केजीएफ स्टार यश और कांतारा एक्टर ऋषभ शेट्टी के साथ होम्बले की टीम ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से खास मुलाकात

मुंबई : होम्बले फिल्म्स ने केजीएफ फ्रेंचाइजी और कांतारा जैसी अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के साथ ग्लोबल लेवल पर इंडियन सिनेमा का खूब नाम रोशन किया है। इन फिल्मों की रिकॉर्ड तोड़ सफलता ने न सिर्फ कई मिसालें कायम की, बल्कि उन्होंने देश को यश, ऋषभ शेट्टी जैसे कुछ और बड़े सुपरस्टार भी दिए हैं। होम्बेल […]

Mamta Choudhary
Mamta Choudhary Verified Public Figure • 25 Apr, 2026 Unknown
February 14, 2023 • 1:21 PM  0
म
मनोरंजन
NEWS CARD
Logo
केजीएफ स्टार यश और कांतारा एक्टर ऋषभ शेट्टी के साथ होम्बले की टीम ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से खास मुलाकात
“केजीएफ स्टार यश और कांतारा एक्टर ऋषभ शेट्टी के साथ होम्बले की टीम ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से खास मुलाकात”
Favicon
Read more on bollychakkar.com
14 Feb 2023
https://www.bollychakkar.com/hindi/team-homble-along-with-kgf-star-yash-and-kantara-actor-rishabh-shetty-had-a-special-meeting-with-prime-minister-narendra-modi
Copied
केजीएफ स्टार यश और कांतारा एक्टर ऋषभ शेट्टी के साथ होम्बले की टीम ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से खास मुलाकात
केजीएफ स्टार यश और कांतारा एक्टर ऋषभ शेट्टी के साथ होम्बले की टीम ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से खास मुलाकात
मुंबई : होम्बले फिल्म्स ने केजीएफ फ्रेंचाइजी और कांतारा जैसी अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के साथ ग्लोबल लेवल पर इंडियन सिनेमा का खूब नाम रोशन किया है। इन फिल्मों की रिकॉर्ड तोड़ सफलता ने न सिर्फ कई मिसालें कायम की, बल्कि उन्होंने देश को यश, ऋषभ शेट्टी जैसे कुछ और बड़े सुपरस्टार भी दिए हैं। होम्बेल अपनी हर नई फिल्म के साथ इंडियन सिनेमा में अपनी पोजीशन और रुत्बा मजबूत करता जा रहा है। वहीं अब उनके इस सफर में एक और यादगार लम्हा शामिल हुआ जब इसकी पूरी टीम भारतीय सिनेमा के विकास के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करने के लिए भारत के माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मिली।
     दरअसल हाल ही में भारत के माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक यात्रा पर थे और इस दौरान केजीएफ स्टार यश और कांतारा एक्टर ऋषभ शेट्टी के साथ होम्बले फिल्म्स के मेकर्स, प्रोड्यूसर्स विजय किरागंदूर और अश्विनी पुनीत राजकुमार ने उनसे मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उन सभी ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की जैसे राज्य में थिएटरों की संख्या, सिनेमा का प्रभाव और यह इकोनॉमी को बढ़ावा देने में कैसे मदद करेगा। इसके बाद फिर टीम ने मोदी जी के साथ एक तस्वीर भी क्लिक की।
    केजीएफ चैप्टर 2 और कांतारा जैसी ब्लॉकबस्टर के साथ होम्बले फिल्म्स ने वास्तव में 2022 में बॉक्स ऑफिस पर राज किया है। उन्होंने दर्शकों को वास्तव में कुछ बेहतरीन कहानियों से परिचित कराया, उन्होंने असल में बड़े पर्दे पर मनोरंजन का लेवल एक और स्टेप बढ़ा दिया है।
   इसके अलावा होम्बले फिल्म्स एक और भी मजबूत लाइनअप पर नजरें गड़ाए हुए है क्योंकि हाल ही में कांतारा के 100 डेज पूरे होने पर फिल्म के लेखक, निर्देशक और अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने कांतारा के प्रीक्वल की घोषणा की है। साथ ही होम्बले फिल्म अपने एक और बड़े प्रोजेक्ट  सालार के साथ धूम मचाने की तैयारी कर रहा है।
rss_feed Disclaimer
Story published through syndicated feed.
favorite Follow us for the latest updates:

Mamta Choudhary Verified Public Figure • 25 Apr, 2026 Unknown

Bolly Chakkar is world of Bollywood, Celeb Gossips, Movie Reviews, Television and Music.

Digital Archives

Recommended Posts

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने दीपिका पादुकोण को सराहा, कहा- उनकी मौजूदगी बेमिसाल है
रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने दीपिका पादुकोण को सराहा, कहा- उनकी मौजूदगी बेमिसाल है
तमाशा के 9 साल: दीपिका पादुकोण ने तारा के किरदार से दिलों पर छोड़ी अमिट छाप
तमाशा के 9 साल: दीपिका पादुकोण ने तारा के किरदार से दिलों पर छोड़ी अमिट छाप
ज़ी पंजाबी के 'जायका पंजाब' में इस हफ्ते देखें जीरकपुर की 'द बारबेक्यू कंपनी' के अनोखे स्वाद की झलक
ज़ी पंजाबी के 'जायका पंजाब' में इस हफ्ते देखें जीरकपुर की 'द बारबेक्यू कंपनी' के अनोखे स्वाद की झलक
लगातार तीसरी बार कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट का हिस्सा बनीं एक्ट्रेस प्रोड्यूसर इति आचार्य
लगातार तीसरी बार कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट का हिस्सा बनीं एक्ट्रेस प्रोड्यूसर इति आचार्य
अपनी फिल्म श्रीकांत प्रमोशन करने जयपुर आए एक्टर राजकुमार राव ने कहा :- सपनों के हक़ीक़त में बदलने की कहानी है श्रीकान्त
अपनी फिल्म श्रीकांत प्रमोशन करने जयपुर आए एक्टर राजकुमार राव ने कहा :- सपनों के हक़ीक़त में बदलने की कहानी है श्रीकान्त
मलाइका अरोड़ा ने वी कनेक्ट इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित 'ग्लोबल फेम अवार्ड्स 2024' में शिरकत की
मलाइका अरोड़ा ने वी कनेक्ट इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित 'ग्लोबल फेम अवार्ड्स 2024' में शिरकत की
amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu