तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने जीता एक और पॉपुलैरिटी अवार्ड

भारत का सबसे पसंदीदा शो, तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने हाल ही में सबसे लोकप्रिय कॉमेडी शो के लिए एक पुरस्कार जीता। 15 साल बाद, यह शो लोगों और उनके दिलों को जीतना जारी रखता है और यह साबित करता है कि स्वच्छ हास्य को भारतीय दर्शकों द्वारा हमेशा सराहा जाता है । यह […]

Mamta Choudhary
Mamta Choudhary Verified Public Figure • 25 Apr, 2026 Unknown
December 16, 2022 • 10:01 PM  0
टेलीविज़न
NEWS CARD
Logo
तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने जीता एक और पॉपुलैरिटी अवार्ड
“तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने जीता एक और पॉपुलैरिटी अवार्ड”
Favicon
Read more on bollychakkar.com
16 Dec 2022
https://www.bollychakkar.com/hindi/taarak-mehta-ka-ooltah-chashmah-wins-yet-another-popularity-award
Copied
तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने जीता एक और पॉपुलैरिटी अवार्ड
तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने जीता एक और पॉपुलैरिटी अवार्ड

भारत का सबसे पसंदीदा शो, तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने हाल ही में सबसे लोकप्रिय कॉमेडी शो के लिए एक पुरस्कार जीता। 15 साल बाद, यह शो लोगों और उनके दिलों को जीतना जारी रखता है और यह साबित करता है कि स्वच्छ हास्य को भारतीय दर्शकों द्वारा हमेशा सराहा जाता है । यह शो जनता को वर्तमान सामाजिक घटनाओं के बारे में शिक्षित करने के साथ-साथ इसे हास्यप्रद भी बनाता है।

असित कुमार मोदी द्वारा रचित, तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने हमेशा देश और दुनिया भर में रहने वाले भारतीयों का मनोरंजन किया है। एक पारंपरिक डेली सिटकॉम होने के आलावा यह शो भारतीय प्राइम टाइम एंटरटेनमेंट के सब से बहेतरीन शो में से एक है |

प्रशंसको के सब से पसंदीदा शो के रूप में तारक मेहता का उल्टा चश्मा हर उम्र के लोगों द्वारा देखा जाता है| जब से यह शो शुरू हुआ है तब से अब तक आकड़ो की माने तो शो की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है| और शो ने टीवी जगत में कई न टूटने वाले रिकॉर्ड बनाये है ।

असित कुमार मोदी सबसे सफल शो क्रिएटर्स में से एक हैं। इतने वर्षों के तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सफर में, उन्होंने विशेष रुप से भारतीय दर्शकों की नब्ज को ध्यान से समझा है। उन्होंने भारतीय दर्शकों को अपील करने वाले बड़े विषयों को प्रभावित तरीके से और सांस्कृतिक बारीकियों के साथ सब कुछ शो कि सहायता से संबोधित किया है। पॉपुलैरिटी अवार्ड मिलने पर टिप्पणी करते हुए असित कुमार मोदी कहा, “दर्शकों की वजह से शो चलता रहता है और उनके द्वारा बरसाया गया प्यार मेरी कल्पना से परे है। उनके बिना यह संभव नहीं हो सकता था। साल-दर-साल, मैं अपने दर्शकों के प्रति ज्यादा से ज्यादा जिम्मेदार महसूस करता हूं, क्योंकि उन्हीं की वजह से हम यहां तक पहुंचे हैं। हम वास्तव में शो के लिए लोगों के प्यार के लिए एहसानमंद हैं। इससे ज्यादा मैं और कुछ नहीं मांग सकता।”

यह शो मुंबई के गोकुलधाम को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी के निवासियों, विशेष रूप से जेठालाल गढ़ा के परिवार के जीवन का अनुसरण करता है। तारक मेहता उनके लिए एक दोस्त, दार्शनिक और मार्गदर्शक हैं। हालांकि शो काफी हद तक एक पारिवारिक कॉमेडी है, एपिसोड अक्सर सामाजिक रूप से महत्वपूर्ण विषयों को संबोधित करते हैं। यह चित्रलेखा पत्रिका में तारक मेहता के साप्ताहिक कॉलम ‘दुनिया ने उंधा चश्मा’ पर आधारित है।

rss_feed Disclaimer
Story published through syndicated feed.
favorite Follow us for the latest updates:

Mamta Choudhary Verified Public Figure • 25 Apr, 2026 Unknown

Bolly Chakkar is world of Bollywood, Celeb Gossips, Movie Reviews, Television and Music.

Digital Archives

Recommended Posts

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने दीपिका पादुकोण को सराहा, कहा- उनकी मौजूदगी बेमिसाल है
रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने दीपिका पादुकोण को सराहा, कहा- उनकी मौजूदगी बेमिसाल है
तमाशा के 9 साल: दीपिका पादुकोण ने तारा के किरदार से दिलों पर छोड़ी अमिट छाप
तमाशा के 9 साल: दीपिका पादुकोण ने तारा के किरदार से दिलों पर छोड़ी अमिट छाप
ज़ी पंजाबी के 'जायका पंजाब' में इस हफ्ते देखें जीरकपुर की 'द बारबेक्यू कंपनी' के अनोखे स्वाद की झलक
ज़ी पंजाबी के 'जायका पंजाब' में इस हफ्ते देखें जीरकपुर की 'द बारबेक्यू कंपनी' के अनोखे स्वाद की झलक
लगातार तीसरी बार कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट का हिस्सा बनीं एक्ट्रेस प्रोड्यूसर इति आचार्य
लगातार तीसरी बार कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट का हिस्सा बनीं एक्ट्रेस प्रोड्यूसर इति आचार्य
अपनी फिल्म श्रीकांत प्रमोशन करने जयपुर आए एक्टर राजकुमार राव ने कहा :- सपनों के हक़ीक़त में बदलने की कहानी है श्रीकान्त
अपनी फिल्म श्रीकांत प्रमोशन करने जयपुर आए एक्टर राजकुमार राव ने कहा :- सपनों के हक़ीक़त में बदलने की कहानी है श्रीकान्त
मलाइका अरोड़ा ने वी कनेक्ट इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित 'ग्लोबल फेम अवार्ड्स 2024' में शिरकत की
मलाइका अरोड़ा ने वी कनेक्ट इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित 'ग्लोबल फेम अवार्ड्स 2024' में शिरकत की
amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu