एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा ने अपने नाम किया ब्रेकथ्रू परफ़ॉर्मर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड

Mamta Choudhary
Mamta Choudhary Verified Public Figure • 25 Apr, 2026 Unknown
July 10, 2023 • 2:35 PM  0
अवार्ड्स
NEWS CARD
Logo
एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा ने अपने नाम किया ब्रेकथ्रू परफ़ॉर्मर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड
“एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा ने अपने नाम किया ब्रेकथ्रू परफ़ॉर्मर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड”
Favicon
Read more on bollychakkar.com
10 Jul 2023
https://www.bollychakkar.com/hindi/actress-sanya-malhotra-won-the-breakthrough-performer-of-the-year-award
Copied
एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा ने अपने नाम किया ब्रेकथ्रू परफ़ॉर्मर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड
एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा ने अपने नाम किया ब्रेकथ्रू परफ़ॉर्मर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड

मुंबई : टैलेंट और वर्सेटीलिटी की क्वीन मानी जाने वाली एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा हालही में एक अवॉर्ड हासिल करने के बाद लगातार दूसरे अवॉर्ड की हक़दार बनी हैं। उन्हें प्रतिष्ठित ग्राज़िया मिलेनियल अवॉर्ड्स में ब्रेकथ्रू परफ़ॉर्मर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड से नवाजा गया है। अपनी मुस्कुराहट, अभिनय कौशल और अविश्वसनीय ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस के साथ वह लोगों को एंटरटेन करना जानती  हैं। 2016 में ब्लॉकबस्टर फ़िल्म दंगल में डेब्यू के बाद से सान्या एक के बाद लगातार अपनी फिल्मों से सफलता की ओर बढ़ती जा रहीं हैं।
      बधाई हो, फोटोग्राफ, लूडो, मीनाक्षी सुंदरेश्वर और पगलैट जैसी क्रिटिक्स द्वारा प्रशंसित और कमर्शियल हिट फिल्मों के प्रभावशाली प्रदर्शन के साथ सान्या मल्होत्रा की स्टारडम उनकी मेहनत का ही सुंदर नतीजा है। फ़िल्म कटहल में एक पुलिस वाली के किरदार में उन्होंने दर्शकों से काफी प्रशंसा बटोरी। इस साल भी सान्या दो बड़े प्रोजेक्ट्स में नज़र आएंगी, जिसको देखने का इंतज़ार फ़िल्मप्रेमी काफी लंबे अरसे से कर रहे हैं।
     सबसे पहले एक्ट्रेस किंग खान उर्फ शाहरुख खान के साथ स्क्रीन साझा करेंगी। यह फ़िल्म दोनों एक्टर्स के कोलैब के साथ दर्शकों को उम्दा सिनेमाई अनुभव कराने का वादा करती है। इसके साथ ही वह एक्टर विकी कौशल के साथ भी फ़िल्म सैम बहादुर में भी नज़र आएंगी।

Mamta Choudhary Verified Public Figure • 25 Apr, 2026 Unknown

Bolly Chakkar is world of Bollywood, Celeb Gossips, Movie Reviews, Television and Music.

Digital Archives

Recommended Posts

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने दीपिका पादुकोण को सराहा, कहा- उनकी मौजूदगी बेमिसाल है
रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने दीपिका पादुकोण को सराहा, कहा- उनकी मौजूदगी बेमिसाल है
तमाशा के 9 साल: दीपिका पादुकोण ने तारा के किरदार से दिलों पर छोड़ी अमिट छाप
तमाशा के 9 साल: दीपिका पादुकोण ने तारा के किरदार से दिलों पर छोड़ी अमिट छाप
ज़ी पंजाबी के 'जायका पंजाब' में इस हफ्ते देखें जीरकपुर की 'द बारबेक्यू कंपनी' के अनोखे स्वाद की झलक
ज़ी पंजाबी के 'जायका पंजाब' में इस हफ्ते देखें जीरकपुर की 'द बारबेक्यू कंपनी' के अनोखे स्वाद की झलक
लगातार तीसरी बार कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट का हिस्सा बनीं एक्ट्रेस प्रोड्यूसर इति आचार्य
लगातार तीसरी बार कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट का हिस्सा बनीं एक्ट्रेस प्रोड्यूसर इति आचार्य
अपनी फिल्म श्रीकांत प्रमोशन करने जयपुर आए एक्टर राजकुमार राव ने कहा :- सपनों के हक़ीक़त में बदलने की कहानी है श्रीकान्त
अपनी फिल्म श्रीकांत प्रमोशन करने जयपुर आए एक्टर राजकुमार राव ने कहा :- सपनों के हक़ीक़त में बदलने की कहानी है श्रीकान्त
मलाइका अरोड़ा ने वी कनेक्ट इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित 'ग्लोबल फेम अवार्ड्स 2024' में शिरकत की
मलाइका अरोड़ा ने वी कनेक्ट इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित 'ग्लोबल फेम अवार्ड्स 2024' में शिरकत की
amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu