साधारण होगा हिट म्यूज़िक कम्पोज़र तनिष्क बागची का जन्मदिन

Mamta Choudhary
Mamta Choudhary Verified Public Figure • 25 Apr, 2026 Unknown
November 24, 2022 • 3:31 PM  0
मनोरंजन
NEWS CARD
Logo
साधारण होगा हिट म्यूज़िक कम्पोज़र तनिष्क बागची का जन्मदिन
“साधारण होगा हिट म्यूज़िक कम्पोज़र तनिष्क बागची का जन्मदिन”
Favicon
Read more on bollychakkar.com
24 Nov 2022
https://www.bollychakkar.com/hindi/hit-music-composer-tanishk-bagchi-s-birthday-will-be-simple
Copied
साधारण होगा हिट म्यूज़िक कम्पोज़र तनिष्क बागची का जन्मदिन
साधारण होगा हिट म्यूज़िक कम्पोज़र तनिष्क बागची का जन्मदिन
मुंबई : ग्लैमर वर्ल्ड में बर्थडे पार्टियों की बात ही निराली है। अधिकांश सिने हस्तियां हर साल अपना जन्मदिन धूमधाम से मनाती हैं लेकिन यहां हम एक ऐसे युवा संगीतकार की बात करेंगे जिन्होंने पिछले कुछ सालों से संगीत की दुनिया में हलचल मचा रखी है किन्तु इस साल वह अपने जन्मदिन को रंगीन हलचल यानी रंगीनियों से दूर रखना चाहते हैं। इस युवा संगीतकार का नाम है तनिष्क बागची जिनका विस्फोटक संगीत लगातार धमाल मचा रहा है। सही मायनों में इन्होंने संगीत को एक नया आयाम दिया है। कहना गलत ना होगा कि इनकी धुनों पर हर युवा थिरकने को मजबूर हो जाता है
       
बता दें कि तनिष्क बागची इस साल अपना जन्मदिन साधारण तरीके से मना रहे हैं। इसलिए उनके जन्मदिन को खास या निराला कह सकते हैं। जिस संगीतकार ने हमें माणिके और राता लंबियां जैसे हिट सॉन्ग्स दिए। वक़्त आगे बढ़ने के साथ साथ उनका क्रेज आज भी कायम है। हैरानी की बात तो ये है कि इसके बावजूद उन्होंने अपने तरीके से जन्मदिन मनाने का फैसला किया है।
   
म्यूजिक कंपोजर जोर-शोर से पार्टी करने के बजाय अपने जन्मदिन पर वह कर रहे होंगे जो उन्हें सबसे ज्यादा पसंद है यानी संगीत बनाना। तनिष्क कहते है, "इस साल मैंने अपना जन्मदिन कुछ चुने हुए लोगों के साथ मनाने का फैसला किया है जिन्हें मैं सबसे ज्यादा प्यार करता हूं और उनके साथ बैठता हूं, गाता हूं, खेलता हूं और संगीत बनाता हूं। कुल मिलाकर बस एक अच्छा दिन है और इसे उस चीज को करने में बिताऊंगा जिससे मैं सबसे ज्यादा प्यार करता हूँ।"
     
तनिष्क बागची  हिटमेकर हैं और साल के कुछ सबसे वायरल गानों को बनाते हुए उन्हें काफी साल हो गए हैं। उनके प्रशंसकों को उन्होंने अपने म्यूजिक से हमेशा अच्छी ट्रीट दिया है।

Mamta Choudhary Verified Public Figure • 25 Apr, 2026 Unknown

Bolly Chakkar is world of Bollywood, Celeb Gossips, Movie Reviews, Television and Music.

Digital Archives

Recommended Posts

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने दीपिका पादुकोण को सराहा, कहा- उनकी मौजूदगी बेमिसाल है
रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने दीपिका पादुकोण को सराहा, कहा- उनकी मौजूदगी बेमिसाल है
तमाशा के 9 साल: दीपिका पादुकोण ने तारा के किरदार से दिलों पर छोड़ी अमिट छाप
तमाशा के 9 साल: दीपिका पादुकोण ने तारा के किरदार से दिलों पर छोड़ी अमिट छाप
ज़ी पंजाबी के 'जायका पंजाब' में इस हफ्ते देखें जीरकपुर की 'द बारबेक्यू कंपनी' के अनोखे स्वाद की झलक
ज़ी पंजाबी के 'जायका पंजाब' में इस हफ्ते देखें जीरकपुर की 'द बारबेक्यू कंपनी' के अनोखे स्वाद की झलक
लगातार तीसरी बार कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट का हिस्सा बनीं एक्ट्रेस प्रोड्यूसर इति आचार्य
लगातार तीसरी बार कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट का हिस्सा बनीं एक्ट्रेस प्रोड्यूसर इति आचार्य
अपनी फिल्म श्रीकांत प्रमोशन करने जयपुर आए एक्टर राजकुमार राव ने कहा :- सपनों के हक़ीक़त में बदलने की कहानी है श्रीकान्त
अपनी फिल्म श्रीकांत प्रमोशन करने जयपुर आए एक्टर राजकुमार राव ने कहा :- सपनों के हक़ीक़त में बदलने की कहानी है श्रीकान्त
मलाइका अरोड़ा ने वी कनेक्ट इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित 'ग्लोबल फेम अवार्ड्स 2024' में शिरकत की
मलाइका अरोड़ा ने वी कनेक्ट इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित 'ग्लोबल फेम अवार्ड्स 2024' में शिरकत की
amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu