25 जनवरी को रिलीज़ होगा 'आर्टिकल 370' का टीज़र

टीज़र में यामी गौतम और प्रियामणि के दमदार अभिनय ने पहले से लोगों की उम्मीदों को बढ़ा रखा है | फ़िल्म के टीज़र का 'फ़ाइटर' के साथ बड़े स्क्रीन पर प्रीमियर किया जाना इस प्रत्याशा को बरकरार रखेगा।

Mamta Choudhary
Mamta Choudhary Verified Public Figure • 25 Apr, 2026 Unknown
January 23, 2024 • 6:37 PM  0
ट्रेलर
NEWS CARD
Logo
25 जनवरी को रिलीज़ होगा 'आर्टिकल 370'  का टीज़र
“25 जनवरी को रिलीज़ होगा 'आर्टिकल 370' का टीज़र”
Favicon
Read more on bollychakkar.com
23 Jan 2024
https://www.bollychakkar.com/hindi/teaser-of-article-370-will-be-released-on-january-25
Copied
25 जनवरी को रिलीज़ होगा 'आर्टिकल 370'  का टीज़र
25 जनवरी को रिलीज़ होगा 'आर्टिकल 370' का टीज़र
मुंबई : बहुप्रतीक्षित फ़िल्म 'आर्टिकल 370' का टीज़र गणतंत्र दिवस पर रिलीज़ हो रही फ़िल्म 'फ़ाइटर' के साथ हर बड़े पर्दे पर दिखाए जाने के लिए पूरी तरह तैयार है।  यामी गौतम अभिनित यह फ़िल्म एक एक्शन पॉलिटिकल ड्रामा है। आर्टिकल 370  का टीज़र रिलीज़ होते ही यह फ़िल्म लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। जबसे यह फ़िल्म का टीज़र डिजिटल मीडिया पर रिलीज़ किया गया है, तबसे ही यह इंटरनेंट पर धूम मचाए हुए है और अब दुनिया भर के दर्शक 25 जनवरी को सिनेमाघरों में इस टीज़र का आनंद उठाएंगे। 
 
     टीज़र में यामी गौतम और प्रियामणि के दमदार अभिनय ने पहले से लोगों की उम्मीदों को बढ़ा रखा है | फ़िल्म के टीज़र का 'फ़ाइटर' के साथ बड़े स्क्रीन पर प्रीमियर किया जाना इस प्रत्याशा को बरकरार रखेगा। आर्टिकल 370 के दिलचस्प बैकग्राऊंड पर आधारित, यह टीज़र घटनाओं के एक रोमांचक क्रम और अविश्वसनीय परिस्थितियों की एक अनूठी झलक पेश करता है, जिसके कारण आर्टिकल 370 को अप्रभावी बनाने का अभूतपूर्व और ऐतिहासिक परिणाम सामने आया।
 
     उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के मेकर, आदित्य धर की अगली क्रिएशन आर्टिकल 370 एक ऐसी फ़िल्म है जिसमें कभी न देखा गया एक्शन और पॉलिटिक्स देखने को मिलेगा। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक आदित्य सुहास जांभले के साथ मिलकर, एक दमदार कहानी, अनुभवी निर्देशन और एक पावरहाउस कलाकारों के  कॉम्बिनेशन के साथ 'आर्टिकल 370' थ्रिलिंग सिनेमैटिक अनुभवों से भरपूर होगा।
     जियो स्टूडियोज़ और उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के मेकर की ओर से, आर्टिकल 370 एक हाई ऑक्टेन एक्शन पॉलिटिकल ड्रामा है, जिसमें अभिनेत्री यामी गौतम अहम भूमिका में नज़र आ रही हैं और इसका निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता आदित्य सुहास जांभले ने किया है। ज्योति देशपांडे, आदित्य धर और लोकेश धर द्वारा निर्मित यह फिल्म 23 फरवरी 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी।

Mamta Choudhary Verified Public Figure • 25 Apr, 2026 Unknown

Bolly Chakkar is world of Bollywood, Celeb Gossips, Movie Reviews, Television and Music.

Digital Archives

Recommended Posts

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने दीपिका पादुकोण को सराहा, कहा- उनकी मौजूदगी बेमिसाल है
रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने दीपिका पादुकोण को सराहा, कहा- उनकी मौजूदगी बेमिसाल है
तमाशा के 9 साल: दीपिका पादुकोण ने तारा के किरदार से दिलों पर छोड़ी अमिट छाप
तमाशा के 9 साल: दीपिका पादुकोण ने तारा के किरदार से दिलों पर छोड़ी अमिट छाप
ज़ी पंजाबी के 'जायका पंजाब' में इस हफ्ते देखें जीरकपुर की 'द बारबेक्यू कंपनी' के अनोखे स्वाद की झलक
ज़ी पंजाबी के 'जायका पंजाब' में इस हफ्ते देखें जीरकपुर की 'द बारबेक्यू कंपनी' के अनोखे स्वाद की झलक
लगातार तीसरी बार कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट का हिस्सा बनीं एक्ट्रेस प्रोड्यूसर इति आचार्य
लगातार तीसरी बार कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट का हिस्सा बनीं एक्ट्रेस प्रोड्यूसर इति आचार्य
अपनी फिल्म श्रीकांत प्रमोशन करने जयपुर आए एक्टर राजकुमार राव ने कहा :- सपनों के हक़ीक़त में बदलने की कहानी है श्रीकान्त
अपनी फिल्म श्रीकांत प्रमोशन करने जयपुर आए एक्टर राजकुमार राव ने कहा :- सपनों के हक़ीक़त में बदलने की कहानी है श्रीकान्त
मलाइका अरोड़ा ने वी कनेक्ट इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित 'ग्लोबल फेम अवार्ड्स 2024' में शिरकत की
मलाइका अरोड़ा ने वी कनेक्ट इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित 'ग्लोबल फेम अवार्ड्स 2024' में शिरकत की
amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu