अभिनेता राजा गुरु को श्रेष्ठ अभिनेता के सम्मान से नवाज़ा गया

Mamta Choudhary
Mamta Choudhary Verified Public Figure • 25 Apr, 2026 Unknown
June 5, 2023 • 4:49 PM  0
लाइफस्टाइल
NEWS CARD
Logo
अभिनेता राजा गुरु को श्रेष्ठ अभिनेता के सम्मान से नवाज़ा गया
“अभिनेता राजा गुरु को श्रेष्ठ अभिनेता के सम्मान से नवाज़ा गया”
Favicon
Read more on bollychakkar.com
5 Jun 2023
https://www.bollychakkar.com/hindi/actor-raja-guru-was-honored-with-the-best-actor-award
Copied
अभिनेता राजा गुरु को श्रेष्ठ अभिनेता के सम्मान से नवाज़ा गया
अभिनेता राजा गुरु को श्रेष्ठ अभिनेता के सम्मान से नवाज़ा गया
मुंबई : अभिनेता राजा गुरु को पिछले दिनों मुंबई के मुकेश पटेल ऑडिटोरियम में आयोजित दादा साहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन अवार्ड से सम्मानित किया गया। अभिनेता राजा गुरु को यह अवॉर्ड उनकी भोजपुरी फिल्म  आन बान शान के लिए बेस्ट निगेटिव दादा साहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन अवार्ड 2023 से सम्मानित किया है। अभिनेता राजा गुरु कहते है, दादा साहेब फाल्के अवार्ड मिलना किसी भी कलाकार के लिए बहुत बड़ा सम्मान है। इस अवॉर्ड को पाकर मैं कृतज्ञ महसूस कर रहा हूं।
      बता दें कि दादा साहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन अवार्ड का आयोजन पिछले 25 वर्षो से हो रहा है। इस बार इस अवॉर्ड समारोह में हिंदी फिल्मों के अलावा क्षेत्रीय सिनेमा को भी शामिल किया गया, जिसमे गुजराती, मराठी, भोजपुरी और साउथ की फिल्में शामिल थी।
 मध्य प्रदेश के सागर के रहने वाले अभिनेता राजा गुरु बॉलीवुड में काफी लंबे समय से सक्रिय है। राजा गुरु  बहुमुखी अभिनेता हैं। उन्होंने सकारात्मक और नकारात्मक दोनों भूमिकाओं में शानदार प्रदर्शन किया है। राजा गुरु ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की थी। उन्होंने प्रशंसित अंतरराष्ट्रीय नाटक "मोहब्बत द ताज" में मुगल सम्राट "शाहजहाँ" को चित्रित करते हुए 300 लाइव शो किए हैं।महुआ चैनल के लिए म्यूजिकल टेलीविजन शो "आखियों के झरोखों से" में उनके प्रदर्शन ने दर्शकों का दिल जीत लिया। राजा गुरु ने डीडी नेशनल के लिए टेलीविजन शो "दिल आशना है" में एक अभिनेता के रूप में अपनी योग्यता साबित की है। 
      नेशनल दूरदर्शन के लिए टेलीविजन धारावाहिक "किसके रुका है सवेरा" में भी राजा गुरु के अभिनय की जमकर तारीफ हुई थी।उन्होंने  क्षेत्रीय भाषा की फिल्म "औलाद" में मुख्य नायक की भूमिका निभाई और उनके प्रदर्शन की काफी प्रशंसा हुई। वर्ष 2018 में, राजा गुरु ने हिंदी फीचर फिल्म "धप्पा" में एक उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस फिल्म में उन्होंने नकारात्मक भूमिका निभाई थी और इस भूमिका के लिए दर्शकों और आलोचकों दोनों ने सराहा।राजा गुरु ने शॉर्ट फिल्म "द लॉन्ग ड्राइव" में मुख्य नायक की भूमिका निभाई,इस  फिल्म को भी सबसे प्रतिष्ठित दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Mamta Choudhary Verified Public Figure • 25 Apr, 2026 Unknown

Bolly Chakkar is world of Bollywood, Celeb Gossips, Movie Reviews, Television and Music.

Digital Archives

Recommended Posts

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने दीपिका पादुकोण को सराहा, कहा- उनकी मौजूदगी बेमिसाल है
रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने दीपिका पादुकोण को सराहा, कहा- उनकी मौजूदगी बेमिसाल है
तमाशा के 9 साल: दीपिका पादुकोण ने तारा के किरदार से दिलों पर छोड़ी अमिट छाप
तमाशा के 9 साल: दीपिका पादुकोण ने तारा के किरदार से दिलों पर छोड़ी अमिट छाप
ज़ी पंजाबी के 'जायका पंजाब' में इस हफ्ते देखें जीरकपुर की 'द बारबेक्यू कंपनी' के अनोखे स्वाद की झलक
ज़ी पंजाबी के 'जायका पंजाब' में इस हफ्ते देखें जीरकपुर की 'द बारबेक्यू कंपनी' के अनोखे स्वाद की झलक
लगातार तीसरी बार कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट का हिस्सा बनीं एक्ट्रेस प्रोड्यूसर इति आचार्य
लगातार तीसरी बार कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट का हिस्सा बनीं एक्ट्रेस प्रोड्यूसर इति आचार्य
अपनी फिल्म श्रीकांत प्रमोशन करने जयपुर आए एक्टर राजकुमार राव ने कहा :- सपनों के हक़ीक़त में बदलने की कहानी है श्रीकान्त
अपनी फिल्म श्रीकांत प्रमोशन करने जयपुर आए एक्टर राजकुमार राव ने कहा :- सपनों के हक़ीक़त में बदलने की कहानी है श्रीकान्त
मलाइका अरोड़ा ने वी कनेक्ट इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित 'ग्लोबल फेम अवार्ड्स 2024' में शिरकत की
मलाइका अरोड़ा ने वी कनेक्ट इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित 'ग्लोबल फेम अवार्ड्स 2024' में शिरकत की
amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu