22 मार्च को रिलीज़ होगी 'शैतान का खेल' और 'व्हाट अ किस्मत'

अब चंदू के बाकी के आईडीया की तरह इस आईडीया में भी उसे मुँह की खानी पड़ेगी। या फिर उसकी किस्मत का दरवाज़ा खुल जाएगा, य़ह पता चलेगा 22 मार्च 2024 को जब 'व्हाट अ किस्मत' रिलीज होगी।

Mamta Choudhary
Mamta Choudhary Verified Public Figure • 25 Apr, 2026 Unknown
February 29, 2024 • 2:48 PM  0
मूवीज
NEWS CARD
Logo
22 मार्च को रिलीज़ होगी 'शैतान का खेल' और  'व्हाट अ  किस्मत'
“22 मार्च को रिलीज़ होगी 'शैतान का खेल' और 'व्हाट अ किस्मत'”
Favicon
Read more on bollychakkar.com
29 Feb 2024
https://www.bollychakkar.com/hindi/shaitan-ka-khel-and-what-a-kismat-will-be-released-on-march-22
Copied
22 मार्च को रिलीज़ होगी 'शैतान का खेल' और  'व्हाट अ  किस्मत'
22 मार्च को रिलीज़ होगी 'शैतान का खेल' और 'व्हाट अ किस्मत'
मुंबई  : जब शैतान की महादशा आप पर मंडराने लगे,  जब योद्धा आंख बंद करके हर तरफ से आप पर वार करने लगे, तब ज्ञानी व महाज्ञानी की बात आंख बंद करके मानने हुये हमारे चंदू ने निश्चय किया है कि वह अब 22 मार्च को आप सभी दर्शकों से मिलेंगे। अब चंदू के बाकी के आईडीया की तरह इस आईडीया में भी उसे मुँह की खानी पड़ेगी। या फिर उसकी किस्मत का दरवाज़ा खुल जाएगा, य़ह पता चलेगा 22 मार्च 2024 को जब 'व्हाट अ किस्मत' रिलीज होगी।
 
के सेरा सेरा द्वारा डिस्ट्रीब्यूट होनेवाली यह फिल्म 22 मार्च को सिनेमाघरों में आएगी।
इस फिल्म की शूटिंग मध्य प्रदेश के सेहोर में हुई है। "वहां के लोग बहुत ही सहयोग करने वाले हैँ। सेहोर बड़ा ही सुन्दर व शांत शहर है।  बहुत बढ़िया लगा वहां पर शूटिंग करके," मोहन आजाद ने कहा। 
 
फिल्म की कहानी चंदू (युद्धवीर) के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक हारा हुआ व्यक्ति है लेकिन जिसके बड़े सपने हैं।  उसकी पत्नी आरती (वैष्णवी) उससे तंग आ चुकी है, उसका निराश बॉस (भरत दाभोलकर) उसे नौकरी से निकालने वाला है और 'दूसरी लड़की' (मानसी) उसके अस्तित्व को भी स्वीकार नहीं करती है।  लेकिन 'खुदा मेहरबान तो गधा पहलवान' वाली कहावत चंदू पर बिल्कुल फिट बैठती है।  भाग्य में एक मोड़ आता है और उसका जीवन उतार-चढ़ाव भरा हो जाता है।  उसे ढेर सारा पैसा, दूसरी लड़की और पुलिस भी मिलती है।  एक अति उत्साही रिपोर्टर (श्रीकांत), एक अति उत्साही इंस्पेक्टर (रोनित) और अति स्मार्ट एसपी (टीकू तल्सानिया) द्वारा पीछा किए जाने पर, उसका जीवन ही एक मजाक में बदल जाता है।
 
 युद्धवीर दहिया, वैष्णवी, मानसी, टीकू तल्सानिया, भरत दाभोलकर, रोनित अग्रवाल, भावना बलसावर, श्रीकांत मास्की, आनंद मिश्रा, रिया चौधरी और अतुल की स्टार कास्ट के साथ, यह फ़िल्म अंशय राय, लिसा राय, अखिलेश राय, मधु मोहन द्वारा निर्मित है।

Mamta Choudhary Verified Public Figure • 25 Apr, 2026 Unknown

Bolly Chakkar is world of Bollywood, Celeb Gossips, Movie Reviews, Television and Music.

Digital Archives

Recommended Posts

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने दीपिका पादुकोण को सराहा, कहा- उनकी मौजूदगी बेमिसाल है
रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने दीपिका पादुकोण को सराहा, कहा- उनकी मौजूदगी बेमिसाल है
तमाशा के 9 साल: दीपिका पादुकोण ने तारा के किरदार से दिलों पर छोड़ी अमिट छाप
तमाशा के 9 साल: दीपिका पादुकोण ने तारा के किरदार से दिलों पर छोड़ी अमिट छाप
ज़ी पंजाबी के 'जायका पंजाब' में इस हफ्ते देखें जीरकपुर की 'द बारबेक्यू कंपनी' के अनोखे स्वाद की झलक
ज़ी पंजाबी के 'जायका पंजाब' में इस हफ्ते देखें जीरकपुर की 'द बारबेक्यू कंपनी' के अनोखे स्वाद की झलक
लगातार तीसरी बार कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट का हिस्सा बनीं एक्ट्रेस प्रोड्यूसर इति आचार्य
लगातार तीसरी बार कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट का हिस्सा बनीं एक्ट्रेस प्रोड्यूसर इति आचार्य
अपनी फिल्म श्रीकांत प्रमोशन करने जयपुर आए एक्टर राजकुमार राव ने कहा :- सपनों के हक़ीक़त में बदलने की कहानी है श्रीकान्त
अपनी फिल्म श्रीकांत प्रमोशन करने जयपुर आए एक्टर राजकुमार राव ने कहा :- सपनों के हक़ीक़त में बदलने की कहानी है श्रीकान्त
मलाइका अरोड़ा ने वी कनेक्ट इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित 'ग्लोबल फेम अवार्ड्स 2024' में शिरकत की
मलाइका अरोड़ा ने वी कनेक्ट इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित 'ग्लोबल फेम अवार्ड्स 2024' में शिरकत की
amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu