कैबिनेट ज्वाइंट सेक्रेट्री सौरभ तिवारी के लिखे गाने ‘अपनी मोहब्बत’ की शूटिंग कंप्लीट, अभिनेता राजवीर शर्मा हैं

Mamta Choudhary
Mamta Choudhary Verified Public Figure • 25 Apr, 2026 Unknown
April 6, 2023 • 5:04 PM  0
म्यूजिक
NEWS CARD
Logo
कैबिनेट ज्वाइंट सेक्रेट्री सौरभ तिवारी के लिखे गाने ‘अपनी मोहब्बत’ की शूटिंग कंप्लीट, अभिनेता राजवीर शर्मा हैं
“कैबिनेट ज्वाइंट सेक्रेट्री सौरभ तिवारी के लिखे गाने ‘अपनी मोहब्बत’ की शूटिंग कंप्लीट, अभिनेता राजवीर शर्मा हैं”
Favicon
Read more on bollychakkar.com
6 Apr 2023
https://www.bollychakkar.com/hindi/the-shooting-of-the-song-apni-mohabbat-written-by-cabinet-joint-secretary-saurabh-tiwari-is-complete-actor-rajveer-sharma
Copied
कैबिनेट ज्वाइंट सेक्रेट्री सौरभ तिवारी के लिखे गाने ‘अपनी मोहब्बत’ की शूटिंग कंप्लीट, अभिनेता राजवीर शर्मा हैं
कैबिनेट ज्वाइंट सेक्रेट्री सौरभ तिवारी के लिखे गाने ‘अपनी मोहब्बत’ की शूटिंग कंप्लीट, अभिनेता राजवीर शर्मा हैं

प्रोडक्शन हाउस फिल्म जायेंट कंपनी द्वारा हिंदी म्यूजिक एल्बम ‘अपनी मोहब्बत’ का निर्माण किया जा रहा हैरिलीज से पहले ही यह गाना फिल्मी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। इस गाने को भारत सरकार के एक प्रमुख अफसर सौरभ तिवारी (ज्वाइंट सेक्रेटरीकेंद्रीय सचिवालयने लिखा है। यह गीत उनकी प्रसिद्ध किताब ‘अनायास ही’ में प्रकाशित है। इस गाने का म्यूजिक बॉलीवुड के जाने-माने म्यूजिक डायरेक्टर रईस ने दिया है और उनके बेटे सैम ने इस गाने में अपनी आवाज दी है। 

हाल ही में दिल्ली के स्टूडियो पिक्चर डेस्टिनेशन में इस गाने की शूटिंग संपन्न हुईl  इस गाने में फिल्म अभिनेता राजवीर शर्मा मुख्य हीरो का किरदार निभा रहे हैं। उनके साथ दिल्ली की युक्ता शर्मा मुख्य अभिनेत्री के रोल में नजर आएंगी। युक्ता शर्मा इस गाने से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।

गौरतलब है कि सौरभ तिवारी खुद इस गाने से सिनेमा जगत में बतौर अभिनेता अपनी शुरुआत कर रहे हैं। और उनके साथ पंजाब की अभिनेत्री प्रियंका सारस्वत अहम भूमिका निभा रही हैं।  साथ ही भारत सरकार के एक और अफसर सौरव रेय (ज्वाइंट सेक्रेटरीभारत सरकारको भी इस गाने में अभिनय का मौका मिला है।

इस म्यूजिक एल्बम का निर्देशन अक्षय राही ने किया है और प्रोडक्शन हेड सौरभ तोमर हैं। इस गाने के सह निर्माता हरियाणा के प्रसिद्ध समाजसेवी विकास नोनाच और इंदौर के बिजनेसमैन शिखर वर्मा हैं।

अभिनेता राजवीर शर्मा ने बताया कि इस गाने की रिकॉर्डिंग मुंबई में की गई थी और इस की शूटिंग पहले हिमाचल प्रदेश में की जानी थी। परंतु सौरभ तिवारी की व्यस्तता के कारण इस गाने को दिल्ली के ही नजदीक एक स्टूडियो में संपन्न किया गया। राजवीर ने यह भी बताया कि यह गाना उनके दिल के बेहद करीब है क्योंकि इस गाने को सौरभ तिवारी की किताब ‘अनायास ही’ से उन्होने खुद चुना है।

इसमें सभी कलाकारोंसिंगरम्यूजिक डायरेक्टर और साथ ही पूरी टीम ने बहुत मेहनत की है। गाने की जरूरत के अनुसार दिल्ली की युक्ता शर्मा और चंडीगढ़ की प्रियंका को शॉर्ट लिस्ट किया गया और दोनों ने ही अपना किरदार बेहद खूबसूरती से निभाया है जो आपको गाने में दिखाई देगा।

गीतकार सौरभ तिवारी ने बताया कि उनके लिए यह गीत सिर्फ गाना नहीं बल्कि सपनों से परे का एहसास है। उन्होंने कहा कि उनकी किताब ‘अनायास ही’ को लिखते वक्त उन्होंने यह सोचा भी नहीं था कि इसमें से किसी कविता पर कभी कोई बॉलीवुड का गाना भी बनेगा। राजवीर की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि यह सब राजवीर शर्मा की वजह से संभव हो पाया है। साथ ही उन्होंने पूरी टीम की भी तारीफ की। उन्होंने बताया कि जल्दी ही यह गाना धूमधाम से रिलीज किया जाएगा और बॉलीवुड एवं देश-विदेश  की बड़ी हस्तियां इसकी रिलीज में शामिल होंगी। राजवीर शर्मा का धन्यवाद करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी जोड़ी भविष्य में भी कई सारे गानों पर काम कर रही है 

Mamta Choudhary Verified Public Figure • 25 Apr, 2026 Unknown

Bolly Chakkar is world of Bollywood, Celeb Gossips, Movie Reviews, Television and Music.

Digital Archives

Recommended Posts

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने दीपिका पादुकोण को सराहा, कहा- उनकी मौजूदगी बेमिसाल है
रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने दीपिका पादुकोण को सराहा, कहा- उनकी मौजूदगी बेमिसाल है
तमाशा के 9 साल: दीपिका पादुकोण ने तारा के किरदार से दिलों पर छोड़ी अमिट छाप
तमाशा के 9 साल: दीपिका पादुकोण ने तारा के किरदार से दिलों पर छोड़ी अमिट छाप
ज़ी पंजाबी के 'जायका पंजाब' में इस हफ्ते देखें जीरकपुर की 'द बारबेक्यू कंपनी' के अनोखे स्वाद की झलक
ज़ी पंजाबी के 'जायका पंजाब' में इस हफ्ते देखें जीरकपुर की 'द बारबेक्यू कंपनी' के अनोखे स्वाद की झलक
लगातार तीसरी बार कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट का हिस्सा बनीं एक्ट्रेस प्रोड्यूसर इति आचार्य
लगातार तीसरी बार कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट का हिस्सा बनीं एक्ट्रेस प्रोड्यूसर इति आचार्य
अपनी फिल्म श्रीकांत प्रमोशन करने जयपुर आए एक्टर राजकुमार राव ने कहा :- सपनों के हक़ीक़त में बदलने की कहानी है श्रीकान्त
अपनी फिल्म श्रीकांत प्रमोशन करने जयपुर आए एक्टर राजकुमार राव ने कहा :- सपनों के हक़ीक़त में बदलने की कहानी है श्रीकान्त
मलाइका अरोड़ा ने वी कनेक्ट इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित 'ग्लोबल फेम अवार्ड्स 2024' में शिरकत की
मलाइका अरोड़ा ने वी कनेक्ट इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित 'ग्लोबल फेम अवार्ड्स 2024' में शिरकत की
amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu