मैन ऑफ मेनी टैलेंट: क्या आप जानते हैं ऋतिक रोशन ने पाँच गाने गाए हैं

Mamta Choudhary
Mamta Choudhary Verified Public Figure • 25 Apr, 2026 Unknown
June 21, 2023 • 4:25 PM  0
बॉलीवुड
NEWS CARD
Logo
मैन ऑफ मेनी टैलेंट: क्या आप जानते हैं ऋतिक रोशन ने पाँच गाने गाए हैं
“मैन ऑफ मेनी टैलेंट: क्या आप जानते हैं ऋतिक रोशन ने पाँच गाने गाए हैं”
Favicon
Read more on bollychakkar.com
21 Jun 2023
https://www.bollychakkar.com/hindi/man-of-many-talents-do-you-know-hrithik-roshan-has-sung-five-songs
Copied
मैन ऑफ मेनी टैलेंट: क्या आप जानते हैं ऋतिक रोशन ने पाँच गाने गाए हैं
मैन ऑफ मेनी टैलेंट: क्या आप जानते हैं ऋतिक रोशन ने पाँच गाने गाए हैं

सुपरस्टार ऋतिक रोशन दर्शकों और फैंस के दिलों में एक बहुमुखी अभिनेता और एक असाधारण डांसर के रूप में बेहद विशेष स्थान रखते हैं। इससे परे, बहुत से लोग नहीं जानते हैं कि उनके पास एक स्किल और भी है, वह है सिंगिंग की स्किल। रितिक संगीतकारों के परिवार से ताल्लुक रखते हैं। ऋतिक रोशन के दादा जी- रोशन लाल प्रसिद्ध म्यूजिक डायरेक्टर थे और उनकी पत्नी यानि ऋतिक की दादी- इरा रोशन बंगाली गायिका व कम्पोज़र थीं। ऋतिक के चाचा राजेश रोशन भी जाने-माने म्यूजिक डायरेक्टर हैं। तेईस साल के अपने करियर के दौरान, ऋतिक रोशन का विशेष झुकाव संगीत की ओर रहा है, जिसकी झलक हमें लॉकडाउन के दौरान देखने को मिली थी, जब ऋतिक सोशल मीडिया पर आए थे।

https://www.instagram.com/p/B-ZpZmIHt5E/?igshid=YmM0MjE2YWMzOA==

https://www.instagram.com/tv/B_wW0manfPB/?igshid=YmM0MjE2YWMzOA==

आज विश्व संगीत दिवस पर, ऋतिक रोशन द्वारा गाए गए उन पाँचों गानों पर एक नज़र डालते हैं, जिनमें ऋतिक रोशन ने अपनी अज्ञात प्रतिभा से हमें रूबरू कराते हुए अपनी आवाज़ से जान डाल दी।

• वन्दे मातरम् (2022- स्वतंत्रता दिवस विशेष):
https://www.instagram.com/reel/ChSV219l3C3/?igshid=YmM0MjE2YWMzOA==

विगत वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर, ऋतिक रोशन ने वन्दे मातरम् गीत की एक विशेष प्रस्तुति साझा की थी, जिसे खूब प्यार और प्रशंसा मिली थी। यह गाना ऋतिक का पहला सिंगल भी है। भारतीय रक्षा बलों के पुरुषों और महिलाओं को श्रद्धांजलि देते हुए, ऋतिक रोशन ने इस बेहद प्रसिद्ध देशभक्ति गीत को अपनी आवाज़ दी, जिसकी रचना जैकी भगनानी द्वारा की गई थी और कम्पोज़ विशाल मिश्रा द्वारा किया गया था।

• काइट्स इन द स्काई (काइट्स):
https://youtu.be/EY5LnvIPYGc

वर्ष 2010 की फिल्म काइट्स में, ऋतिक ने एक विशेष रोमांटिक गीत 'काइट्स इन द स्काई' में अपनी आवाज़ दी। प्रतिष्ठित संगीतकार राजेश रोशन द्वारा रचित, इस गाने में ऋतिक रोशन की भावपूर्ण और विशिष्ट आवाज़ है।

• व्हाट ए वंडरफुल वर्ल्ड (गुज़ारिश):
https://youtu.be/2XcW-8IO-Fs

उसी वर्ष, ऋतिक रोशन ने गुज़ारिश फिल्म के लिए एक और गाना गाया। अंतिम संस्कार के सीन पर, संजय लीला भंसाली द्वारा रचित यह भावनात्मक गीत जीवन की भावना को बखूबी दर्शाता है।

• सेनोरिटा (जिंदगी ना मिलेगी दोबारा):
https://youtu.be/2Z0Put0teCM

समकालीन समय की सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा में ऋतिक रोशन ने अपने को-एक्टर्स फरहान अख्तर और अभय देओल के साथ मस्ती भरा पार्टी सॉन्ग सेनोरिटा गाया, जो एक दशक के बाद भी सभी पार्टियों की शान है।

• क्वेश्चन मार्क (सुपर 30):
https://youtu.be/bYoF55zFnYI

कुछ अलग करना ऋतिक रोशन की विशेष पहचान है, चाहे फिर बात उनके द्वारा निभाए गए विविध प्रकार के किरदारों की हो या उनके द्वारा गाए गए गानों की। शिक्षण के लिए एक शानदार दृष्टिकोण की पेशकश करते हुए, ऋतिक रोशन ने फिल्म सुपर 30 का 'क्वेश्चन मार्क' बड़ी ही खूबसूरती से गाया, जिसे दर्शकों से अपार प्यार मिला। अजय-अतुल द्वारा कम्पोज़ किया गया यह दिलकश गाना छात्रों के लिए बेहद प्रेरणादायक साबित हुआ। यूट्यूब पर इस गाने के वीडियो पर मिले अनूठे कमैंट्स इस बात का जीता-जागता सबूत हैं।

Mamta Choudhary Verified Public Figure • 25 Apr, 2026 Unknown

Bolly Chakkar is world of Bollywood, Celeb Gossips, Movie Reviews, Television and Music.

Digital Archives

Recommended Posts

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने दीपिका पादुकोण को सराहा, कहा- उनकी मौजूदगी बेमिसाल है
रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने दीपिका पादुकोण को सराहा, कहा- उनकी मौजूदगी बेमिसाल है
तमाशा के 9 साल: दीपिका पादुकोण ने तारा के किरदार से दिलों पर छोड़ी अमिट छाप
तमाशा के 9 साल: दीपिका पादुकोण ने तारा के किरदार से दिलों पर छोड़ी अमिट छाप
ज़ी पंजाबी के 'जायका पंजाब' में इस हफ्ते देखें जीरकपुर की 'द बारबेक्यू कंपनी' के अनोखे स्वाद की झलक
ज़ी पंजाबी के 'जायका पंजाब' में इस हफ्ते देखें जीरकपुर की 'द बारबेक्यू कंपनी' के अनोखे स्वाद की झलक
लगातार तीसरी बार कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट का हिस्सा बनीं एक्ट्रेस प्रोड्यूसर इति आचार्य
लगातार तीसरी बार कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट का हिस्सा बनीं एक्ट्रेस प्रोड्यूसर इति आचार्य
अपनी फिल्म श्रीकांत प्रमोशन करने जयपुर आए एक्टर राजकुमार राव ने कहा :- सपनों के हक़ीक़त में बदलने की कहानी है श्रीकान्त
अपनी फिल्म श्रीकांत प्रमोशन करने जयपुर आए एक्टर राजकुमार राव ने कहा :- सपनों के हक़ीक़त में बदलने की कहानी है श्रीकान्त
मलाइका अरोड़ा ने वी कनेक्ट इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित 'ग्लोबल फेम अवार्ड्स 2024' में शिरकत की
मलाइका अरोड़ा ने वी कनेक्ट इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित 'ग्लोबल फेम अवार्ड्स 2024' में शिरकत की
amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu