गुड़िया से लेकर मोनिका पंवार तक: कैसा रहा अब तक का सफर

Mamta Choudhary
Mamta Choudhary Verified Public Figure • 25 Apr, 2026 Unknown
September 22, 2022 • 6:47 PM  0
व
वेब सीरीज
NEWS CARD
Logo
गुड़िया से लेकर मोनिका पंवार तक: कैसा रहा अब तक का सफर
“गुड़िया से लेकर मोनिका पंवार तक: कैसा रहा अब तक का सफर”
Favicon
Read more on bollychakkar.com
22 Sep 2022
https://www.bollychakkar.com/hindi/from-gudiya-to-monika-panwar-how-has-been-the-journey-so-far
Copied
गुड़िया से लेकर मोनिका पंवार तक: कैसा रहा अब तक का सफर
गुड़िया से लेकर मोनिका पंवार तक: कैसा रहा अब तक का सफर

मोनिका का गुड़िया का किरदार बेहतरीन अदाकारी की एक मिसाल है

 
नेटफ्लिक्स इंडिया का क्राइम ड्रामा ‘जामताड़ा’ एक और रोमांचक सीजन के साथ लौट आया है। इस सीरीज का मकसद सिर्फ दर्शकों का मनोरंजन करना नहीं, बल्कि उन्हें जागरूक और सशक्त करना भी है। इस हफ्ते, 23 सितंबर 2022 को रिलीज हो रहा ‘जामताड़ा’ का दूसरा सीजन पहले से भी कहीं बेहतर होने वाला है, क्योंकि इस बार जालसाजी की एक ऐसी दुनिया सामने आने वाली है, जिसमें दांव पहले से कहीं ज्यादा है और खतरा काफी बड़ा है। इस सीजन में बदले, धोखे, राजनीति और सत्ता पाने की कभी ना बुझने वाली प्यास को बड़ी ही बारीकी से बुना गया है। इसमें सत्ता का रुख बदलने वाला है, क्योंकि कुछ नए खिलाड़ी इसमें शामिल हो रहे हैं। पहले सीजन की कहानी काफी पसंद की गई, जिसका श्रेय शानदार युवा एक्टर्स-स्पर्श श्रीवास्तव, मोनिका पंवार
और अंशुमन पुष्कर को जाता है। इन सभी कलाकारों ने अपने कमाल के अभिनय से दर्शकों के सामने धोखाधड़ी की कहानियों को जीवंत कर दिया था।
 
‘गुड़िया’ जैसे दमदार किरदार को निभाने के बारे में रोशनी डालते हुए, मोनिका पंवार कहती हैं, “पिछले सीजन में जहां गुड़िया अपना अस्तित्व तलाश रही होती है, वहीं यह सीजन उसके बने रहने के संघर्ष की बेहतरीन कहानी होने वाली है। एक कलाकार के तौर पर मुझे मुश्किल भूमिकाएं निभाने में मजा आता है, जिससे मुझे अलग-अलग तरह के इमोशन का अनुभव मिले। यदि हमारे डायरेक्टर-सौमेंद्र पाधी नहीं होते तो मैं इस सफर का रास्ता तय नहीं कर पाती। वो एक कमाल के टीचर हैं। 

बतौर एक्टर, उनके साथ काम करना बेहद ही सीखने वाला अनुभव रहा- जिसे जिंदगीभर संभालकर रखा जाए। गुड़िया का किरदार जिस तरह से आकार ले रहा था, उन्होंने हर कदम पर मुझे गाइड किया। यहां एक बात और कहनी होगी कि जब आप अमित सियाल और सीमा पाहवा जैसे दिग्गज
एक्टर्स के साथ काम कर रहे हों तो आपको अंत में काफी कुछ सीखने को तो मिलना ही है। बिना देरी किए मैं बताना चाहूंगी कि इस सीजन में गुड़िया के इस सफर में काफी कुछ है और यह देखने लायक होने वाला है। ” 

देखिए, ‘जामताड़ा’ सीजन 2 केवल नेटफ्लिक्स पर, 23 सितंबर से

Mamta Choudhary Verified Public Figure • 25 Apr, 2026 Unknown

Bolly Chakkar is world of Bollywood, Celeb Gossips, Movie Reviews, Television and Music.

Digital Archives

Recommended Posts

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने दीपिका पादुकोण को सराहा, कहा- उनकी मौजूदगी बेमिसाल है
रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने दीपिका पादुकोण को सराहा, कहा- उनकी मौजूदगी बेमिसाल है
तमाशा के 9 साल: दीपिका पादुकोण ने तारा के किरदार से दिलों पर छोड़ी अमिट छाप
तमाशा के 9 साल: दीपिका पादुकोण ने तारा के किरदार से दिलों पर छोड़ी अमिट छाप
ज़ी पंजाबी के 'जायका पंजाब' में इस हफ्ते देखें जीरकपुर की 'द बारबेक्यू कंपनी' के अनोखे स्वाद की झलक
ज़ी पंजाबी के 'जायका पंजाब' में इस हफ्ते देखें जीरकपुर की 'द बारबेक्यू कंपनी' के अनोखे स्वाद की झलक
लगातार तीसरी बार कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट का हिस्सा बनीं एक्ट्रेस प्रोड्यूसर इति आचार्य
लगातार तीसरी बार कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट का हिस्सा बनीं एक्ट्रेस प्रोड्यूसर इति आचार्य
अपनी फिल्म श्रीकांत प्रमोशन करने जयपुर आए एक्टर राजकुमार राव ने कहा :- सपनों के हक़ीक़त में बदलने की कहानी है श्रीकान्त
अपनी फिल्म श्रीकांत प्रमोशन करने जयपुर आए एक्टर राजकुमार राव ने कहा :- सपनों के हक़ीक़त में बदलने की कहानी है श्रीकान्त
मलाइका अरोड़ा ने वी कनेक्ट इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित 'ग्लोबल फेम अवार्ड्स 2024' में शिरकत की
मलाइका अरोड़ा ने वी कनेक्ट इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित 'ग्लोबल फेम अवार्ड्स 2024' में शिरकत की
amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu