बिग बॉस में बेटे को याद कर फूट-फूटकर रोई आलिया सिद्दिकी

Mamta Choudhary
Mamta Choudhary Verified Public Figure • 25 Apr, 2026 Unknown
June 23, 2023 • 1:39 PM  0
म
मनोरंजन
NEWS CARD
Logo
बिग बॉस में बेटे को याद कर फूट-फूटकर रोई आलिया सिद्दिकी
“बिग बॉस में बेटे को याद कर फूट-फूटकर रोई आलिया सिद्दिकी”
Favicon
Read more on bollychakkar.com
23 Jun 2023
https://www.bollychakkar.com/hindi/alia-siddiqui-wept-bitterly-remembering-her-son-in-bigg-boss
Copied
बिग बॉस में बेटे को याद कर फूट-फूटकर रोई आलिया सिद्दिकी
बिग बॉस में बेटे को याद कर फूट-फूटकर रोई आलिया सिद्दिकी
मुंबई : नवाजुद्दीन को लेकर अपने तलाक के बारें में, इटालियन मैन के साथ अपने प्यार भरे रिश्ते के बारे में,आलिया सिद्दिकी ने बिग बॉस के शो में अपने जीवन के हर पहलू को बड़ी ही सहजता से सबके सामने रखा हैं। लेकिन इस बार वो बहुत भावुक नजर आयी।  शो में वो फूट -फूट कर अपने बेटे के लिए रो रही हैं। जी हां, हाल ही के एपिसोड में इस माँ की ममता का सैलाब टूट पड़ा और शो में वो अपने बच्चे को याद कर रोने लगी। आलिया अपने बच्चों को लेकर चिंतित हैं खासकर बेटे के लिए। 
     आलिया को अकेले रोता देख, शो में उनके अच्छे दोस्त बने अभिषेक मल्हान ने उनसे रोने की वजह पूछी  ,तब आलिया ने कहा कि,"मेरा छोटा बच्चा (बेटा) मेरे जैसा ही है। वह सब कुछ अपने अंदर रखता है, अगर उसे मेरी याद आती है तो वह किसी के साथ अपना दर्द नही बाटता। मैं भी ऐसी ही हूं, मैं अपनी समस्याएं अपने अंदर ही रखती हूं और नहीं  किसी के साथ साझा करती हूं । वो बोल नहीं पाता, मेरी बेटी बोल लेती है... फिर मेरा बेटा बीमार पड़ जाता है, समस्याओं के बारे में सोचकर अस्वस्थ हो जाता है। उसको बुखार हो जाएगा या कुछ और तभी उसे मेरी जरूरत होती है। अगर मैं तलाक नहीं लेती, तो मैं कभी नहीं आती उनको छोड़ कर...कभी नहीं। यह मेरे करियर की वजह से है। लेकिन आपने जो काम अपने हाथ में लिया है उसे खत्म करना जीवन में बहुत महत्वपूर्ण है।" 
    आपको बता दे कि हाल ही में आलिया ने बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के घर के अंदर जाने से पहले मंच पर सलमान खान के साथ हुई बातचीत में खुलासा किया कि उनके अलग हो चुके पति नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने उन्हें शो में आने के लिए प्रेरित किया था। उन्होंने ये भी कहा था कि नवाज ने उन्हें बिना किसी तनाव के अंदर जाने के लिए कहा क्योंकि वह आलिया की अनुपस्थिति में बच्चों को छुट्टियों के लिए पेरिस ले जाएंगे। आलिया ने ये बात भी स्पष्ट रूप से रखी कि उन्हें अपने जीवन के 19 वर्षों में नवाज से जिस समर्थन की जरूरत थी वह अब उनसे मिल रहा है।

Mamta Choudhary Verified Public Figure • 25 Apr, 2026 Unknown

Bolly Chakkar is world of Bollywood, Celeb Gossips, Movie Reviews, Television and Music.

Digital Archives

Recommended Posts

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने दीपिका पादुकोण को सराहा, कहा- उनकी मौजूदगी बेमिसाल है
रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने दीपिका पादुकोण को सराहा, कहा- उनकी मौजूदगी बेमिसाल है
तमाशा के 9 साल: दीपिका पादुकोण ने तारा के किरदार से दिलों पर छोड़ी अमिट छाप
तमाशा के 9 साल: दीपिका पादुकोण ने तारा के किरदार से दिलों पर छोड़ी अमिट छाप
ज़ी पंजाबी के 'जायका पंजाब' में इस हफ्ते देखें जीरकपुर की 'द बारबेक्यू कंपनी' के अनोखे स्वाद की झलक
ज़ी पंजाबी के 'जायका पंजाब' में इस हफ्ते देखें जीरकपुर की 'द बारबेक्यू कंपनी' के अनोखे स्वाद की झलक
लगातार तीसरी बार कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट का हिस्सा बनीं एक्ट्रेस प्रोड्यूसर इति आचार्य
लगातार तीसरी बार कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट का हिस्सा बनीं एक्ट्रेस प्रोड्यूसर इति आचार्य
अपनी फिल्म श्रीकांत प्रमोशन करने जयपुर आए एक्टर राजकुमार राव ने कहा :- सपनों के हक़ीक़त में बदलने की कहानी है श्रीकान्त
अपनी फिल्म श्रीकांत प्रमोशन करने जयपुर आए एक्टर राजकुमार राव ने कहा :- सपनों के हक़ीक़त में बदलने की कहानी है श्रीकान्त
मलाइका अरोड़ा ने वी कनेक्ट इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित 'ग्लोबल फेम अवार्ड्स 2024' में शिरकत की
मलाइका अरोड़ा ने वी कनेक्ट इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित 'ग्लोबल फेम अवार्ड्स 2024' में शिरकत की
amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu