'प्यार दोस्ती है' से लेकर रियल लव स्टोरियां तक, करण जौहर ने प्राइम वीडियो की अपकमिंग सीरीज को मजेदार ट्विस्ट के साथ किया पेश

प्राइम वीडियो की अपकमिंग ओरिजनल सीरीज लव स्टोरियां 6 हिस्सों में बंटी है, जिसमें असल जीवन की प्रेम कहानियों को गहराई से छुआ गया है, जो प्रेम, आशा, खुशी और सभी बाधाओं के खिलाफ जीत के विषय है।

Mamta Choudhary
Mamta Choudhary Verified Public Figure • 25 Apr, 2026 Unknown
February 7, 2024 • 7:58 PM  0
वेब सीरीज
NEWS CARD
Logo
'प्यार दोस्ती है' से लेकर रियल लव स्टोरियां तक, करण जौहर ने प्राइम वीडियो की अपकमिंग सीरीज को मजेदार ट्विस्ट के साथ किया पेश
“'प्यार दोस्ती है' से लेकर रियल लव स्टोरियां तक, करण जौहर ने प्राइम वीडियो की अपकमिंग सीरीज को मजेदार ट्विस्ट के साथ किया पेश”
Favicon
Read more on bollychakkar.com
7 Feb 2024
https://www.bollychakkar.com/hindi/from-pyaar-dosti-hai-to-real-love-stories-karan-johar-introduces-prime-videos-upcoming-series-with-a-fun-twist
Copied
'प्यार दोस्ती है' से लेकर रियल लव स्टोरियां तक, करण जौहर ने प्राइम वीडियो की अपकमिंग सीरीज को मजेदार ट्विस्ट के साथ किया पेश
'प्यार दोस्ती है' से लेकर रियल लव स्टोरियां तक, करण जौहर ने प्राइम वीडियो की अपकमिंग सीरीज को मजेदार ट्विस्ट के साथ किया पेश
वैलेंटाइन डे करीब है और प्यार के मौसम को फिल्ममेकर करण जौहर ने अपने तरीके से खास बना दिया हैं। जी हां, करण जौहर जो इस पीढ़ी की कुछ सबसे आइकोनिक और पसंदीदा रोमांटिक फिल्मों के निर्माता रहे हैं, आपके लिए एक नई तरह की प्रेम कहानी लेकर आए हैं। दरअसल एक रोमांचक और अनोखी वीडियो में करण जौहर अपनी फिल्मों में प्यार और उसके कई रंगों के बारे में बात करते दिखें हैं। उनके आइकोनिक डायलॉग  "प्यार दोस्ती है" से लेकर "गाना, ग्लिसरीन, और एक ग्रुप हग'' या दूसरे शब्दों में, "K3G में तीन G'' है जो प्यार के मामले में सभी झगड़ों को सुलझा देता है। हाल ही में अनाउंस हुई लव स्टोरियां का परिचय देते हुए, फिल्म मेकर रियल प्रेम कहानियों के बारे में बात करते हुए कहते हैं, "असल जिंदगी में प्यार को नफरत, भेदभाव और डर के खिलाफ लड़ना पड़ता है।" यह कहते  हुए कि कैसे प्यार पाने की उनकी यात्रा ने उन्हें आशा दी है।
 
प्राइम वीडियो की अपकमिंग ओरिजनल सीरीज लव स्टोरियां 6 हिस्सों में बंटी है, जिसमें असल जीवन की प्रेम कहानियों को गहराई से छुआ गया है, जो प्रेम, आशा, खुशी और सभी बाधाओं के खिलाफ जीत के विषय है। लव स्टोरियां का कॉन्सेप्ट सोमेन मिश्रा ने छह निर्देशकों - अक्षय इंडिकर, अर्चना फड़के, कॉलिन डी'कुन्हा, हार्दिक मेहता, शाज़िया इकबाल और विवेक सोनी के साथ किया हैं।
 
धार्माटिक एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन की यह सीरीज है, जिसे करण जौहर और अपूर्व मेहता ने प्रोड्यूस किया है। बता दें कि सोमेन मिश्रा द्वारा इसे बनाया गया है। यह सीरीज रियल लाइफ कहानियों पर आधारित है, जिसे इंडिया लव प्रोजेक्ट के सहयोग से तैयार किया गया है। इंडिया लव प्रोजेक्ट एक सोशल मीडिया कम्युनिटी है, जिसमें पूर्व पत्रकार प्रिया रमानी, समर हलारनकर और निलोफ़र वेंकटरमन हैं। लव स्टोरियां का प्रीमियर इस वैलेंटाइन डे पर 14 फरवरी को विशेष रूप से भारत और दुनिया भर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर होने वाला है।

Mamta Choudhary Verified Public Figure • 25 Apr, 2026 Unknown

Bolly Chakkar is world of Bollywood, Celeb Gossips, Movie Reviews, Television and Music.

Digital Archives

Recommended Posts

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने दीपिका पादुकोण को सराहा, कहा- उनकी मौजूदगी बेमिसाल है
रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने दीपिका पादुकोण को सराहा, कहा- उनकी मौजूदगी बेमिसाल है
तमाशा के 9 साल: दीपिका पादुकोण ने तारा के किरदार से दिलों पर छोड़ी अमिट छाप
तमाशा के 9 साल: दीपिका पादुकोण ने तारा के किरदार से दिलों पर छोड़ी अमिट छाप
ज़ी पंजाबी के 'जायका पंजाब' में इस हफ्ते देखें जीरकपुर की 'द बारबेक्यू कंपनी' के अनोखे स्वाद की झलक
ज़ी पंजाबी के 'जायका पंजाब' में इस हफ्ते देखें जीरकपुर की 'द बारबेक्यू कंपनी' के अनोखे स्वाद की झलक
लगातार तीसरी बार कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट का हिस्सा बनीं एक्ट्रेस प्रोड्यूसर इति आचार्य
लगातार तीसरी बार कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट का हिस्सा बनीं एक्ट्रेस प्रोड्यूसर इति आचार्य
अपनी फिल्म श्रीकांत प्रमोशन करने जयपुर आए एक्टर राजकुमार राव ने कहा :- सपनों के हक़ीक़त में बदलने की कहानी है श्रीकान्त
अपनी फिल्म श्रीकांत प्रमोशन करने जयपुर आए एक्टर राजकुमार राव ने कहा :- सपनों के हक़ीक़त में बदलने की कहानी है श्रीकान्त
मलाइका अरोड़ा ने वी कनेक्ट इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित 'ग्लोबल फेम अवार्ड्स 2024' में शिरकत की
मलाइका अरोड़ा ने वी कनेक्ट इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित 'ग्लोबल फेम अवार्ड्स 2024' में शिरकत की
amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu