फ़िल्म "त्राहिमाम" का ट्रेलर लॉन्च

Mamta Choudhary
Mamta Choudhary Verified Public Figure • 25 Apr, 2026 Unknown
November 4, 2022 • 2:50 PM  0
ट्रेलर
NEWS CARD
Logo
फ़िल्म "त्राहिमाम" का ट्रेलर लॉन्च
“फ़िल्म "त्राहिमाम" का ट्रेलर लॉन्च”
Favicon
Read more on bollychakkar.com
4 Nov 2022
https://www.bollychakkar.com/hindi/trailer-launch-of-the-film-trahimam
Copied
फ़िल्म "त्राहिमाम" का ट्रेलर लॉन्च
फ़िल्म "त्राहिमाम" का ट्रेलर लॉन्च

मुंबई : बिग बॉस फेम अर्शी खान, पंकज बेरी, सुमेन्द्र तिवारी, आदी ईरानी और एकता जैन के अभिनय से सजी निर्देशक दुष्यंत प्रताप सिंह की हिंदी फिल्म "त्राहिमाम" का टीज़र और ट्रेलर मुम्बई के रेड बल्ब प्रीव्यू थिएटर में लॉन्च किया गया। इस अवसर पर गेस्ट के रूप में कई हस्तियां मौजूद रहीं। जिनमें मुख्य अतिथि राधे राधे बाबूजी, रोमिल चौधरी, अंजन भट्टाचार्य, लीना बोस, सुनील पाल, अभय शर्मा, असमा सय्यद और रुपाली भारद्वाज का नाम उल्लेखनीय है। अचलेश्वर फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म का टीज़र और ट्रेलर शानदार है।     

निर्देशक दुष्यंत प्रताप सिंह ने बताया कि जब अत्याचार हद से अधिक बढ़ जाता है तो फिर त्राहिमाम की आवाजें आती हैं। फ़िल्म का कॉन्सेप्ट भी यही है और इस वजह से इसका टाइटल त्राहिमाम रखा गया है।       

फ़िल्म का ट्रेलर राजस्थान में खून खराबे का दौर दिखाता है। जुर्म और अपराधियों, पॉवर, क्रप्शन, दुश्मनी, शोषण की दास्तान सुनाती है फ़िल्म। फ़िल्म के कई संवाद यादगार हैं। एक डायलॉग है "सत्य नाम है मेरा, मुझे झूठ नहीं पसन्द।"       

फ़िल्म के निर्माता सुमेन्द्र तिवारी ने बताया कि राईटर सलमान जी ने मुझे जिस ढंग से त्राहिमाम की कहानी सुनाई, मुझे काफी अलग और यूनिक लगी। यह स्टोरी कानपुर के पास एक गांव की रियल स्टोरी पर आधारित है। जब शूटिंग शुरू करने जा रहे थे, तो शूटिंग से तीन दिन पहले कोरोना आ गया। लेकिन दुष्यंत को बधाई, उन्होंने कोरोना पीरियड में भी मुम्बई में इस पिक्चरर को फ़िल्माया, कामना है कि उनकी मेहनत सफल हो। 

दुष्यंत प्रताप सिंह ने कहा कि यह हम सब के लिए सौभाग्य की बात है कि हमारे बीच राधे राधे बाबूजी पधारे। राधे राधे बाबूजी पहली बार किसी फिल्मी इवेंट में आए हैं। मैं मीडिया का बेहद शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जिन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया। मैं एक साधारण परिवार से हूँ और यहाँ तक पहुंचा हूँ। यह फ़िल्म अर्शी खान की कुछ चुनिंदा बेहतरीन फिल्मों में से एक होगी। उनके साथ पंकज बेरी, आदी ईरानी, मुश्ताक खान, एकता जैन सहित कई कलाकारों ने उम्दा काम किया है।   

ऎक्ट्रेस एकता जैन ने बताया कि दुष्यंत जी के साथ मेरी यह दूसरी फिल्म है। इस फ़िल्म में मैंने एक स्ट्रिक्ट वकील की भूमिका निभाई है।

फ़िल्म के निर्माता सुमेन्द्र तिवारी, नीतू तिवारी और फहीम आर कुरैशी हैं।

Mamta Choudhary Verified Public Figure • 25 Apr, 2026 Unknown

Bolly Chakkar is world of Bollywood, Celeb Gossips, Movie Reviews, Television and Music.

Digital Archives

Recommended Posts

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने दीपिका पादुकोण को सराहा, कहा- उनकी मौजूदगी बेमिसाल है
रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने दीपिका पादुकोण को सराहा, कहा- उनकी मौजूदगी बेमिसाल है
तमाशा के 9 साल: दीपिका पादुकोण ने तारा के किरदार से दिलों पर छोड़ी अमिट छाप
तमाशा के 9 साल: दीपिका पादुकोण ने तारा के किरदार से दिलों पर छोड़ी अमिट छाप
ज़ी पंजाबी के 'जायका पंजाब' में इस हफ्ते देखें जीरकपुर की 'द बारबेक्यू कंपनी' के अनोखे स्वाद की झलक
ज़ी पंजाबी के 'जायका पंजाब' में इस हफ्ते देखें जीरकपुर की 'द बारबेक्यू कंपनी' के अनोखे स्वाद की झलक
लगातार तीसरी बार कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट का हिस्सा बनीं एक्ट्रेस प्रोड्यूसर इति आचार्य
लगातार तीसरी बार कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट का हिस्सा बनीं एक्ट्रेस प्रोड्यूसर इति आचार्य
अपनी फिल्म श्रीकांत प्रमोशन करने जयपुर आए एक्टर राजकुमार राव ने कहा :- सपनों के हक़ीक़त में बदलने की कहानी है श्रीकान्त
अपनी फिल्म श्रीकांत प्रमोशन करने जयपुर आए एक्टर राजकुमार राव ने कहा :- सपनों के हक़ीक़त में बदलने की कहानी है श्रीकान्त
मलाइका अरोड़ा ने वी कनेक्ट इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित 'ग्लोबल फेम अवार्ड्स 2024' में शिरकत की
मलाइका अरोड़ा ने वी कनेक्ट इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित 'ग्लोबल फेम अवार्ड्स 2024' में शिरकत की
amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu