बर्थडे गर्ल बरखा सिंह द्वारा निभाए गए यह हैं 5 सबसे पसंदीदा किरदार

माजा मा में ईशा के रूप में बरखा सिंह की भूमिका को उसकी गहरी भावनाओं के लिए सराहा जाता है। वह ईशा को एक केयर करने वाली बेटी और एक मजबूत महिला के रूप में निभाती हैं जो अच्छे दिल की होने के साथ ही ताकत के साथ व्यक्तिगत चुनौतियों का भी सामना करती है।

Mamta Choudhary
Mamta Choudhary Verified Public Figure • 25 Apr, 2026 Unknown
August 3, 2024 • 3:30 PM  0
बॉलीवुड
NEWS CARD
Logo
बर्थडे गर्ल बरखा सिंह द्वारा निभाए गए यह हैं 5 सबसे पसंदीदा किरदार
“बर्थडे गर्ल बरखा सिंह द्वारा निभाए गए यह हैं 5 सबसे पसंदीदा किरदार”
Favicon
Read more on bollychakkar.com
3 Aug 2024
https://www.bollychakkar.com/hindi/these-are-the-5-most-favourite-characters-played-by-birthday-girl-barkha-singh
Copied
बर्थडे गर्ल बरखा सिंह द्वारा निभाए गए यह हैं 5 सबसे पसंदीदा किरदार
बर्थडे गर्ल बरखा सिंह द्वारा निभाए गए यह हैं 5 सबसे पसंदीदा किरदार
 
एक्ट्रेस बरखा सिंह के लिए आज यानी 3 अगस्त का दिन बेहद खास है, और होगा भी क्यों नहीं आज वह अपना बर्थडे जो सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास दिन पर आइए एक टॉप वेब स्टार के रूप में जानी जानें वाली बरखा सिंह द्वारा हासिल किए गए उपलब्धियों के एक और साल का जश्न मनाते हैं। अपने एनर्जेटिक प्रेजेंस और स्किल के लिए जानी जाने वाली यह एक्ट्रेस एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक अहम हस्ती बन गई हैं। इस खास दिन पर, आइए उनके कुछ सबसे पसंदीदा किरदारों पर नज़र डालें जो एक एक्टर के रूप में उनकी वेट्सेटिलिटी को दर्शाते हैं:
 
मसाबा मसाबा 2 में आयशा
 
मसाबा मसाबा 2 में बरखा सिंह ने आयशा के रूप में शानदार एक्टिंग की है, जिसमें उन्होंने अपने कॉन्फिडेंट साइड के साथ-साथ अधिक संवेदनशील, जटिल पक्ष को भी पेश किया है। उन्होंने इस किरदार को बहुत ही सही तरीके से और आकर्षण के साथ निभाया है, जिससे उनकी एक्टिंग के रेंज की गहराई खुलकर सामने आई है।
 
मर्डर मेरी जान में सोनल
 
मर्डर मेरी जान में बरखा सिंह ने सोनल का किरदार निभाया है, जिसमें उन्होंने ड्रामा और सस्पेंस को मिलाने का हुनर ​​दिखाया है। वह दर्शकों को पूरी तरह से दिलचस्पी और उत्सुकता से बांधे रखती हैं।
 
इंजीनियरिंग गर्ल्स में साबू
 
"इंजीनियरिंग गर्ल्स" में बरखा सिंह ने साबू का किरदार निभाया है, एक्ट्रेस ने इस किरदार में ह्यूमर के साथ गर्मजोशी को खूबसूरती से जोड़ा है। स्कूल और पर्सनल लाइफ में साबू के संघर्ष को दर्शाने वाला उनका यह किरदार कई दर्शकों को अपनी ओर खींचता है। शो में चुनौतियों का असल और सच्चे तरीके से सामना करने की काबिलियत ने किरदार को खास बनाया है। इस तरह से साबू एक ऐसा किरदार बन जाता है जो दर्शकों से अच्छी तरह से जुड़ता है।
 
माजा मा में ईशा
 
माजा मा में ईशा के रूप में बरखा सिंह की भूमिका को उसकी गहरी भावनाओं के लिए सराहा जाता है। वह ईशा को एक केयर करने वाली बेटी और एक मजबूत महिला के रूप में निभाती हैं जो अच्छे दिल की होने के साथ ही ताकत के साथ व्यक्तिगत चुनौतियों का भी सामना करती है।
 
प्लीज फाइंड अटैच्ड में सान्या अग्रवाल
 
प्लीज फाइंड अटैच्ड में बरखा सिंह ने सान्या अग्रवाल का किरदार निभाया है, जिसमें सान्या और उनके फ्लैटमेट शौर्य के बीच बदलते रिश्ते को दिखाया गया है। वह उनके बढ़ते बंधन को बेहद खूबसूरती से चित्रित करती हैं, उनकी नेचुरल केमिस्ट्री और इमोशनल कनेक्शन को उजागर करती हैं।

Mamta Choudhary Verified Public Figure • 25 Apr, 2026 Unknown

Bolly Chakkar is world of Bollywood, Celeb Gossips, Movie Reviews, Television and Music.

Digital Archives

Recommended Posts

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने दीपिका पादुकोण को सराहा, कहा- उनकी मौजूदगी बेमिसाल है
रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने दीपिका पादुकोण को सराहा, कहा- उनकी मौजूदगी बेमिसाल है
तमाशा के 9 साल: दीपिका पादुकोण ने तारा के किरदार से दिलों पर छोड़ी अमिट छाप
तमाशा के 9 साल: दीपिका पादुकोण ने तारा के किरदार से दिलों पर छोड़ी अमिट छाप
ज़ी पंजाबी के 'जायका पंजाब' में इस हफ्ते देखें जीरकपुर की 'द बारबेक्यू कंपनी' के अनोखे स्वाद की झलक
ज़ी पंजाबी के 'जायका पंजाब' में इस हफ्ते देखें जीरकपुर की 'द बारबेक्यू कंपनी' के अनोखे स्वाद की झलक
लगातार तीसरी बार कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट का हिस्सा बनीं एक्ट्रेस प्रोड्यूसर इति आचार्य
लगातार तीसरी बार कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट का हिस्सा बनीं एक्ट्रेस प्रोड्यूसर इति आचार्य
अपनी फिल्म श्रीकांत प्रमोशन करने जयपुर आए एक्टर राजकुमार राव ने कहा :- सपनों के हक़ीक़त में बदलने की कहानी है श्रीकान्त
अपनी फिल्म श्रीकांत प्रमोशन करने जयपुर आए एक्टर राजकुमार राव ने कहा :- सपनों के हक़ीक़त में बदलने की कहानी है श्रीकान्त
मलाइका अरोड़ा ने वी कनेक्ट इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित 'ग्लोबल फेम अवार्ड्स 2024' में शिरकत की
मलाइका अरोड़ा ने वी कनेक्ट इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित 'ग्लोबल फेम अवार्ड्स 2024' में शिरकत की
amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu