निर्देशक जयवीर पंघाल की हिंदी फिल्म "रोष" वूट ओटीटी पर होगी रिलीज

Mamta Choudhary
Mamta Choudhary Verified Public Figure • 25 Apr, 2026 Unknown
March 11, 2023 • 5:25 PM  0
मूवीज
NEWS CARD
Logo
निर्देशक जयवीर पंघाल की हिंदी फिल्म "रोष" वूट ओटीटी पर होगी रिलीज
“निर्देशक जयवीर पंघाल की हिंदी फिल्म "रोष" वूट ओटीटी पर होगी रिलीज”
Favicon
Read more on bollychakkar.com
11 Mar 2023
https://www.bollychakkar.com/hindi/director-jaiveer-panghals-hindi-film-rosh-to-release-on-voot-ott
Copied
निर्देशक जयवीर पंघाल की हिंदी फिल्म "रोष" वूट ओटीटी पर होगी रिलीज
निर्देशक जयवीर पंघाल की हिंदी फिल्म "रोष" वूट ओटीटी पर होगी रिलीज

बॉलीवुड में ओटीटी की लोकप्रियता के बढ़ने के साथ सस्पेंस और थ्रिलर फ़िल्में दर्शकों की पसंदीदा सिनेमा बन गई हैं  निर्देशक जयवीर पंघाल की फिल्म  "रोष"  भी एक डार्क और सस्पेंस कहानी पर बनी फ़िल्म हैं जो दर्शकों को अपने  थ्रिलर प्लाट से रोमांचित करेगी । मिमोह चक्रवर्ती , यशराज , निकिता सोनी, अलीना राय स्टारर हिंदी फ़िल्म "रोष" से जुड़ी सबसे बड़ी खबर यह है कि फ़िल्म अब सीधे ओटीटी पर रिलीज होगी । फ़िल्म मार्च महीने के अंत में वूट पर रिलीज होगी ।

 फ़िल्म रोष की कहानी तीन दोस्तों के पार्टी से लौटते हुए एक दुर्घटना से शुरू होती हैं  इस दुर्घटना के बाद तीनो दोस्तों  के बीच में डिलीवरी ब्वॉय गणेश की संदेहास्पद एंट्री होती हैं कहानी उलझने के बजाय उलझती हैं  अच्छे बुरे , सही ग़लत और नायक खलनायक के बीच की लकीर धुंधली हो जाती हैं । फिल्म में मिमोह चक्रवर्ती के साथ निकिता सोनी, अलीना राय के साथ नया चेहरा यशराज नज़र आयंगे। फिल्म में व्रजेश हीरजी , रुचि तिवारी , अलु आशीष सोनी और गोविंद पांडेय भी अन्य प्रमुख भूमिकाओं में नज़र आएँगे

फिल्म में  प्रकृति  कक्कड़ और सुकृति कक्कड़ के साथ ही अपकमिंग सिंगर प्रणव सिंघल ने गाने गाए हैं और मोंटी शर्मा का म्यूज़िक हैं  मेट्स एंटरटेनमेंट और शिवान स्टूडियो  के बैनर तले निर्मित फ़िल्म रोष के के लेखक निर्देशक जयवीर पंघाल हैं और निर्माता अमृत लाल सोनी, सचिन गर्ग  और जयवीर पंघाल  हैं फिल्म मार्च के तीसरे सप्ताह में वूट ओरिजिनल ओटीटी पर रिलीज होगी।

निर्माता सचिन गर्ग बताते हैं "यह फिल्म आज की फ़िल्म हैं  फ़िल्म की कहानी और थ्रिलर दर्शकों को अंत तक सीट तक बांध कर रखेगा । अभिनेता मिमोह चक्रवर्ती इस फ़िल्म से डिजिटल डेब्यू कर रहे हैं साथ ही लेखक निर्देशक जयवीर पंघाल  मानते है  कि  इस फ़िल्म रोष में अपराधी कौन हैं और हीरो कौन हैं यह तय कर पाना बहुत मुश्किल हैं फिल्म के अंत तक दर्शक सिर्फ़ अनुमान लगा सकते हैं लेकिन फ़िल्म की कहानी के ट्विस्ट टर्न्स हर बार थ्रिल के साथ रोमांचित करेंगे । फ़िल्म की ओटीटी की रिलीज से हम अधिक से अधिक दर्शकों तक पहुंचेंगे ।

Mamta Choudhary Verified Public Figure • 25 Apr, 2026 Unknown

Bolly Chakkar is world of Bollywood, Celeb Gossips, Movie Reviews, Television and Music.

Digital Archives

Recommended Posts

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने दीपिका पादुकोण को सराहा, कहा- उनकी मौजूदगी बेमिसाल है
रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने दीपिका पादुकोण को सराहा, कहा- उनकी मौजूदगी बेमिसाल है
तमाशा के 9 साल: दीपिका पादुकोण ने तारा के किरदार से दिलों पर छोड़ी अमिट छाप
तमाशा के 9 साल: दीपिका पादुकोण ने तारा के किरदार से दिलों पर छोड़ी अमिट छाप
ज़ी पंजाबी के 'जायका पंजाब' में इस हफ्ते देखें जीरकपुर की 'द बारबेक्यू कंपनी' के अनोखे स्वाद की झलक
ज़ी पंजाबी के 'जायका पंजाब' में इस हफ्ते देखें जीरकपुर की 'द बारबेक्यू कंपनी' के अनोखे स्वाद की झलक
लगातार तीसरी बार कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट का हिस्सा बनीं एक्ट्रेस प्रोड्यूसर इति आचार्य
लगातार तीसरी बार कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट का हिस्सा बनीं एक्ट्रेस प्रोड्यूसर इति आचार्य
अपनी फिल्म श्रीकांत प्रमोशन करने जयपुर आए एक्टर राजकुमार राव ने कहा :- सपनों के हक़ीक़त में बदलने की कहानी है श्रीकान्त
अपनी फिल्म श्रीकांत प्रमोशन करने जयपुर आए एक्टर राजकुमार राव ने कहा :- सपनों के हक़ीक़त में बदलने की कहानी है श्रीकान्त
मलाइका अरोड़ा ने वी कनेक्ट इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित 'ग्लोबल फेम अवार्ड्स 2024' में शिरकत की
मलाइका अरोड़ा ने वी कनेक्ट इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित 'ग्लोबल फेम अवार्ड्स 2024' में शिरकत की
amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu