देशभक्ति से भरपूर "भारतीयन्स" है आंख खोलने वाला सिनेमा

Mamta Choudhary
Mamta Choudhary Verified Public Figure • 25 Apr, 2026 Unknown
July 14, 2023 • 4:01 PM  0
मूवीज
NEWS CARD
Logo
देशभक्ति से भरपूर "भारतीयन्स" है आंख खोलने वाला सिनेमा
“देशभक्ति से भरपूर "भारतीयन्स" है आंख खोलने वाला सिनेमा”
Favicon
Read more on bollychakkar.com
14 Jul 2023
https://www.bollychakkar.com/hindi/indians-full-of-patriotism-is-eye-opening-cinema
Copied
देशभक्ति से भरपूर "भारतीयन्स" है आंख खोलने वाला सिनेमा
देशभक्ति से भरपूर "भारतीयन्स" है आंख खोलने वाला सिनेमा
फ़िल्म समीक्षा ; भारतीयंस
निर्माता : शंकर नायडू
निर्देशक ; दीना राज
कलाकार ; निरोज़ पुचा, सोनम थेंडुप बारफुंगपा, सुभा रंजन, समायरा संधू, राजेश्वरी चक्रवर्ती और महेंदर बार्गस
रेटिंग ; 4 स्टार्स
आज रिलीज़ हुई निर्माता शंकर नायडू की फिल्म "भारतीयन्स" देशभक्ति की भावनाओ से भरी एक बेहतरीन फ़िल्म है। गलवान घाटी में हुए हमले पर आधारित इस फ़िल्म को हालांकि सेंसर बोर्ड द्वारा काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सेंसर बोर्ड ने इस फ़िल्म को 70 कट्स लगाए, शिव तांडव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के नाम संबोधन को भी हटा दिया। मगर फिर भी फ़िल्म में काफी रौंगटे खड़े कर देने वाले सीन और डायलॉग हैं।
     अमेरिका के विख्यात कैंसर सर्जन डॉ शंकर नायडू इस पैन इंडिया फ़िल्म के निर्माता हैं। उन्होंने बड़ी शिद्दत से देश प्रेम के विषय पर यह सिनेमा बनाया है। इसका कॉन्सेप्ट और कहानी काफी अलग है। भारतीयन्स दरअसल देश के तमाम वासियों के जज़्बात को उकेरती है। फ़िल्म में किरदारों के नाम भी उनके क्षेत्र के नाम पर रखे गए हैं जैसे बंगाली, भोजपुरी, त्रिपुरा, तेलगु, पंजाबी, मराठी इत्यादि, देखा जाए तो सभी भारतीयन्स हैं।
    निर्माता डॉ. शंकर नायडू अदुसुमिल्ली, लेखक व निर्देशक दीना राज ने बिना कोई समझौता किए एक प्रभावी और सशक्त सिनेमा बनाया है। फ़िल्म का निर्देशन कमाल का है और कलाकारो ने अच्छा अभिनय किया है।
     यह फिल्म चीन की नापाक रणनीति को असरदार रूप से दर्शाती है। फ़िल्म की कहानी 3 लड़के 3 लड़कियों के इर्दगिर्द घूमती है, जो कहीं न कहीं मजबूरी में मर्डर किये हुए हैं, उनको ट्रेनिंग के लिए सेलेक्ट किया जाता है और सरहद पर भेजा जाता है। उधर 2 भारतीय लड़कियों को टॉप सीक्रेट एजेंट्स के रूप में भेजा जाता है और उन 2 लड़कियों को चीन के लोग पकड़ लेते हैं। उसके बाद दृश्य बड़े रोमांचक हैं। फ़िल्म का क्लाइमेक्स दर्शकों को हिला कर रख देगा।
     पंजाब की रहने वाली अभिनेत्री समायरा संधू ने इस फिल्म में भी एक पंजाबी लडक़ी का किरदार निभाया है।निरोज़ पूचा ने तेलुगु का किरदार बखूभी निभाया  है वहीँ सुभारंजन मुख़र्जी ने भोजपुरी का किरदार भी जानदार परफॉर्म किया है। फ़िल्म में सभी कलाकारों ने कमाल एक्टिंग की है। 
    फ़िल्म की कहानी और इसका प्रस्तुतिकरण बड़ा प्रभावी है। फ़िल्म पास्ट और प्रेजेंट में चलती रहती है। भारत अमेरिकन क्रिएशन्स के बैनर तले निर्मित 'भारतीयंस' दीना राज द्वारा लिखित और निर्देशित है। यह फिल्म आज 14 जुलाई, 2023 से सिनेमाघरों में हिंदी और तेलुगु में रिलीज हो रही है। यूएफओ मूवीज़ द्वारा फिल्म वितरित की जा रही है।

Mamta Choudhary Verified Public Figure • 25 Apr, 2026 Unknown

Bolly Chakkar is world of Bollywood, Celeb Gossips, Movie Reviews, Television and Music.

Digital Archives

Recommended Posts

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने दीपिका पादुकोण को सराहा, कहा- उनकी मौजूदगी बेमिसाल है
रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने दीपिका पादुकोण को सराहा, कहा- उनकी मौजूदगी बेमिसाल है
तमाशा के 9 साल: दीपिका पादुकोण ने तारा के किरदार से दिलों पर छोड़ी अमिट छाप
तमाशा के 9 साल: दीपिका पादुकोण ने तारा के किरदार से दिलों पर छोड़ी अमिट छाप
ज़ी पंजाबी के 'जायका पंजाब' में इस हफ्ते देखें जीरकपुर की 'द बारबेक्यू कंपनी' के अनोखे स्वाद की झलक
ज़ी पंजाबी के 'जायका पंजाब' में इस हफ्ते देखें जीरकपुर की 'द बारबेक्यू कंपनी' के अनोखे स्वाद की झलक
लगातार तीसरी बार कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट का हिस्सा बनीं एक्ट्रेस प्रोड्यूसर इति आचार्य
लगातार तीसरी बार कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट का हिस्सा बनीं एक्ट्रेस प्रोड्यूसर इति आचार्य
अपनी फिल्म श्रीकांत प्रमोशन करने जयपुर आए एक्टर राजकुमार राव ने कहा :- सपनों के हक़ीक़त में बदलने की कहानी है श्रीकान्त
अपनी फिल्म श्रीकांत प्रमोशन करने जयपुर आए एक्टर राजकुमार राव ने कहा :- सपनों के हक़ीक़त में बदलने की कहानी है श्रीकान्त
मलाइका अरोड़ा ने वी कनेक्ट इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित 'ग्लोबल फेम अवार्ड्स 2024' में शिरकत की
मलाइका अरोड़ा ने वी कनेक्ट इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित 'ग्लोबल फेम अवार्ड्स 2024' में शिरकत की
amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu