करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सेनन स्टारर फिल्म 29 मार्च 2024 को गुड फ्राइेड के मौके पर होगी रिलीज

स्ट्रगलिंग एयरलाइन इंडस्ट्री के बैकड्राप  पर बेस्ड यह फिल्म तीन वर्किंग महिलाओं के जीवन की यात्रा करेगी, जो कुछ अनुचित परिस्थितियों का सामना करती है और झूठ के जाल में फंस जाती हैं।  

Mamta Choudhary
Mamta Choudhary Verified Public Figure • 25 Apr, 2026 Unknown
February 2, 2024 • 12:47 PM  0
मूवीज
NEWS CARD
Logo
करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सेनन स्टारर फिल्म 29 मार्च 2024 को गुड फ्राइेड के मौके पर होगी रिलीज
“करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सेनन स्टारर फिल्म 29 मार्च 2024 को गुड फ्राइेड के मौके पर होगी रिलीज”
Favicon
Read more on bollychakkar.com
2 Feb 2024
https://www.bollychakkar.com/hindi/kareena-kapoor-khan-tabu-and-kriti-sanon-starrer-film-will-be-released-on-29-march-2024-on-the-occasion-of-good-friday
Copied
करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सेनन स्टारर फिल्म 29 मार्च 2024 को गुड फ्राइेड के मौके पर होगी रिलीज
करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सेनन स्टारर फिल्म 29 मार्च 2024 को गुड फ्राइेड के मौके पर होगी रिलीज
बालाजी मोशन पिक्चर्स की बालाजी टेलीफिल्म्स और अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशंस नेटवर्क गुड फ्राइडे के मौके पर अपनी एक ग्रैंड कमिर्शियल एंटरटेनर के साथ गर्मियों के शुरुआती दिनों में हम सभी को एंटरटेन करने के लिए तैयार है। वेल, वेल ....हम बात कर रहें है तब्बू, करीना कपूर खान, कृति सेनन और दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'द क्रू' की जिसमें कपिल शर्मा भी स्पेशल अपीयरेंस में नजर आने वाले है। इसी के साथ कुछ ही दिनों में एक पोस्टर के साथ फिल्म के नए टाइटल की अनाउंसमेंट भी कर दी जाएगी।
 
दरअसल एकता आर कपूर और रिया कपूर ने अपनी अगली फिल्म 'द क्रू' के लिए नई रिलीज डेट फाइनल कर ली है जो 29 मार्च 2024 है। इसी के साथ मेकर्स 'द क्रू' के एक बिल्कुल नए टाइटल की घोषणा भी करेंगे और कुछ ही दिनों में एक नया पोस्टर भी लॉन्च करने की तैयारी में है। तो एविएशन की दुनिया में यात्रा के लिए खुद को तैयार कर लीजिए, जो खामियों और दुर्घटनाओं की कॉमेडी की एक रोलरकोस्टर राइड होगी जो आपको हंसाने के लिए एक माहौल सेट करती है। स्ट्रगलिंग एयरलाइन इंडस्ट्री के बैकड्राप  पर बेस्ड यह फिल्म तीन वर्किंग महिलाओं के जीवन की यात्रा करेगी, जो कुछ अनुचित परिस्थितियों का सामना करती है और झूठ के जाल में फंस जाती हैं।
 
बता दें, इस फिल्म की शूटिंग मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर मार्च 2023 में शुरू की थी। अब आखिरकार वे फिल्म की नई रिलीज़ डेट, 29 मार्च 2024 के साथ एक और एक्साइटिंग घोषणा के साथ सामने आ चुके है।
 
ये फिल्म एकता आर कपूर और रिया कपूर का तीसरा सहयोग है। वहीं फिल्म की न्यू रिलीज़ डेट की घोषणा ने वास्तव में फिल्म के लिए दर्शकों के उत्साह को बढ़ा देती है। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज का काउंटडाउन भी शुरू हो गई है और  इस बीच लोगों को अब 'द क्रू' के नए टाइटल का इंतजार रहेगा!
 
एकता आर कपूर और रिया कपूर की गतिशील जोड़ी को एक बार फिर से साथ लाते हुए, यह विशाल और दिलचस्प कहानी यकीनन एक बड़े कमर्शियल फिल्म के लिए नए स्टैंडर्ड सेट करेगी। इसके अलावा, तब्बू, करीना कपूर खान, कृति सेनन, दिलजीत दोसांझ और कपिल शर्मा की स्पेशल अपीयरेंस के साथ यह फिल्म निश्चित रूप से दर्शकों को सुपर एक्साइट करने वाली है।
 
राजेश कृष्णन द्वारा निर्देशित, फिल्म की शूटिंग पूरे भारत में विभिन्न लोकेशन्स पर की गई है, जिसमें से ज्यादातर शूटिंग मुंबई में हुई है। 'द क्रू' बालाजी टेलीफिल्म्स और अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशंस नेटवर्क के लिए एक बड़ी रिलीज होने जा रही है और 29 मार्च 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।
 
Mamta Choudhary Verified Public Figure • 25 Apr, 2026 Unknown

Bolly Chakkar is world of Bollywood, Celeb Gossips, Movie Reviews, Television and Music.

Digital Archives

Recommended Posts

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने दीपिका पादुकोण को सराहा, कहा- उनकी मौजूदगी बेमिसाल है
रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने दीपिका पादुकोण को सराहा, कहा- उनकी मौजूदगी बेमिसाल है
तमाशा के 9 साल: दीपिका पादुकोण ने तारा के किरदार से दिलों पर छोड़ी अमिट छाप
तमाशा के 9 साल: दीपिका पादुकोण ने तारा के किरदार से दिलों पर छोड़ी अमिट छाप
ज़ी पंजाबी के 'जायका पंजाब' में इस हफ्ते देखें जीरकपुर की 'द बारबेक्यू कंपनी' के अनोखे स्वाद की झलक
ज़ी पंजाबी के 'जायका पंजाब' में इस हफ्ते देखें जीरकपुर की 'द बारबेक्यू कंपनी' के अनोखे स्वाद की झलक
लगातार तीसरी बार कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट का हिस्सा बनीं एक्ट्रेस प्रोड्यूसर इति आचार्य
लगातार तीसरी बार कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट का हिस्सा बनीं एक्ट्रेस प्रोड्यूसर इति आचार्य
अपनी फिल्म श्रीकांत प्रमोशन करने जयपुर आए एक्टर राजकुमार राव ने कहा :- सपनों के हक़ीक़त में बदलने की कहानी है श्रीकान्त
अपनी फिल्म श्रीकांत प्रमोशन करने जयपुर आए एक्टर राजकुमार राव ने कहा :- सपनों के हक़ीक़त में बदलने की कहानी है श्रीकान्त
मलाइका अरोड़ा ने वी कनेक्ट इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित 'ग्लोबल फेम अवार्ड्स 2024' में शिरकत की
मलाइका अरोड़ा ने वी कनेक्ट इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित 'ग्लोबल फेम अवार्ड्स 2024' में शिरकत की
amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu