फ़िल्म 'कोकीन' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, अभिमन्यु सिंह दिखे पुलिस इंस्पेक्टर के रूप में, क्राइम थ्रिलर की प्रोड्यूसर हैं उनकी पत्नी 

इस फ़िल्म की एक खास बात यह भी है कि अभिमन्यु सिंह की पत्नी सरगम ​​सिंह इस फिल्म की निर्मात्री हैं। बॉलीवुड में सितारों के प्रोड्यूसर्स बनने की कड़ी में अब अभिमन्यु सिंह की पत्नी का नाम भी जुड़ गया है। 

Mamta Choudhary
Mamta Choudhary Verified Public Figure • 25 Apr, 2026 Unknown
July 16, 2024 • 5:13 PM  0
मूवीज
NEWS CARD
Logo
फ़िल्म 'कोकीन' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, अभिमन्यु सिंह दिखे पुलिस इंस्पेक्टर के रूप में, क्राइम थ्रिलर की प्रोड्यूसर हैं उनकी पत्नी 
“फ़िल्म 'कोकीन' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, अभिमन्यु सिंह दिखे पुलिस इंस्पेक्टर के रूप में, क्राइम थ्रिलर की प्रोड्यूसर हैं उनकी पत्नी ”
Favicon
Read more on bollychakkar.com
16 Jul 2024
https://www.bollychakkar.com/hindi/first-look-of-the-film-cocaine-is-out-abhimanyu-singh-is-seen-as-a-police-inspector-his-wife-is-the-producer-of-the-crime-thriller
Copied
फ़िल्म 'कोकीन' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, अभिमन्यु सिंह दिखे पुलिस इंस्पेक्टर के रूप में, क्राइम थ्रिलर की प्रोड्यूसर हैं उनकी पत्नी 
फ़िल्म 'कोकीन' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, अभिमन्यु सिंह दिखे पुलिस इंस्पेक्टर के रूप में, क्राइम थ्रिलर की प्रोड्यूसर हैं उनकी पत्नी 
 
मॉम, सूर्यवंशी सहित ढेरों फिल्मों में अपनी अद्भुत अदाकारी के लिए मशहूर अभिनेता अभिमन्यु सिंह अब निर्देशक श्रवण तिवारी की जबरदस्त क्राइम थ्रिलर फ़िल्म “कोकीन” में एक पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका में नज़र आने वाले हैं। इस फ़िल्म का फर्स्ट लुक आउट कर दिया गया है जिसमें अभिमन्यु सिंह के किरदार की धार दिखाई देती है।
 
इस फ़िल्म की एक खास बात यह भी है कि अभिमन्यु सिंह की पत्नी सरगम ​​सिंह इस फिल्म की निर्मात्री हैं। बॉलीवुड में सितारों के प्रोड्यूसर्स बनने की कड़ी में अब अभिमन्यु सिंह की पत्नी का नाम भी जुड़ गया है। 
 
कोकीन को ही प्रोड्यूसर के रूप में अपनी पहली फिल्म के लिए क्यों सेलेक्ट किया, इस बारे में सरगम सिंह ​​ने कहा कि हम अपना प्रोडक्शन हाउस शुरू करने के बारे में काफी समय से सोच रहे थे और सही प्रोजेक्ट का इंतज़ार कर रहे थे। जब हमें कोकीन जैसा सब्जेक्ट मिला, तो हमने इसी से शुरुआत करने का फैसला किया यह आज के युवाओं की कहानी कह रही है, कि कैसे वे इस अंधेरी दुनिया में फंस रहे हैं।
 
फिल्म कोकीन ड्रग्स की खतरनाक दुनिया को रियलिस्टिक ज़ोन में दर्शाती है। मुंबई की पृष्ठभूमि में सेट इस फिल्म में अभिमन्यु सिंह ने जलाल की भुमिका निभाई है। यह क्राइम थ्रिलर कानून के रखवालों और अपराध के बीच गहरे संबंधों को भी दर्शाती है। यह कहानी एक ताकतवर ड्रग डीलर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो भ्रष्ट पुलिस वालों और राजनेताओं की मिलीभगत से कोकीन के कारोबार पर काबू रखता है।
 
इस फ़िल्म को लेकर बेहद उत्साहित अभिमन्यु सिंह ने कहा कि “मैं एक पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका निभा रहा हूँ। डिटेल्स में बात करना अभी जल्दबाजी होगी। कोकीन फिल्म में चौंकाने वाले टर्न और ट्विस्ट हैं, बस इंतज़ार करें।”
 
सूत्रों का कहना है कि फ़िल्म में अभिमन्यु सिंह को अपने भाई को बचाने के लिए हर संभव कोशिश करनी पड़ती है, जो क्रूर डीलर के निशाने पर है। जलाल अपने परिवार की सुरक्षा करते हुए कानून को बनाए रखने का प्रयास करता है, लेकिन वह खुद अपने अस्तित्व के खतरनाक खेल में फंस जाता है। हिंसा और विश्वासघात के चक्र में फंसकर जलाल को नई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। 
 
जेएएचएन स्टूडियो के बैनर तले, एमिली फिल्म्स के सहयोग से बनी कोकीन का निर्माण जगत गांधी, दिव्येश दोशी और सरगम ​​सिंह ने किया है। फिल्म का निर्देशन श्रवण तिवारी ने किया है, जिन्होंने कहानी, पटकथा और संवाद भी लिखे हैं। गीतकार नवाब आरज़ू हैं, डीओपी प्रदीप एम गुप्ता हैं और कुणाल करण द्वारा बैकग्राउंड स्कोर दिया गया है। फिल्म की शूटिंग मुंबई और दुबई में की गई है

Mamta Choudhary Verified Public Figure • 25 Apr, 2026 Unknown

Bolly Chakkar is world of Bollywood, Celeb Gossips, Movie Reviews, Television and Music.

Digital Archives

Recommended Posts

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने दीपिका पादुकोण को सराहा, कहा- उनकी मौजूदगी बेमिसाल है
रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने दीपिका पादुकोण को सराहा, कहा- उनकी मौजूदगी बेमिसाल है
तमाशा के 9 साल: दीपिका पादुकोण ने तारा के किरदार से दिलों पर छोड़ी अमिट छाप
तमाशा के 9 साल: दीपिका पादुकोण ने तारा के किरदार से दिलों पर छोड़ी अमिट छाप
ज़ी पंजाबी के 'जायका पंजाब' में इस हफ्ते देखें जीरकपुर की 'द बारबेक्यू कंपनी' के अनोखे स्वाद की झलक
ज़ी पंजाबी के 'जायका पंजाब' में इस हफ्ते देखें जीरकपुर की 'द बारबेक्यू कंपनी' के अनोखे स्वाद की झलक
लगातार तीसरी बार कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट का हिस्सा बनीं एक्ट्रेस प्रोड्यूसर इति आचार्य
लगातार तीसरी बार कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट का हिस्सा बनीं एक्ट्रेस प्रोड्यूसर इति आचार्य
अपनी फिल्म श्रीकांत प्रमोशन करने जयपुर आए एक्टर राजकुमार राव ने कहा :- सपनों के हक़ीक़त में बदलने की कहानी है श्रीकान्त
अपनी फिल्म श्रीकांत प्रमोशन करने जयपुर आए एक्टर राजकुमार राव ने कहा :- सपनों के हक़ीक़त में बदलने की कहानी है श्रीकान्त
मलाइका अरोड़ा ने वी कनेक्ट इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित 'ग्लोबल फेम अवार्ड्स 2024' में शिरकत की
मलाइका अरोड़ा ने वी कनेक्ट इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित 'ग्लोबल फेम अवार्ड्स 2024' में शिरकत की
amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu