TVF की 'गुल्लक' सीजन 4 की जल्द होने वाली है स्ट्रीमिंग, वेब कंटेंट की दुनिया में है यह एक बड़ी उपलब्धि

सोनी लिव पर प्रसारित गुल्लक के पहले तीन सीजन काफी सफल रहे थे। चौथे सीजन की घोषणा के बाद से ही दर्शक उत्साहित हैं और इसके बारे में उनके बीच चर्चा जोरों पर है।  

Mamta Choudhary
Mamta Choudhary Verified Public Figure • 25 Apr, 2026 Unknown
May 20, 2024 • 1:36 PM  0
वेब सीरीज
NEWS CARD
Logo
TVF की 'गुल्लक' सीजन 4 की जल्द होने वाली है स्ट्रीमिंग, वेब कंटेंट की दुनिया में है यह एक बड़ी उपलब्धि
“TVF की 'गुल्लक' सीजन 4 की जल्द होने वाली है स्ट्रीमिंग, वेब कंटेंट की दुनिया में है यह एक बड़ी उपलब्धि”
Favicon
Read more on bollychakkar.com
20 May 2024
https://www.bollychakkar.com/hindi/tvfs-gullak-season-4-is-going-to-be-streamed-soon-this-is-a-big-achievement-in-the-world-of-web-content
Copied
TVF की 'गुल्लक' सीजन 4 की जल्द होने वाली है स्ट्रीमिंग, वेब कंटेंट की दुनिया में है यह एक बड़ी उपलब्धि
TVF की 'गुल्लक' सीजन 4 की जल्द होने वाली है स्ट्रीमिंग, वेब कंटेंट की दुनिया में है यह एक बड़ी उपलब्धि
 
TVF की 'गुल्लक' सीजन 4 जल्द ही होगी रिलीज, चौथे सीजन तक पहुंचने वाली बनीं पहली बड़ी वेब सीरीज
 
TVF (द वायरल फीवर) आज एक लीडिंग कंटेंट क्रिएटर है। उनके शानदार और एंटरटेनिंग कंटेंट ने उन्हें कई घरों तक पहुंचा दिया है और बेहद पॉपुलर बना दिया है। TVF अपनी शुरुआत से ही डिजिटल एंटरटेनमेंट की दुनिया में कुछ नया करते आ रहा है। वह लगातार ऐसा कंटेंट बना रहा है जो दर्शकों से जुड़े हुए होते है, जैसे कि लाइट हार्टेड फैमिली शो 'गुल्लक'।
 
TVF ने अपने पॉपुलर शो गुल्लक के चौथे सीजन की घोषणा कर दी है। यह एक्साइटिंग है क्योंकि यह चार सीजन तक पहुंचने वाला पहला इंडियन शो है। यह घोषणा दर्शाती है कि वे किस तरह से आगे बढ़ रहे हैं और भविष्य में दूसरे शो के लिए भी इस ट्रेंड को फॉलो कर सकते हैं। कल, द वायरल फीवर ने अपने दर्शकों को 'गुल्लक' के चौथे सीजन की सबसे बड़ी घोषणा के साथ उत्साहित किया है।  यह लाइट हार्टेड फैमिली एंटरटेनर शो है, जिसे श्रेयांश पांडे ने बनाया और निर्देशित किया है, जिसमें जमील खान, गीतांजलि कुलकर्णी, वैभव राज गुप्ता और हर्ष मायर हैं। शो में यह सभी मिश्रा परिवार के रूप में वापस आ रहे हैं, वह भी एक और ज्यादा शानदार और एंटरटेन करने वाली कहानी के साथ।
 
TVF ने सोशल मीडिया पर चौथे सीजन की घोषणा करते हुए कैप्शन ने लिखा है, 
"मिश्रा परिवार के घर के नये किस्से देखने के लिए हो जाइये तैयार! ✨
 
#Gullak सीजन 4 एक्सक्लूसिव तौर से सिर्फ Sony LIV पर जल्द स्ट्रीम होगा"
 
यह एक बड़ी घोषणा है क्योंकि यह पहली बार है जब किसी इंडियन वेब सीरीज़ को चौथे सीज़न के लिए रीन्यू किया गया है। सोनी लिव पर प्रसारित गुल्लक के पहले तीन सीजन काफी सफल रहे थे। चौथे सीजन की घोषणा के बाद से ही दर्शक उत्साहित हैं और इसके बारे में उनके बीच चर्चा जोरों पर है।  
 
इसके अलावा टीवीएफ के पहले साप्ताहिक शो वेरी पारिवारिक को भी दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। इसके अलावा उन्होंने पंचायत सीजन तीन, अपनी पहली कन्नड़ फिल्म पाउडर और सिस्टर्स के नए सीजन की घोषणा की है।
 
यह साफ है कि TVF ने खेल को बदल दिया है और पंचायत, गुल्लक, एस्पिरेंट्स और कई अन्य जैसे शो के साथ कंटेंट की दुनिया में खुद को मजबूती से स्थापित किया है। ये शो न सिर्फ TVF बल्कि इंडियन एंटरटेनमेंट की दुनिया में भी बेस्ट हैं।

Mamta Choudhary Verified Public Figure • 25 Apr, 2026 Unknown

Bolly Chakkar is world of Bollywood, Celeb Gossips, Movie Reviews, Television and Music.

Digital Archives

Recommended Posts

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने दीपिका पादुकोण को सराहा, कहा- उनकी मौजूदगी बेमिसाल है
रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने दीपिका पादुकोण को सराहा, कहा- उनकी मौजूदगी बेमिसाल है
तमाशा के 9 साल: दीपिका पादुकोण ने तारा के किरदार से दिलों पर छोड़ी अमिट छाप
तमाशा के 9 साल: दीपिका पादुकोण ने तारा के किरदार से दिलों पर छोड़ी अमिट छाप
ज़ी पंजाबी के 'जायका पंजाब' में इस हफ्ते देखें जीरकपुर की 'द बारबेक्यू कंपनी' के अनोखे स्वाद की झलक
ज़ी पंजाबी के 'जायका पंजाब' में इस हफ्ते देखें जीरकपुर की 'द बारबेक्यू कंपनी' के अनोखे स्वाद की झलक
लगातार तीसरी बार कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट का हिस्सा बनीं एक्ट्रेस प्रोड्यूसर इति आचार्य
लगातार तीसरी बार कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट का हिस्सा बनीं एक्ट्रेस प्रोड्यूसर इति आचार्य
अपनी फिल्म श्रीकांत प्रमोशन करने जयपुर आए एक्टर राजकुमार राव ने कहा :- सपनों के हक़ीक़त में बदलने की कहानी है श्रीकान्त
अपनी फिल्म श्रीकांत प्रमोशन करने जयपुर आए एक्टर राजकुमार राव ने कहा :- सपनों के हक़ीक़त में बदलने की कहानी है श्रीकान्त
मलाइका अरोड़ा ने वी कनेक्ट इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित 'ग्लोबल फेम अवार्ड्स 2024' में शिरकत की
मलाइका अरोड़ा ने वी कनेक्ट इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित 'ग्लोबल फेम अवार्ड्स 2024' में शिरकत की
amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu