प्रभास स्टारर फिल्म सलार पार्ट 1: सीजफायर अब अंग्रेजी भाषा में होगी स्ट्रीम

इस फिल्म ने रिलीज के बाद से ही ग्लोबल दर्शकों के बीच इंटरनेशनल स्टैंडर्ड की फिल्म के रूप में अपनी स्थिति मजबूत की है और इसने पैमाने, विजन, क्राफ्ट और एक्शन सीक्वेंस से सभी को प्रभावित किया है।

Mamta Choudhary
Mamta Choudhary Verified Public Figure • 25 Apr, 2026 Unknown
February 5, 2024 • 7:37 PM  0
म
मूवीज
NEWS CARD
Logo
प्रभास स्टारर फिल्म सलार पार्ट 1: सीजफायर अब अंग्रेजी भाषा में होगी स्ट्रीम
“प्रभास स्टारर फिल्म सलार पार्ट 1: सीजफायर अब अंग्रेजी भाषा में होगी स्ट्रीम”
Favicon
Read more on bollychakkar.com
5 Feb 2024
https://www.bollychakkar.com/hindi/prabhas-starrer-film-salaar-part-1-ceasefire-will-now-stream-in-english-language
Copied
प्रभास स्टारर फिल्म सलार पार्ट 1: सीजफायर अब अंग्रेजी भाषा में होगी स्ट्रीम
प्रभास स्टारर फिल्म सलार पार्ट 1: सीजफायर अब अंग्रेजी भाषा में होगी स्ट्रीम
ग्लोबल दर्शकों पर दिखा प्रशांत नील की फिल्म सलार पार्ट 1: सीजफायर का क्रेज, मेकर्स से की अंग्रेजी भाषा में फिल्म स्ट्रीम करने की मांग
 
होम्बले फिल्म्स की सलार: पार्ट 1 सीजफायर ने अपनी जीत का जलवा दुनिया भर में बिखेरा है। इस फिल्म ने दर्शकों के सामने पहले कभी नहीं देखी एक्शन सीक्वेंस, मजबूत स्टोरीटेलिंग, इमोशनल फैक्टर और प्रभास और पृथ्वी सुकुमारन के धमाकेदार प्रदर्शन को पेश किया है।
 
यहीं नहीं, इस फिल्म ने अपने थिएट्रेकिल रिलीज के साथ, अपनी डिजिटल स्ट्रीमिंग में भी अपना दम दिखाया है। दरअसल, फिल्म को हाल ही में तमिल, तेलुगु कन्नड़ और मलयालम में प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया, और इसे दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया हासिल हुई। इसका अंदाजा आप इससे लगा सकते हैं कि फिल्म टॉप 10 स्थानों पर ग्लोबल चार्ट पर छा गई है।
 
ये फिल्म असल में एक इंटरनेशनल सफलता के रूप में उभरी है क्योंकि देश के अलावा, दुनिया भर के दर्शकों ने प्रशांत नील की फिल्म को पंसद किया है।
 
वहीं स्पेनिश और जापानी भाषाओं में फिल्म की जबरदस्त सफलता के बाद फैन्स अब इंग्लिश लैंगुएज में भी फिल्म की रिलीज की मांग कर रहें हैं।
 
ऐसे में मेकर्स ने फिल्म को इंग्लिश लैंगुएज में रिलीज करने की फैन्स की डिमांड को ध्यान में रखते हुए डिजिटल प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के लिए फिल्म की इंग्लिश रिलीज का एलान कर दिया है। इस उत्साहित करने वाली खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा है,
"बड़े पैमाने में इसकी मांग के चलते, हमें दुनिया भर के दर्शकों के लिए @Netflix पर अब #Salaar की एपिक कहानी लाने में खुशी हो रही है!
 
bit.ly/SalaarCeaseFir…
 
#SalaarEnglishOnNetflix"
 
इस फिल्म ने रिलीज के बाद से ही ग्लोबल दर्शकों के बीच इंटरनेशनल स्टैंडर्ड की फिल्म के रूप में अपनी स्थिति मजबूत की है और इसने पैमाने, विजन, क्राफ्ट और एक्शन सीक्वेंस से सभी को प्रभावित किया है।
 
वैसे प्रशांत नील द्वारा फिल्म में बनाई गई खानसार की दुनिया ने ग्लोबल दर्शकों को आकर्षित किया है और वे सभी इसके बारे में उत्साहित हैं और फिल्म जनता को एक सरप्राइज के साथ छोड़ देती है जो अगली कड़ी 'सलार पार्ट 2: शौर्यंगा पर्व' के लिए सही मंच तैयार करती है।
 
होम्बले फिल्म्स की सलार: पार्ट 1 सीजफायर का निर्देशन प्रशांत नील ने किया हैं और इसमें प्रभास, श्रुति हासन, पृथ्वीराज सुकुमारन और जगपति बाबू जैसे कलाकार शामिल हैं। यह फिल्म दुनिया भर के सिनेमाघरों में अपने ब्लॉकबस्टर रन को एंजॉय कर रही है।

Mamta Choudhary Verified Public Figure • 25 Apr, 2026 Unknown

Bolly Chakkar is world of Bollywood, Celeb Gossips, Movie Reviews, Television and Music.

Digital Archives

Recommended Posts

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने दीपिका पादुकोण को सराहा, कहा- उनकी मौजूदगी बेमिसाल है
रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने दीपिका पादुकोण को सराहा, कहा- उनकी मौजूदगी बेमिसाल है
तमाशा के 9 साल: दीपिका पादुकोण ने तारा के किरदार से दिलों पर छोड़ी अमिट छाप
तमाशा के 9 साल: दीपिका पादुकोण ने तारा के किरदार से दिलों पर छोड़ी अमिट छाप
ज़ी पंजाबी के 'जायका पंजाब' में इस हफ्ते देखें जीरकपुर की 'द बारबेक्यू कंपनी' के अनोखे स्वाद की झलक
ज़ी पंजाबी के 'जायका पंजाब' में इस हफ्ते देखें जीरकपुर की 'द बारबेक्यू कंपनी' के अनोखे स्वाद की झलक
लगातार तीसरी बार कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट का हिस्सा बनीं एक्ट्रेस प्रोड्यूसर इति आचार्य
लगातार तीसरी बार कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट का हिस्सा बनीं एक्ट्रेस प्रोड्यूसर इति आचार्य
अपनी फिल्म श्रीकांत प्रमोशन करने जयपुर आए एक्टर राजकुमार राव ने कहा :- सपनों के हक़ीक़त में बदलने की कहानी है श्रीकान्त
अपनी फिल्म श्रीकांत प्रमोशन करने जयपुर आए एक्टर राजकुमार राव ने कहा :- सपनों के हक़ीक़त में बदलने की कहानी है श्रीकान्त
मलाइका अरोड़ा ने वी कनेक्ट इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित 'ग्लोबल फेम अवार्ड्स 2024' में शिरकत की
मलाइका अरोड़ा ने वी कनेक्ट इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित 'ग्लोबल फेम अवार्ड्स 2024' में शिरकत की
amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu