अपने नए म्यूजिक वीडियो में ‘बेमिसाल’ लग रही हैं रमनदीप कौर

अख लाल, बेवफा, बीकानेरी माल, दिल जानिया, इश्क तुम्हारा, नई भूलना तेरा प्यार जैसे सक्सेसफुल म्यूजिक वीडियो की एक लड़ी जैसे लगा देने के बाद, अभिनेत्री और मॉडल रमनदीप कौर गायक संजीव के साथ ‘बेमिसाल’ इस म्यूजिक वीडियो में अपने ग्लैमरस और शानदार लुक के साथ वापस आ गई हैं। ‘बेमिसाल’ गाना हर उस लड़के […]

Mamta Choudhary
Mamta Choudhary Verified Public Figure • 25 Apr, 2026 Unknown
March 21, 2023 • 12:54 PM  0
म्यूजिक
NEWS CARD
Logo
अपने नए म्यूजिक वीडियो में ‘बेमिसाल’ लग रही हैं रमनदीप कौर
“अपने नए म्यूजिक वीडियो में ‘बेमिसाल’ लग रही हैं रमनदीप कौर”
Favicon
Read more on bollychakkar.com
21 Mar 2023
https://www.bollychakkar.com/hindi/ramandeep-kaur-looks-amazing-in-her-new-music-video
Copied
अपने नए म्यूजिक वीडियो में ‘बेमिसाल’ लग रही हैं रमनदीप कौर
अपने नए म्यूजिक वीडियो में ‘बेमिसाल’ लग रही हैं रमनदीप कौर

अख लाल, बेवफा, बीकानेरी माल, दिल जानिया, इश्क तुम्हारा, नई भूलना तेरा प्यार जैसे सक्सेसफुल म्यूजिक वीडियो की एक लड़ी जैसे लगा देने के बाद, अभिनेत्री और मॉडल रमनदीप कौर गायक संजीव के साथ ‘बेमिसाल’ इस म्यूजिक वीडियो में अपने ग्लैमरस और शानदार लुक के साथ वापस आ गई हैं।

रमनदीप कौर

‘बेमिसाल’ गाना हर उस लड़के या पुरुष के लिए है जो अपनी गर्लफ्रेंड या महिला की खूबसूरती की तारीफ करना चाहता है। यह गाना संदीप निज्जर के साथ रमनदीप कौर का रीयूनियन है। बेमिसाल का निर्देशन संदीप निज्जर ने किया है। “हम पहले एक कैनेडियन डायरेक्टर के लिए मेरे दो म्यूजिक वीडियो की शूट के दौरान सेट पर मिले थे। संदीपने मुझे मैसेज किया कि चलो मिलते हैं और एक बार फिर साथ में कुछ काम करते हैं। संदीप और उनकी टीम के साथ शूटिंग करना बहुत ही प्लीसेन्ट और मजेदार अनुभव था। जैसा कि हम एक-दूसरे को पहेले से जानते थे, हमें उससे अपना सर्वश्रेष्ठ काम करने में मदद मिली,” रमनदीप ने ‘बेमिसाल’ पर काम करने के बारे में बात करते हुए कहा।

एक अभिनेत्री के रूप में, रमनदीप कौर ने डायरेक्टर आरके मालिनेनी की कॉमेडी फिल्म ‘कॉलीफ्लॉवर’ के साथ टॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी है, जिसमें उन्होंने प्रसिद्ध कॉमेडियन पोसानी कृष्णा मुरली और सम्पूर्णेश बाबू जैसे कलाकारों के साथ काम किया है |

अपनी आगामी परियोजनाओं के बारे में बात करते हुए, रमनदीप कौर ने कहा, “अहिंमसा मेरी आगामी तेलुगु फिल्म है जो 7 अप्रैल 2023 को रिलीज हो रही है। डायरेक्टर तेजा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में गीतिका, रजत बेदी, चंद्रमौली बिंदू,अभिराम दग्गुबाती, कमल कामराजू व अन्य सितारों के साथ मैं स्क्रीन स्पेस साझा कर रही हूं। । इस आगामी फिल्म के साथ, मैं अपने फैन्स को सरप्राइज करने जा रही हूं और वे निश्चित रूप से एक अभिनेत्री के रूप में मेरे नए अवतार और क्षमता की सराहना करेंगे।”

‘एकजुट’ थिएटर ग्रुप का सक्रिय हिस्सा रही रमनदीप कौर, पंजाबी संगीत उद्योग में एक लोकप्रिय चेहरा रही हैं। उन्होंने ज़ी म्यूजिक के लिए म्यूजिक वीडियो भी किया है। इसके अलावा, उन्होंने अफसाना खान के ‘ना मार’ म्यूजिक वीडियो में श्रद्धा आर्य और करण कुंद्रा के साथ स्क्रीन साझा की है।

rss_feed Disclaimer
Story published through syndicated feed.
favorite Follow us for the latest updates:

Mamta Choudhary Verified Public Figure • 25 Apr, 2026 Unknown

Bolly Chakkar is world of Bollywood, Celeb Gossips, Movie Reviews, Television and Music.

Digital Archives

Recommended Posts

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने दीपिका पादुकोण को सराहा, कहा- उनकी मौजूदगी बेमिसाल है
रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने दीपिका पादुकोण को सराहा, कहा- उनकी मौजूदगी बेमिसाल है
तमाशा के 9 साल: दीपिका पादुकोण ने तारा के किरदार से दिलों पर छोड़ी अमिट छाप
तमाशा के 9 साल: दीपिका पादुकोण ने तारा के किरदार से दिलों पर छोड़ी अमिट छाप
ज़ी पंजाबी के 'जायका पंजाब' में इस हफ्ते देखें जीरकपुर की 'द बारबेक्यू कंपनी' के अनोखे स्वाद की झलक
ज़ी पंजाबी के 'जायका पंजाब' में इस हफ्ते देखें जीरकपुर की 'द बारबेक्यू कंपनी' के अनोखे स्वाद की झलक
लगातार तीसरी बार कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट का हिस्सा बनीं एक्ट्रेस प्रोड्यूसर इति आचार्य
लगातार तीसरी बार कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट का हिस्सा बनीं एक्ट्रेस प्रोड्यूसर इति आचार्य
अपनी फिल्म श्रीकांत प्रमोशन करने जयपुर आए एक्टर राजकुमार राव ने कहा :- सपनों के हक़ीक़त में बदलने की कहानी है श्रीकान्त
अपनी फिल्म श्रीकांत प्रमोशन करने जयपुर आए एक्टर राजकुमार राव ने कहा :- सपनों के हक़ीक़त में बदलने की कहानी है श्रीकान्त
मलाइका अरोड़ा ने वी कनेक्ट इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित 'ग्लोबल फेम अवार्ड्स 2024' में शिरकत की
मलाइका अरोड़ा ने वी कनेक्ट इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित 'ग्लोबल फेम अवार्ड्स 2024' में शिरकत की
amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu