ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा: चैप्टर 1' से जुड़ी प्लॉट की डिटेल्स हुई रिवील, यहां पढ़े पूरी खबर

  इस फिल्म के अनाउंसमेंट टीज़र के बाद से, ऋषभ शेट्टी के नेतृत्व में और उनके निर्देशन में बनी फिल्म का फैन्स और दर्शकों ने बड़ी उम्मीदों के साथ इंतजार किया है।

Mamta Choudhary
Mamta Choudhary Verified Public Figure • 25 Apr, 2026 Unknown
January 9, 2024 • 5:13 PM  0
म
मूवीज
NEWS CARD
Logo
ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा: चैप्टर 1' से जुड़ी प्लॉट की डिटेल्स हुई रिवील, यहां पढ़े पूरी खबर
“ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा: चैप्टर 1' से जुड़ी प्लॉट की डिटेल्स हुई रिवील, यहां पढ़े पूरी खबर”
Favicon
Read more on bollychakkar.com
9 Jan 2024
https://www.bollychakkar.com/hindi/plot-details-related-to-rishabh-shettys-kantara-chapter-1-revealed-read-full-news-here
Copied
ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा: चैप्टर 1' से जुड़ी प्लॉट की डिटेल्स हुई रिवील, यहां पढ़े पूरी खबर
ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा: चैप्टर 1' से जुड़ी प्लॉट की डिटेल्स हुई रिवील, यहां पढ़े पूरी खबर
होम्बले फिल्म्स यकीनन भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े कंटेंट निर्माताओं में से एक है। ये अग्रणी प्रोडक्शन हाउस मुख्यधारा के दर्शकों के लिए कई तरह का कंटेंट लेकर आया है, जिसमें केजीएफ चैप्टर 1 और 2 के साथ कांतारा और हालिया रिलीज 'सलार पार्ट 1: सीजफायर' शामिल है। ये सभी कंटेंट्स ने दर्शकों को बड़ी संख्या में सिनेमाघरों में लाया है और जनता द्वारा व्यापक रूप से स्वीकार किया गया है। अब होम्बले फिल्म्स प्रीक्वल 'कांतारा: चैप्टर 1' के साथ जनता को दिव्य यात्रा पर ले जाने के लिए तैयार है।
 
इस फिल्म के अनाउंसमेंट टीज़र के बाद से, ऋषभ शेट्टी के नेतृत्व में और उनके निर्देशन में बनी फिल्म का फैन्स और दर्शकों ने बड़ी उम्मीदों के साथ इंतजार किया है। अनाउंसमेंट वीडियो के रिलीज के बाद से ही फिल्म के प्लॉट और ऋषभ शेट्टी के किरदार को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।
 
अब फिल्म पर बात करते हुए एक सोर्स ने कहा, "फिल्म प्राचीन समय से प्रेरणा लेती है और पंजुरली दैवा और गुलिगा दैवी देवताओं की उत्पत्ति के बारे में कहानी बताती है और उनकी मूल कहानी पर भी प्रकाश डालती है।"
 
इसे पर आखिरी में सोर्स ने कहा, "जबकि कांतारा ने पंजुरली दैवा के बारे में जानकारी दी, प्रीक्वल दर्शकों को पंजुरली दैवा और गुलिगा दैवी देवताओं को शामिल करके ऑडियंस को एक अनूठा सिनेमाई अनुभव देगा"।
 
फिलहाल होम्बले फिल्म्स कांटारा चैप्टर 1 बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है, जो समृद्ध कंटेंट और दिव्य अनुभव के साथ दर्शकों के लिए एक शानदार सिनेमाई फिल्म साबित होगी जिसे सालों तक याद रखा जाएगा।
 
इस बीच, होम्बले फिल्म्स के पास एक दिलचस्प लाइन-अप है जिसमें 'बघीरा' और कई अन्य शामिल हैं।

Mamta Choudhary Verified Public Figure • 25 Apr, 2026 Unknown

Bolly Chakkar is world of Bollywood, Celeb Gossips, Movie Reviews, Television and Music.

Digital Archives

Recommended Posts

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने दीपिका पादुकोण को सराहा, कहा- उनकी मौजूदगी बेमिसाल है
रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने दीपिका पादुकोण को सराहा, कहा- उनकी मौजूदगी बेमिसाल है
तमाशा के 9 साल: दीपिका पादुकोण ने तारा के किरदार से दिलों पर छोड़ी अमिट छाप
तमाशा के 9 साल: दीपिका पादुकोण ने तारा के किरदार से दिलों पर छोड़ी अमिट छाप
ज़ी पंजाबी के 'जायका पंजाब' में इस हफ्ते देखें जीरकपुर की 'द बारबेक्यू कंपनी' के अनोखे स्वाद की झलक
ज़ी पंजाबी के 'जायका पंजाब' में इस हफ्ते देखें जीरकपुर की 'द बारबेक्यू कंपनी' के अनोखे स्वाद की झलक
लगातार तीसरी बार कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट का हिस्सा बनीं एक्ट्रेस प्रोड्यूसर इति आचार्य
लगातार तीसरी बार कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट का हिस्सा बनीं एक्ट्रेस प्रोड्यूसर इति आचार्य
अपनी फिल्म श्रीकांत प्रमोशन करने जयपुर आए एक्टर राजकुमार राव ने कहा :- सपनों के हक़ीक़त में बदलने की कहानी है श्रीकान्त
अपनी फिल्म श्रीकांत प्रमोशन करने जयपुर आए एक्टर राजकुमार राव ने कहा :- सपनों के हक़ीक़त में बदलने की कहानी है श्रीकान्त
मलाइका अरोड़ा ने वी कनेक्ट इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित 'ग्लोबल फेम अवार्ड्स 2024' में शिरकत की
मलाइका अरोड़ा ने वी कनेक्ट इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित 'ग्लोबल फेम अवार्ड्स 2024' में शिरकत की
amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu