानदंडों के बीच, गहना का अपने पति के प्रति प्यार और अपने गौना को पूरा करने के लिए उसका अथक दृढ़ संकल्प इस मनोरंजक कहानी को आगे बढ़ाने वाली प्रेरक शक्ति बन जाता है। आप इस मनोरम कहानी के साक्षी बनने के लिए तैयार हो जाइए और देखिए कैसे गहना रिश्तों और सामाजिक अपेक्षाओं की बाधाओं को पार करती है और प्यार, त्याग और आने वाले उतार-चढ़ाव से दर्शकों को जोड़े रखती है।
  
गौरव (रोहित पुरोहित) और गहना (कृतिका देसाई) के बीच की मनमोहक केमिस्ट्री को देखना न भूलें, जल्द ही सिर्फ शेमारू उमंग पर।

Mamta Choudhary Verified Public Figure • 25 Apr, 2026 Unknown

Bolly Chakkar is world of Bollywood, Celeb Gossips, Movie Reviews, Television and Music.

Digital Archives

Recommended Posts

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने दीपिका पादुकोण को सराहा, कहा- उनकी मौजूदगी बेमिसाल है
रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने दीपिका पादुकोण को सराहा, कहा- उनकी मौजूदगी बेमिसाल है
तमाशा के 9 साल: दीपिका पादुकोण ने तारा के किरदार से दिलों पर छोड़ी अमिट छाप
तमाशा के 9 साल: दीपिका पादुकोण ने तारा के किरदार से दिलों पर छोड़ी अमिट छाप
ज़ी पंजाबी के 'जायका पंजाब' में इस हफ्ते देखें जीरकपुर की 'द बारबेक्यू कंपनी' के अनोखे स्वाद की झलक
ज़ी पंजाबी के 'जायका पंजाब' में इस हफ्ते देखें जीरकपुर की 'द बारबेक्यू कंपनी' के अनोखे स्वाद की झलक
लगातार तीसरी बार कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट का हिस्सा बनीं एक्ट्रेस प्रोड्यूसर इति आचार्य
लगातार तीसरी बार कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट का हिस्सा बनीं एक्ट्रेस प्रोड्यूसर इति आचार्य
अपनी फिल्म श्रीकांत प्रमोशन करने जयपुर आए एक्टर राजकुमार राव ने कहा :- सपनों के हक़ीक़त में बदलने की कहानी है श्रीकान्त
अपनी फिल्म श्रीकांत प्रमोशन करने जयपुर आए एक्टर राजकुमार राव ने कहा :- सपनों के हक़ीक़त में बदलने की कहानी है श्रीकान्त
मलाइका अरोड़ा ने वी कनेक्ट इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित 'ग्लोबल फेम अवार्ड्स 2024' में शिरकत की
मलाइका अरोड़ा ने वी कनेक्ट इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित 'ग्लोबल फेम अवार्ड्स 2024' में शिरकत की
amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu