कागज़ 2 की शूटिंग के दौरान घायल हुए अनुपम खेर

 माहौल बहुत इंटेंस हो गया था क्योंकि हर कोई अभिनेता के बारे में चिंतित था, अनुपम ने खुद को फिर से बेहतर और हल्का महसूस कराने की जिम्मेदारी ली।

Mamta Choudhary
Mamta Choudhary Verified Public Figure • 25 Apr, 2026 Unknown
July 7, 2022 • 4:28 PM  0
बॉलीवुड
NEWS CARD
Logo
कागज़ 2 की शूटिंग के दौरान घायल हुए अनुपम खेर
“कागज़ 2 की शूटिंग के दौरान घायल हुए अनुपम खेर”
Favicon
Read more on bollychakkar.com
7 Jul 2022
https://www.bollychakkar.com/hindi/anupam-kher-injured-during-the-shooting-of-kaagaz-2
Copied
कागज़ 2 की शूटिंग के दौरान घायल हुए अनुपम खेर
कागज़ 2 की शूटिंग के दौरान घायल हुए अनुपम खेर

शोबिज में 'शो मस्ट गो ऑन' कहावत अक्सर सुनी और संदर्भित की जाती है, पर शायद ही हमने इसका जीवंत उदाहरण देखा होगा। हालांकि, हाल ही में अभिनेता अनुपम खेर इस कहावत पर खरे उतरे हैं, अपनी आगामी फिल्म कागज 2 के सेट पर घायल होने के  बावजूद उन्होंने अपने काम जारी रखा।

घटनाक्रम से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि खेर एक कोर्ट सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे थे, जहां उन्हें गलती से चोट लग गई। सूत्र के हवाले से पता चला है कि, "यह एक गहन कोर्ट रूम सीन था और अनुपम सर अपने किरदार में पूरी तरह से इंवॉल्व थे, लेकिन जैसे ही उन्होंने टेबल पर अपना सिर मारा, चीजें थोड़ी चिंताजनक हो गईं।"

जैसे ही यह घटना हुई, सभी लोग अनुपम खेर की तरफ दौड़ पड़े ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वह ठीक है। सूत्र ने खुलासा किया कि, "सेट पर दर्शन कुमार और सतीश कौशिक भी मौजूद थे और जब अनुपम सर घायल हो गए, तो हर कोई उनके पास दौड़ा। लोग यह देखने के लिए पहुंचे कि कहीं खून तो नहीं आ रहा है, लेकिन सौभाग्य से वह ठीक थे।"

सूत्र ने आगे बताया कि सूजन को रोकने के  लिए तुरंत आइस पैक लाए गए थे। "निर्माताओं ने शूटिंग को भी स्थगित करने की पेशकश की क्योंकि उस दिन मुख्य रूप से अनुपम सर के सीन को शूट किया जाना था। लेकिन बहादुर होने के नाते, उन्होंने इस तरह के सभी अनुरोध को अस्वीकार कर  निर्माताओं से कहा कि उन्हें आइस पैक लगाने के लिए बस थोड़ा समय दें और फिर शूटिंग पर वापस शुरू किया जाए।"

 माहौल बहुत इंटेंस हो गया था क्योंकि हर कोई अभिनेता के बारे में चिंतित था, अनुपम ने खुद को फिर से बेहतर और हल्का महसूस कराने की जिम्मेदारी ली। " उनके आस-पास के सभी लोग सीरियस हो गए थे, तब अनुपम सर ने चुटकुले सुनाकर पूरी स्थिति को हल्का करने के लिए अपने सिग्नेचर सेंस ऑफ ह्यूमर का जवाब दिया और यह सुनिश्चित किया कि हर कोई मुस्कुराता रहे। उनका यही रवैया उन्हें आज का प्रसिद्ध और प्रिय सितारा बनाता है, "सूत्र ने बताया कि खेर अब बिल्कुल स्वस्थ और ठीक हैं और फिल्म की बाकी शूटिंग के साथ आगे बढ़ने के लिए काफी उत्साहित हैं।

Mamta Choudhary Verified Public Figure • 25 Apr, 2026 Unknown

Bolly Chakkar is world of Bollywood, Celeb Gossips, Movie Reviews, Television and Music.

Digital Archives

Recommended Posts

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने दीपिका पादुकोण को सराहा, कहा- उनकी मौजूदगी बेमिसाल है
रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने दीपिका पादुकोण को सराहा, कहा- उनकी मौजूदगी बेमिसाल है
तमाशा के 9 साल: दीपिका पादुकोण ने तारा के किरदार से दिलों पर छोड़ी अमिट छाप
तमाशा के 9 साल: दीपिका पादुकोण ने तारा के किरदार से दिलों पर छोड़ी अमिट छाप
ज़ी पंजाबी के 'जायका पंजाब' में इस हफ्ते देखें जीरकपुर की 'द बारबेक्यू कंपनी' के अनोखे स्वाद की झलक
ज़ी पंजाबी के 'जायका पंजाब' में इस हफ्ते देखें जीरकपुर की 'द बारबेक्यू कंपनी' के अनोखे स्वाद की झलक
लगातार तीसरी बार कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट का हिस्सा बनीं एक्ट्रेस प्रोड्यूसर इति आचार्य
लगातार तीसरी बार कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट का हिस्सा बनीं एक्ट्रेस प्रोड्यूसर इति आचार्य
अपनी फिल्म श्रीकांत प्रमोशन करने जयपुर आए एक्टर राजकुमार राव ने कहा :- सपनों के हक़ीक़त में बदलने की कहानी है श्रीकान्त
अपनी फिल्म श्रीकांत प्रमोशन करने जयपुर आए एक्टर राजकुमार राव ने कहा :- सपनों के हक़ीक़त में बदलने की कहानी है श्रीकान्त
मलाइका अरोड़ा ने वी कनेक्ट इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित 'ग्लोबल फेम अवार्ड्स 2024' में शिरकत की
मलाइका अरोड़ा ने वी कनेक्ट इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित 'ग्लोबल फेम अवार्ड्स 2024' में शिरकत की
amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu