फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' के सोलो और डुएट गाने के लिए पहली बार नंगे पैर गरबा करती दिखाई देंगी कियारा आडवाणी

Mamta Choudhary
Mamta Choudhary Verified Public Figure • 25 Apr, 2026 Unknown
June 20, 2023 • 1:33 PM  0
मूवीज
NEWS CARD
Logo
फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' के सोलो और डुएट गाने के लिए पहली बार नंगे पैर गरबा करती दिखाई देंगी कियारा आडवाणी
“फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' के सोलो और डुएट गाने के लिए पहली बार नंगे पैर गरबा करती दिखाई देंगी कियारा आडवाणी”
Favicon
Read more on bollychakkar.com
20 Jun 2023
https://www.bollychakkar.com/hindi/kiara-advani-will-be-seen-doing-garba-barefoot-for-the-first-time-for-the-solo-and-duet-songs-of-the-film-satyaprem-ki-katha
Copied
फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' के सोलो और डुएट गाने के लिए पहली बार नंगे पैर गरबा करती दिखाई देंगी कियारा आडवाणी
फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' के सोलो और डुएट गाने के लिए पहली बार नंगे पैर गरबा करती दिखाई देंगी कियारा आडवाणी

दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरने के साथ ही, भारतीय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा सेंसेशन, कियारा आडवाणी जल्दी ही अपनी आगामी फिल्म सत्यप्रेम की कथा में दिखाई देंगी। इस फिल्म के दो गानों में कियारा अत्यधिक ऊर्जावान गरबा नृत्य से दर्शकों और फैंस के दिलों में विशेष जगह बनाती नज़र आएँगी। जो बात इसे सबसे खास बनाती है, वह यह है कि कियारा दोनों ही गानों की शूटिंग और परफॉर्मेंस में नंगे पाँव दिखाई दी हैं।

अभिनय को लेकर कियारा की कड़ी मेहनत और समर्पण भाव उनकी हर एक परफॉर्मेंस में बखूबी झलकते हैं। यही कारण है कि कियारा की सभी परफॉर्मेंसेस से उनके फैंस को हर कदम पर प्रेरणा मिलती है और वे फिर एक बार कियारा के कायल हो जाते हैं।

फिल्म द्वारा जारी किए गए पहले ट्रेलर में दो गानों की झलक दिखाई गई थी, इन गानों ने दर्शकों को उत्साह की लहरों के बीच छोड़ दिया।

जहाँ एक तरफ पहला ट्रैक फिल्म में कथा के रूप में कियारा आडवाणी से परिचित कराने वाला गीत है, जिसे मोनाली ठाकुर द्वारा गाया गया है, वहीं दूसरा ट्रैक डुएट है, जिसमें कियारा और उनके को-स्टार कार्तिक आर्यन एक साथ दिखाई देंगे।

एक सूत्र की मानें, तो, "कियारा ने फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' में अभूतपूर्व भूमिका निभाई है। उन्होंने न सिर्फ दो गानों के लिए नंगे पैर और भारी वेशभूषा के साथ शूटिंग की, बल्कि पूरे उत्साह और समर्पण भाव के साथ दोनों गानों की एक के बाद एक रिहर्सल भी की। ये गाने निश्चित रूप से दर्शकों को उनके और भी करीब लाने का माध्यम बनेंगे।"

'सत्यप्रेम की कथा' में कियारा आडवाणी एक बार फिर फिल्म भूल भुलैया 2 के अपने को-स्टार कार्तिक आर्यन के साथ काम करती दिखाई देंगी। इस फिल्म का प्रोडक्शन साजिद नाडियाडवाला ने किया है और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक समीर विदवान्स ने इसका निर्देशन किया है। 29 जून, 2023 को रिलीज़ हो रही यह म्यूजिकल रोमांस फिल्म, वर्ष के बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट्स में से एक है

Mamta Choudhary Verified Public Figure • 25 Apr, 2026 Unknown

Bolly Chakkar is world of Bollywood, Celeb Gossips, Movie Reviews, Television and Music.

Digital Archives

Recommended Posts

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने दीपिका पादुकोण को सराहा, कहा- उनकी मौजूदगी बेमिसाल है
रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने दीपिका पादुकोण को सराहा, कहा- उनकी मौजूदगी बेमिसाल है
तमाशा के 9 साल: दीपिका पादुकोण ने तारा के किरदार से दिलों पर छोड़ी अमिट छाप
तमाशा के 9 साल: दीपिका पादुकोण ने तारा के किरदार से दिलों पर छोड़ी अमिट छाप
ज़ी पंजाबी के 'जायका पंजाब' में इस हफ्ते देखें जीरकपुर की 'द बारबेक्यू कंपनी' के अनोखे स्वाद की झलक
ज़ी पंजाबी के 'जायका पंजाब' में इस हफ्ते देखें जीरकपुर की 'द बारबेक्यू कंपनी' के अनोखे स्वाद की झलक
लगातार तीसरी बार कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट का हिस्सा बनीं एक्ट्रेस प्रोड्यूसर इति आचार्य
लगातार तीसरी बार कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट का हिस्सा बनीं एक्ट्रेस प्रोड्यूसर इति आचार्य
अपनी फिल्म श्रीकांत प्रमोशन करने जयपुर आए एक्टर राजकुमार राव ने कहा :- सपनों के हक़ीक़त में बदलने की कहानी है श्रीकान्त
अपनी फिल्म श्रीकांत प्रमोशन करने जयपुर आए एक्टर राजकुमार राव ने कहा :- सपनों के हक़ीक़त में बदलने की कहानी है श्रीकान्त
मलाइका अरोड़ा ने वी कनेक्ट इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित 'ग्लोबल फेम अवार्ड्स 2024' में शिरकत की
मलाइका अरोड़ा ने वी कनेक्ट इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित 'ग्लोबल फेम अवार्ड्स 2024' में शिरकत की
amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu