'योद्धा' में मेरे दो अलग-अलग लुक होंगे-तनुज विरवानी

तनुज विरवानी इस साल काफी प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगे। और इस साल रिलीज हो रही तनुज की पहली फिल्म है सिद्धार्थ मल्होत्रा, दिशा पटानी और राशी खन्ना के साथ की उनकी ‘योद्धा’।

Mamta Choudhary
Mamta Choudhary Verified Public Figure • 25 Apr, 2026 Unknown
February 24, 2024 • 5:12 PM  0
मूवीज
NEWS CARD
Logo
'योद्धा' में मेरे दो अलग-अलग लुक होंगे-तनुज विरवानी
“'योद्धा' में मेरे दो अलग-अलग लुक होंगे-तनुज विरवानी”
Favicon
Read more on bollychakkar.com
24 Feb 2024
https://www.bollychakkar.com/hindi/i-will-have-two-different-looks-in-yoddha-tanuj-virwani
Copied
'योद्धा' में मेरे दो अलग-अलग लुक होंगे-तनुज विरवानी
'योद्धा' में मेरे दो अलग-अलग लुक होंगे-तनुज विरवानी
मुंबई : तनुज विरवानी एक कारण से देश के सबसे प्रतिभाशाली और बहुमुखी अभिनेताओं में से एक हैं और वह कारण यह है कि जब भी वह ऑन स्क्रीन कोई किरदार निभाते हैं, तो वह उसमें अपना सब कुछ झोंक देते हैं और यही है काम के प्रति उनका समर्पण। वर्ष 2023 उनके लिए व्यक्तिगत और व्यावसायिक रूप से काफी अच्छा था और अब, 2024 में भी वह अच्छे से आगे बढ़ रहे है। जहां तक रिलीज का सवाल है, तनुज विरवानी इस साल काफी प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगे। और इस साल रिलीज हो रही तनुज की पहली फिल्म है सिद्धार्थ मल्होत्रा, दिशा पटानी और राशी खन्ना के साथ की उनकी ‘योद्धा’। फिल्म का टीज़र रिलीज हो चुका है और प्रशंसक उनके किरदार को लेकर बेहद उत्सुक है। 
 
तनुज ने पहले ही फिल्म के टीज़र में अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है और उन्हें जो सराहना मिल रही है, उसे देखते हुए उनकी इस फिल्म के ब्लॉकबस्टर बनने की पूरी संभावना है। योद्धा के संबंध में तनुज ने बताया कि 
 
"योद्धा वास्तव में मेरे लिए एक खास फिल्म है। इसलिए नहीं कि इसमें मेरी भूमिका है बल्कि इसमें मैंने जो किरदार निभाया है वह मेरे अतीत के किरदार से काफी अलग है, परियोजना से जुड़े लोगों ने इसे एक सुपर यादगार और मजेदार अनुभव बना दिया है। टीज़र को देखते ही लोगों को कुछ ही सेकंड में यह एहसास हो गया है कि इसमें मेरा किरदार मेरे द्वारा पहले किए गए किरदारों से काफी अलग है। फिल्म में मेरे दो अलग-अलग लुक हैं और रिलीज से पहले मैं बस इतना ही कहना चाहूंगा की योद्धा हर किसी के लिए एक यादगार अनुभव होगा ऐसा मुझे पूरा विश्वास है। मैं बहुत उत्साहित हूं और मैं इस फिल्म की रिलीज के लिए बेताब हूँ।"

Mamta Choudhary Verified Public Figure • 25 Apr, 2026 Unknown

Bolly Chakkar is world of Bollywood, Celeb Gossips, Movie Reviews, Television and Music.

Digital Archives

Recommended Posts

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने दीपिका पादुकोण को सराहा, कहा- उनकी मौजूदगी बेमिसाल है
रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने दीपिका पादुकोण को सराहा, कहा- उनकी मौजूदगी बेमिसाल है
तमाशा के 9 साल: दीपिका पादुकोण ने तारा के किरदार से दिलों पर छोड़ी अमिट छाप
तमाशा के 9 साल: दीपिका पादुकोण ने तारा के किरदार से दिलों पर छोड़ी अमिट छाप
ज़ी पंजाबी के 'जायका पंजाब' में इस हफ्ते देखें जीरकपुर की 'द बारबेक्यू कंपनी' के अनोखे स्वाद की झलक
ज़ी पंजाबी के 'जायका पंजाब' में इस हफ्ते देखें जीरकपुर की 'द बारबेक्यू कंपनी' के अनोखे स्वाद की झलक
लगातार तीसरी बार कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट का हिस्सा बनीं एक्ट्रेस प्रोड्यूसर इति आचार्य
लगातार तीसरी बार कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट का हिस्सा बनीं एक्ट्रेस प्रोड्यूसर इति आचार्य
अपनी फिल्म श्रीकांत प्रमोशन करने जयपुर आए एक्टर राजकुमार राव ने कहा :- सपनों के हक़ीक़त में बदलने की कहानी है श्रीकान्त
अपनी फिल्म श्रीकांत प्रमोशन करने जयपुर आए एक्टर राजकुमार राव ने कहा :- सपनों के हक़ीक़त में बदलने की कहानी है श्रीकान्त
मलाइका अरोड़ा ने वी कनेक्ट इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित 'ग्लोबल फेम अवार्ड्स 2024' में शिरकत की
मलाइका अरोड़ा ने वी कनेक्ट इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित 'ग्लोबल फेम अवार्ड्स 2024' में शिरकत की
amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu