आईटी इंजीनियर से अभिनेता बने रोहित राज

Mamta Choudhary
Mamta Choudhary Verified Public Figure • 25 Apr, 2026 Unknown
April 21, 2023 • 1:24 PM  0
म
मूवीज
NEWS CARD
Logo
आईटी इंजीनियर से अभिनेता बने रोहित राज
“आईटी इंजीनियर से अभिनेता बने रोहित राज”
Favicon
Read more on bollychakkar.com
21 Apr 2023
https://www.bollychakkar.com/hindi/it-engineer-turned-actor-rohit-raj
Copied
आईटी इंजीनियर से अभिनेता बने रोहित राज
आईटी इंजीनियर से अभिनेता बने रोहित राज
मुंबई : फिल्मों में अभिनय का शौक एक ऐसा जुनून होता है कि किसी और क्षेत्र में काम करने वाला इंसान भी अपने प्रोफेशन को त्याग कर बॉलीवुड जगत में आ जाता है। इसका ताजा उदाहरण हैं रोहित राज जो एक आईटी इंजीनियर रहे हैं मगर अब वह अपना फ़िल्म डेब्यू करने को तैयार हैं। अपने सपने को जीते हुए रोहित राज फिलहाल अपनी पहली फीचर फिल्म "मिस्ट्री ऑफ द टैटू" की शूटिंग में व्यस्त हैं।
    इस क्राइम थ्रिलर फिल्म में अर्जुन रामपाल, मनोज जोशी, डेजी शाह और अमीषा पटेल भी महत्वपूर्ण किरदारों में हैं। इन दिनों रोहित लंदन में इस अनूठे सब्जेक्ट वाली फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं, जो एक बैरिस्टर की भुमिका अदा कर रहे हैं। उनका किरदार अपनी गजब की बुद्धिमानी से दो दशक पुराना हत्या का एक उलझा हुआ मामला हल करता है।
    हेल्थ व फिटनेस को लेकर हमेशा सचेत रहने वाले और मिक्स मार्शल आर्ट्स सीख रहे रोहित राज काफी भाग्यशाली हैं कि उन्हें अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म में अर्जुन रामपाल जैसे मंझे हुए अभिनेता के साथ काम करने का मौका मिला और उनसे उन्हें काफी कुछ सीखने को भी मिला। रोहित कहते हैं "फ़िल्म के मेरे सभी साथी कलाकार बहुत अच्छे हैं। खासकर अर्जुन सर ने शूटिंग के दौरान मेरा बहुत सपोर्ट किया। वह जितने काबिल एक्टर हैं उतने ही बेहतरीन इंसान भी हैं।"
     बचपन से ही बड़े पर्दे पर खुद को देखने की ललक लिए रोहित राज अब अपने ख्वाब को हकीकत में बदलता देखकर काफी उत्साहित हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि रोहित ने कई टीवी धारावाहिकों और विज्ञापन फिल्मों में चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में भी काम किया है।
      रोहित राज ने अभिनय शैली को सीखने समझने के लिए बाकायदा एक्टिंग की विशेष तकनीक का प्रशिक्षण लिया है। उन्होंने मुम्बई में बैरी जॉन एक्टिंग स्कूल और पांडिचेरी के आदिशक्ति थिएटर आर्ट्स से अदाकारी की बारीकियों को सीखा है, यही वजह है कि सेट पर वह बिल्कुल नए कभी नहीं लगे।
       मोनार्क ग्रुप और महादेवन गणेश द्वारा निर्मित फ़िल्म मिस्ट्री ऑफ द टैटू" क्लैरसी साथप्पन द्वारा निर्देशित है।

Mamta Choudhary Verified Public Figure • 25 Apr, 2026 Unknown

Bolly Chakkar is world of Bollywood, Celeb Gossips, Movie Reviews, Television and Music.

Digital Archives

Recommended Posts

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने दीपिका पादुकोण को सराहा, कहा- उनकी मौजूदगी बेमिसाल है
रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने दीपिका पादुकोण को सराहा, कहा- उनकी मौजूदगी बेमिसाल है
तमाशा के 9 साल: दीपिका पादुकोण ने तारा के किरदार से दिलों पर छोड़ी अमिट छाप
तमाशा के 9 साल: दीपिका पादुकोण ने तारा के किरदार से दिलों पर छोड़ी अमिट छाप
ज़ी पंजाबी के 'जायका पंजाब' में इस हफ्ते देखें जीरकपुर की 'द बारबेक्यू कंपनी' के अनोखे स्वाद की झलक
ज़ी पंजाबी के 'जायका पंजाब' में इस हफ्ते देखें जीरकपुर की 'द बारबेक्यू कंपनी' के अनोखे स्वाद की झलक
लगातार तीसरी बार कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट का हिस्सा बनीं एक्ट्रेस प्रोड्यूसर इति आचार्य
लगातार तीसरी बार कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट का हिस्सा बनीं एक्ट्रेस प्रोड्यूसर इति आचार्य
अपनी फिल्म श्रीकांत प्रमोशन करने जयपुर आए एक्टर राजकुमार राव ने कहा :- सपनों के हक़ीक़त में बदलने की कहानी है श्रीकान्त
अपनी फिल्म श्रीकांत प्रमोशन करने जयपुर आए एक्टर राजकुमार राव ने कहा :- सपनों के हक़ीक़त में बदलने की कहानी है श्रीकान्त
मलाइका अरोड़ा ने वी कनेक्ट इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित 'ग्लोबल फेम अवार्ड्स 2024' में शिरकत की
मलाइका अरोड़ा ने वी कनेक्ट इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित 'ग्लोबल फेम अवार्ड्स 2024' में शिरकत की
amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu