'द क्यू' चैनल के फेमस शो 'मिस्टर और मिसेस एलएलबी' के आगामी एपिसोड्स में सामने आएगा मंदिर में चोरी का मामला

एक ही शख्स के भीतर छिपे दो लोगों के बीच की इस लड़ाई और अजीबों-गरीब गुत्थी को जज राजिंदर चौधरी बड़ी ही सूझ-बूझ से सुलझाते दिखाई देंगे।

Mamta Choudhary
Mamta Choudhary Verified Public Figure • 25 Apr, 2026 Unknown
July 11, 2022 • 1:42 PM  0
ट
टेलीविज़न
NEWS CARD
Logo
'द क्यू' चैनल के फेमस शो 'मिस्टर और मिसेस एलएलबी' के आगामी एपिसोड्स में सामने आएगा मंदिर में चोरी का मामला
“'द क्यू' चैनल के फेमस शो 'मिस्टर और मिसेस एलएलबी' के आगामी एपिसोड्स में सामने आएगा मंदिर में चोरी का मामला”
Favicon
Read more on bollychakkar.com
11 Jul 2022
https://www.bollychakkar.com/hindi/temple-theft-case-to-come-up-in-the-upcoming-episodes-of-the-q-channel-s-famous-show-mr-and-mrs-llb
Copied
'द क्यू' चैनल के फेमस शो 'मिस्टर और मिसेस एलएलबी' के आगामी एपिसोड्स में सामने आएगा मंदिर में चोरी का मामला
'द क्यू' चैनल के फेमस शो 'मिस्टर और मिसेस एलएलबी' के आगामी एपिसोड्स में सामने आएगा मंदिर में चोरी का मामला

मचांडपुर के मंदिरों में होने लगी है चोरी; मामला पहुँचा कोर्ट में

विचित्र लोगों वाले एक अजीबों-गरीब शहर, मचांडपुर में अब धीरे-धीरे चोरियाँ बढ़ने लगी हैं। यह मामला इतना पेचीदा हो गया है कि कोर्ट में जा पहुँचा है। दरअसल ये चोरियाँ और कहीं नहीं, बल्कि मचांडपुर के मंदिरों में हो रही हैं।


देश के तेजी से बढ़ते 'द क्यू' हिंदी चैनल पर कोर्ट-कचहरी में हँसती-गुदगुदाती मिया-बीवी की तकरार और नोंक-झोंक वाले शो 'मिस्टर और मिसेस एलएलबी' को दर्शकों द्वारा खूब प्यार मिल रहा है। शो के आने वाले एपिसोड्स में मंदिरों में लगातार हो रही चोरियों के किस्से दिखाए जाएँगे, जो कि आगामी हफ्ते यानि 11 जुलाई, 2022 से आपके घरों में ठहाकों की वजह बनेंगे। कोर्ट-कचहरी की बागडौर को बखूबी सँभालने वाली जोड़ी के गुदगुदाने वाले किस्से 'द क्यू' हिंदी चैनल पर सोमवार से शुक्रवार, रात 9:00 बजे प्रसारित हो रहे हैं। 


तो कहानी कुछ यूँ है कि पिछले कुछ दिनों से मचांडपुर के मंदिरों में चोरियाँ हो रही हैं, जिसका आरोप रमेश नाम के एक शख्स पर है। अब मसला यह है कि रमेश को इस बात का अंदाज़ा ही नहीं है कि वह किसी प्रकार की चोरी में शामिल है। रमेश का कहना है कि उसे स्प्लिट पर्सनालिटी डिसऑर्डर है। यानि उसके भीतर दो लोग हैं, एक है 'अंदर का रमेश' और दूसरा है 'बाहर का रमेश'। लेकिन अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि चोरी को अंजाम अंदर का रमेश देता है या बाहर का रमेश। 


एक ही शख्स के भीतर छिपे दो लोगों के बीच की इस लड़ाई और अजीबों-गरीब गुत्थी को जज राजिंदर चौधरी बड़ी ही सूझ-बूझ से सुलझाते दिखाई देंगे। कहानी का सबसे मज़ेदार हिस्सा तब देखने को मिलेगा, जब मचांडपुर के लोग इस गुत्थी के चलते अपना आपा खोने लगेंगे। अब देखना यह है कि जज राजिंदर, रमेश के भीतर छिपे शख्स से किस तरह पर्दा हटते हैं। यह दर्शकों द्वारा हँसी से लोटपोट हो जाने पर मजबूर कर देगा।  

मामले की गंभीरता को देखते हुए अनिरुद्ध अग्रवाल रमेश का केस लड़ते दिखाई देंगे, तो वहीं उनकी पत्नी पायल, मंदिर के लिए अपनी आवाज़ उठाएँगी। इस मामले को सुलझाने के लिए मिया-बीवी की खटपट को अनिरुद्ध और पायल कैसे कुछ समय के लिए किनारे कर देते हैं, यह देखना लाजवाब होगा। अब देखना यह है कि आखिर में जीत किसकी होती है। चोरी से खुद को बचाने के लिए रमेश ने यह पूरा नाटक रचा है या वह सच में बीमार है, यह तो मचांडपुर कोर्ट में ही उजागर हो सकेगा। यह केस सुनने में जितना दिलचस्प है, देखने में उतना ही मज़ेदार होगा। 
मिया-बीवी और कोर्ट-कचहरी की इस गुदगुदाने वाली कहानी 'मिस्टर और मिसेस एलएलबी' का प्रसारण 'द क्यू' हिंदी टीवी चैनल पर सोमवार से शुक्रवार, रात 9:00 बजे किया जा रहा है।

Mamta Choudhary Verified Public Figure • 25 Apr, 2026 Unknown

Bolly Chakkar is world of Bollywood, Celeb Gossips, Movie Reviews, Television and Music.

Digital Archives

Recommended Posts

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने दीपिका पादुकोण को सराहा, कहा- उनकी मौजूदगी बेमिसाल है
रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने दीपिका पादुकोण को सराहा, कहा- उनकी मौजूदगी बेमिसाल है
तमाशा के 9 साल: दीपिका पादुकोण ने तारा के किरदार से दिलों पर छोड़ी अमिट छाप
तमाशा के 9 साल: दीपिका पादुकोण ने तारा के किरदार से दिलों पर छोड़ी अमिट छाप
ज़ी पंजाबी के 'जायका पंजाब' में इस हफ्ते देखें जीरकपुर की 'द बारबेक्यू कंपनी' के अनोखे स्वाद की झलक
ज़ी पंजाबी के 'जायका पंजाब' में इस हफ्ते देखें जीरकपुर की 'द बारबेक्यू कंपनी' के अनोखे स्वाद की झलक
लगातार तीसरी बार कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट का हिस्सा बनीं एक्ट्रेस प्रोड्यूसर इति आचार्य
लगातार तीसरी बार कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट का हिस्सा बनीं एक्ट्रेस प्रोड्यूसर इति आचार्य
अपनी फिल्म श्रीकांत प्रमोशन करने जयपुर आए एक्टर राजकुमार राव ने कहा :- सपनों के हक़ीक़त में बदलने की कहानी है श्रीकान्त
अपनी फिल्म श्रीकांत प्रमोशन करने जयपुर आए एक्टर राजकुमार राव ने कहा :- सपनों के हक़ीक़त में बदलने की कहानी है श्रीकान्त
मलाइका अरोड़ा ने वी कनेक्ट इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित 'ग्लोबल फेम अवार्ड्स 2024' में शिरकत की
मलाइका अरोड़ा ने वी कनेक्ट इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित 'ग्लोबल फेम अवार्ड्स 2024' में शिरकत की
amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu