बालाजी मोशन पिक्चर्स की फिल्म लव, सेक्स और धोखा 2 होगी 19 अप्रैल 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज

एक दिलचस्प प्लॉट और आकर्षक प्रदर्शन के माध्यम से, फिल्म प्यार, धोखा और टेक्नोलॉजी से चलने वाली इस दुनिया के परिणामों के विषयों में गहराई से उतरने का वादा करती है।

Mamta Choudhary
Mamta Choudhary Verified Public Figure • 25 Apr, 2026 Unknown
February 14, 2024 • 12:51 PM  0
मूवीज
NEWS CARD
Logo
बालाजी मोशन पिक्चर्स की फिल्म लव, सेक्स और धोखा 2 होगी 19 अप्रैल 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज
“बालाजी मोशन पिक्चर्स की फिल्म लव, सेक्स और धोखा 2 होगी 19 अप्रैल 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज”
Favicon
Read more on bollychakkar.com
14 Feb 2024
https://www.bollychakkar.com/hindi/balaji-motion-pictures-film-love-sex-aur-dhoka-2-will-be-released-on-the-big-screen-on-19-april-2024
Copied
बालाजी मोशन पिक्चर्स की फिल्म लव, सेक्स और धोखा 2 होगी 19 अप्रैल 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज
बालाजी मोशन पिक्चर्स की फिल्म लव, सेक्स और धोखा 2 होगी 19 अप्रैल 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज
एकता आर कपूर की अपकमिंग फिल्म लव, सेक्स और धोखा 2 को मिली नई रिलीज डेट, जानें किस दिन फिल्म देगी बड़े पर्दे पर दस्तक
 
एकता आर कपूर के बालाजी मोशन पिक्चर्स की अपकमिंग फिल्म लव, सेक्स और धोखा 2 अपने एलान के बाद से ही सुर्खियों में रही है। वहीं दर्शकों के बीच फिल्म के प्रति जबरदस्त उत्साह के बीच अब मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज डेट बताई है, जो 19 अप्रैल 2024 है। इसी के साथ उन्होंने एक बेहद दिलचस्प मोशन पोस्टर भी जारी किया है।
 
जी हां, मेकर्स ने फिल्म के नए मोशन पोस्टर में इसकी अनोखी दुनिया की झलक दी है। बोल्ड, रोमांचकारी और आकर्षक मोशन पोस्टर में धड़कते हुए सोशल मीडिया ऐप्स आइकन के साथ एक दिल दिखाया गया है जो इस डिजिटल एज में प्यार और सेक्स पर आधारित फिल्म की थीम को उजागर करता है! मेकर्स ने इस मोशन पोस्टर को शेयर करते हुए फिल्म की नई रिलीज डेट का एलान किया और लिखा,
 
"ये वैलेंटाइन डे आसान नहीं, बस इतना समझ लीजिये, लव सेक्स और धोखे का दरिया है और डूब के जाना है!????
#LoveSexAurDhokha2 19 अप्रैल को सिनेमाघरों में।"
लव, सेक्स और धोखा 2 रिश्तों की जटिलताओं की खोज करती है और इंटरनेट के युग में मॉडर्न लव के छिपे पहलुओं को उजागर करती है। एक दिलचस्प प्लॉट और आकर्षक प्रदर्शन के माध्यम से, फिल्म प्यार, धोखा और टेक्नोलॉजी से चलने वाली इस दुनिया के परिणामों के विषयों में गहराई से उतरने का वादा करती है।
 
लव सेक्स और धोखा 2 बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड और कल्ट मूवीज द्वारा पेश की गई है। फिल्म एकता आर कपूर और शोभा कपूर द्वारा निर्मित और दिबाकर बनर्जी द्वारा निर्देशित हैं।

Mamta Choudhary Verified Public Figure • 25 Apr, 2026 Unknown

Bolly Chakkar is world of Bollywood, Celeb Gossips, Movie Reviews, Television and Music.

Digital Archives

Recommended Posts

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने दीपिका पादुकोण को सराहा, कहा- उनकी मौजूदगी बेमिसाल है
रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने दीपिका पादुकोण को सराहा, कहा- उनकी मौजूदगी बेमिसाल है
तमाशा के 9 साल: दीपिका पादुकोण ने तारा के किरदार से दिलों पर छोड़ी अमिट छाप
तमाशा के 9 साल: दीपिका पादुकोण ने तारा के किरदार से दिलों पर छोड़ी अमिट छाप
ज़ी पंजाबी के 'जायका पंजाब' में इस हफ्ते देखें जीरकपुर की 'द बारबेक्यू कंपनी' के अनोखे स्वाद की झलक
ज़ी पंजाबी के 'जायका पंजाब' में इस हफ्ते देखें जीरकपुर की 'द बारबेक्यू कंपनी' के अनोखे स्वाद की झलक
लगातार तीसरी बार कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट का हिस्सा बनीं एक्ट्रेस प्रोड्यूसर इति आचार्य
लगातार तीसरी बार कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट का हिस्सा बनीं एक्ट्रेस प्रोड्यूसर इति आचार्य
अपनी फिल्म श्रीकांत प्रमोशन करने जयपुर आए एक्टर राजकुमार राव ने कहा :- सपनों के हक़ीक़त में बदलने की कहानी है श्रीकान्त
अपनी फिल्म श्रीकांत प्रमोशन करने जयपुर आए एक्टर राजकुमार राव ने कहा :- सपनों के हक़ीक़त में बदलने की कहानी है श्रीकान्त
मलाइका अरोड़ा ने वी कनेक्ट इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित 'ग्लोबल फेम अवार्ड्स 2024' में शिरकत की
मलाइका अरोड़ा ने वी कनेक्ट इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित 'ग्लोबल फेम अवार्ड्स 2024' में शिरकत की
amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu