यामी गौतम ने अपने खास अंदाज में 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के 5 साल पूरे होने का मनाया जश्न

उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' ने न केवल भारतीय सिनेमा की किताबों में अपनी जगह बनाई, बल्कि दुनिया भर के दर्शकों के दिलों पर भी अमिट छाप छोड़ी। ऐसे में यामी गौतम, जो फिल्म में पल्लवी शर्मा के किरदार में थी

Mamta Choudhary
Mamta Choudhary Verified Public Figure • 25 Apr, 2026 Unknown
January 12, 2024 • 1:26 PM  0
मनोरंजन
NEWS CARD
Logo
यामी गौतम ने अपने खास अंदाज में 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के 5 साल पूरे होने का मनाया जश्न
“यामी गौतम ने अपने खास अंदाज में 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के 5 साल पूरे होने का मनाया जश्न”
Favicon
Read more on bollychakkar.com
12 Jan 2024
https://www.bollychakkar.com/hindi/yami-gautam-celebrated-5-years-of-uri-the-surgical-strike-in-her-special-style
Copied
यामी गौतम ने अपने खास अंदाज में 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के 5 साल पूरे होने का मनाया जश्न
यामी गौतम ने अपने खास अंदाज में 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के 5 साल पूरे होने का मनाया जश्न
ब्लॉकबस्टर फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के 5 साल पूरे हो चुके है। इस फिल्म में विक्की कौशल के साथ यामी गौतम नजर आई हैं। फिल्म की रिलीज के 5 सालों का जश्न मानते हुए  यामी ने अपने दिल में बसी इस फिल्म के महत्व के बारे में खुलकर बात की। यामी कहती हैं, "उरी के 5 साल हो गए हैं, और मुझे कहना होगा कि यह निस्संदेह मेरे लिए एक बहुत ही खास फिल्म है।"
 
आदित्य धर द्वारा निर्देशित, यह फिल्म 2016 के उरी हमले की प्रतिशोध की सच्ची घटना को काल्पनिक रूप से पर्दे पर पेश करती है, जिसमें विक्की कौशल, यामी गौतम, परेश रावल संग कई प्रतिभाशाली कलाकारों ने अभिनय किया हैं।
 
'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' ने न केवल भारतीय सिनेमा की किताबों में अपनी जगह बनाई, बल्कि दुनिया भर के दर्शकों के दिलों पर भी अमिट छाप छोड़ी। ऐसे में यामी गौतम, जो फिल्म में पल्लवी शर्मा के किरदार में थी, इस खास मौके पर एक बार फिर पुरानी यादों में खो गई जब फिल्म को हर तरफ से शानदार प्रतिक्रिया मिली थी।
 
यामी गौतम कहती हैं, "उरी हमारे लिविंग लीजेंड, हमारी भारतीय सेना का आधुनिक सिनेमाई वर्जन था। जो भी लोग इस फिल्म से जुड़े थे, हम सभी इसकी रिलीज के समय को याद करते हैं और  दुनिया के हर कोने से हमें मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया को संजोते हैं। उरी का हिस्सा बनना, एक कहानी जो हमारी भारतीय सेना की बहादुरी और देश की भावना का जश्न मनाती है, मेरे लिए सम्मान की बात थी। यह एक ऐसी फिल्म थी जहां मुझे कुछ अलग करने का मौका मिला जिसे मैं एक अभिनेता के रूप में करने के लिए तरस रही थी। यह फिल्म हर विभाग की कड़ी मेहनत का नतीजा थी, जिसने दर्शकों को एक अनोखा सिनेमाई अनुभव देने के लिए दिन-रात मेहनत की। यह सब करने और बेजोड़ जुनून और ईमानदारी के साथ फिल्म का नेतृत्व करने के लिए आदित्य की हमेशा आभारी रहूंगी। पल्लवी शर्मा का मेरे दिल में एक विशेष स्थान है और रहेगा।''
 
अब जब 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' समय की कसौटी पर खरी उतर रही है, यामी गौतम के विचार हमें न केवल मनोरंजन करने, बल्कि हमारे सशस्त्र बलों की वीरता का सम्मान करने की सिनेमा की शक्ति की याद दिलाते हैं। पांच साल बाद, 'उरी' सिनेमाई एक्सीलेंस का प्रतीक और राष्ट्र की भावना को हार्दिक सलाम है।

Mamta Choudhary Verified Public Figure • 25 Apr, 2026 Unknown

Bolly Chakkar is world of Bollywood, Celeb Gossips, Movie Reviews, Television and Music.

Digital Archives

Recommended Posts

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने दीपिका पादुकोण को सराहा, कहा- उनकी मौजूदगी बेमिसाल है
रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने दीपिका पादुकोण को सराहा, कहा- उनकी मौजूदगी बेमिसाल है
तमाशा के 9 साल: दीपिका पादुकोण ने तारा के किरदार से दिलों पर छोड़ी अमिट छाप
तमाशा के 9 साल: दीपिका पादुकोण ने तारा के किरदार से दिलों पर छोड़ी अमिट छाप
ज़ी पंजाबी के 'जायका पंजाब' में इस हफ्ते देखें जीरकपुर की 'द बारबेक्यू कंपनी' के अनोखे स्वाद की झलक
ज़ी पंजाबी के 'जायका पंजाब' में इस हफ्ते देखें जीरकपुर की 'द बारबेक्यू कंपनी' के अनोखे स्वाद की झलक
लगातार तीसरी बार कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट का हिस्सा बनीं एक्ट्रेस प्रोड्यूसर इति आचार्य
लगातार तीसरी बार कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट का हिस्सा बनीं एक्ट्रेस प्रोड्यूसर इति आचार्य
अपनी फिल्म श्रीकांत प्रमोशन करने जयपुर आए एक्टर राजकुमार राव ने कहा :- सपनों के हक़ीक़त में बदलने की कहानी है श्रीकान्त
अपनी फिल्म श्रीकांत प्रमोशन करने जयपुर आए एक्टर राजकुमार राव ने कहा :- सपनों के हक़ीक़त में बदलने की कहानी है श्रीकान्त
मलाइका अरोड़ा ने वी कनेक्ट इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित 'ग्लोबल फेम अवार्ड्स 2024' में शिरकत की
मलाइका अरोड़ा ने वी कनेक्ट इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित 'ग्लोबल फेम अवार्ड्स 2024' में शिरकत की
amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu