भजन सम्राट अनूप जलोटा ने रिलीज किया निर्माता और निर्देशक राज हिन्दसन का छठ गीत 'उठा हे सुरुज देव '

Mamta Choudhary
Mamta Choudhary Verified Public Figure • 25 Apr, 2026 Unknown
November 18, 2023 • 12:10 PM  0
म्यूजिक
NEWS CARD
Logo
भजन सम्राट अनूप जलोटा ने रिलीज किया निर्माता और निर्देशक राज हिन्दसन का छठ गीत 'उठा हे सुरुज देव '
“भजन सम्राट अनूप जलोटा ने रिलीज किया निर्माता और निर्देशक राज हिन्दसन का छठ गीत 'उठा हे सुरुज देव '”
Favicon
Read more on bollychakkar.com
18 Nov 2023
https://www.bollychakkar.com/hindi/bhajan-samrat-anoop-jalota-released-the-chhath-song-of-producer-and-director-raj-hindson-utha-hey-suruj-dev
Copied
भजन सम्राट अनूप जलोटा ने रिलीज किया निर्माता और निर्देशक राज हिन्दसन का छठ गीत 'उठा हे सुरुज देव '
भजन सम्राट अनूप जलोटा ने रिलीज किया निर्माता और निर्देशक राज हिन्दसन का छठ गीत 'उठा हे सुरुज देव '
 मुंबई : दीवाली के शुभ अवसर पर भजन सम्राट अनूप जलोटा के हाथों छठ गीत " उठा हे सुरुज देव " रिलीज़ किया गया। केयर नेशन एंटरटेनमेंट के ऑफिशियल चैनल पर यह गाना जारी कर दिया गया है जिसे ऑडिएंस का अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है। इस एल्बम के निर्माता, संगीतकार और निर्देशक राज हिन्दसन ने भजन सम्राट  श्री अनूप जलोटा का विशेष आभार जताया जिन्होंने मुम्बई स्थित अपने घर पर यह गीत जारी किया। 
    इस छठ गीत की गायिका कल्पना पटवारी, संगीतकार राज हिन्दसन,गीतकार शशि रंजन सिंह हैं। इस के वीडियो में हरिओम आर्यन, श्रेया देब, अमरीश मजूमदार ने अभिनय किया है। इस वीडियो सॉन्ग के इपी कासिम अंसारी और कास्टिंग डायरेक्टर शेख शमशेर अली हैं जबकि प्रोडक्शन की जिम्मेदारी कमरुद्दीन सिद्दीकी ने निभाई है।  
    भजन सम्राट अनूप जलोटा ने यहां मीडिया से बात करते हुए कहा कि राज हिन्दसन का यह छठ गीत बहुत ही भक्तिमय है। मैंने इसका वीडियो देखा और मुझे इसमें सभी कलाकारों का काम अच्छा लगा। छठ पूजा बिहार सहित उत्तर भारत का सबसे बड़ा महत्वपूर्ण पर्व है और इसी छठ पूजा पर राज हिन्दसन ने इस गीत का संगीत कम्पोज़ किया है। शशि रंजन सिंह देश के विख्यात कवि हैं उन्होंने इस छठ गीत को भक्तिभाव से लिखा है। मुझे उम्मीद है कि यह छठ गीत श्रोताओं और दर्शकों को खूब पसन्द आएगा। मेरी ओर से इस गीत के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।
     इस एल्बम के प्रोड्यूसर और म्युज़िक डायरेक्टर राज हिन्दसन ने श्री अनूप जलोटा का विशेष आभार जताया और कहा कि हमें उनका आशीर्वाद मिला यह हम सब के लिए बहुत बड़ी बात है। उनके शुभ हाथों यह छठ गीत रिलीज़ हुआ तो हमारा हौसला और भी बढ़ गया है। कल्पना ने इस गीत को बहुत ही अच्छे ढंग से गाया है। सभी आर्टिस्टस ने कमाल का काम किया है।
    गीतकार शशि रंजन सिंह ने भी अनूप जलोटा का धन्यवाद किया और बताया कि उनकी बदौलत ही मुम्बई में बतौर गीतकार मेरा सफर जारी हुआ। उन्होंने इस छठ गीत को लॉन्च करके हम सब की हिम्मत बढ़ाई।
हरिओम आर्यन ने निर्माता राज हिन्दसन का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि छठ उत्तर भारतीयों का पवित्र पर्व है और चूंकि मैं बिहार से हूं इसलिए छठ की महत्ता का मुझे अंदाजा है। यह गीत बहुत ही बेहतरीन है जो भक्तिमय बना देने वाला है। 
ऎक्ट्रेस श्रेया देब ने भी इस गीत में अभिनय करके खुद को भाग्यशाली माना और कहा कि आर्यन ने मुझे यह फिल्माने में बहुत मदद की। अनूप जलोटा का आशीर्वाद मिलना हम सब के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।

Mamta Choudhary Verified Public Figure • 25 Apr, 2026 Unknown

Bolly Chakkar is world of Bollywood, Celeb Gossips, Movie Reviews, Television and Music.

Digital Archives

Recommended Posts

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने दीपिका पादुकोण को सराहा, कहा- उनकी मौजूदगी बेमिसाल है
रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने दीपिका पादुकोण को सराहा, कहा- उनकी मौजूदगी बेमिसाल है
तमाशा के 9 साल: दीपिका पादुकोण ने तारा के किरदार से दिलों पर छोड़ी अमिट छाप
तमाशा के 9 साल: दीपिका पादुकोण ने तारा के किरदार से दिलों पर छोड़ी अमिट छाप
ज़ी पंजाबी के 'जायका पंजाब' में इस हफ्ते देखें जीरकपुर की 'द बारबेक्यू कंपनी' के अनोखे स्वाद की झलक
ज़ी पंजाबी के 'जायका पंजाब' में इस हफ्ते देखें जीरकपुर की 'द बारबेक्यू कंपनी' के अनोखे स्वाद की झलक
लगातार तीसरी बार कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट का हिस्सा बनीं एक्ट्रेस प्रोड्यूसर इति आचार्य
लगातार तीसरी बार कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट का हिस्सा बनीं एक्ट्रेस प्रोड्यूसर इति आचार्य
अपनी फिल्म श्रीकांत प्रमोशन करने जयपुर आए एक्टर राजकुमार राव ने कहा :- सपनों के हक़ीक़त में बदलने की कहानी है श्रीकान्त
अपनी फिल्म श्रीकांत प्रमोशन करने जयपुर आए एक्टर राजकुमार राव ने कहा :- सपनों के हक़ीक़त में बदलने की कहानी है श्रीकान्त
मलाइका अरोड़ा ने वी कनेक्ट इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित 'ग्लोबल फेम अवार्ड्स 2024' में शिरकत की
मलाइका अरोड़ा ने वी कनेक्ट इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित 'ग्लोबल फेम अवार्ड्स 2024' में शिरकत की
amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu