राजकुमार राव स्टारर फ़िल्म 'एसआरआई' अब 17 मई को रिलीज़ होगी

एक्टर इस आगामी बायोपिक में ज्योतिका, अलाया एफ और शरद केलकर के साथ स्क्रीन साझा करेंगे। फिल्म की कहानी एक इंडस्ट्रीयलिस्ट श्रीकांत बोल्ला की प्रेरक यात्रा के इर्द-गिर्द घूमती है,

Mamta Choudhary
Mamta Choudhary Verified Public Figure • 25 Apr, 2026 Unknown
February 16, 2024 • 2:47 PM  0
मूवीज
NEWS CARD
Logo
राजकुमार राव स्टारर फ़िल्म 'एसआरआई' अब 17 मई को रिलीज़ होगी
“राजकुमार राव स्टारर फ़िल्म 'एसआरआई' अब 17 मई को रिलीज़ होगी”
Favicon
Read more on bollychakkar.com
16 Feb 2024
https://www.bollychakkar.com/hindi/rajkumar-rao-starrer-film-sri-will-now-release-on-may-17
Copied
राजकुमार राव स्टारर फ़िल्म 'एसआरआई' अब 17 मई को रिलीज़ होगी
राजकुमार राव स्टारर फ़िल्म 'एसआरआई' अब 17 मई को रिलीज़ होगी
मुंबई  : राजकुमार राव ने अपने बॉलीवुड सफर में फिल्मों के सावधानीपूर्वक चयन से दर्शकों को प्रभावित किया है। अब, पावर पैक्ड परफ़ॉर्मर अपनी आगामी फिल्म 'एसआरआई' के साथ एक बार फिर सभी को एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं। स्त्री, न्यूटन जैसी कई प्रभावशाली फिल्मों ने दर्शकों को यह देखने के लिए उत्साहित कर दिया है कि एक्टर इस बार एसआरआई के साथ स्क्रीन पर क्या लेकर आ रहे हैं।
 
फ़िल्म की घोषणा होने के बाद से, दर्शक फिल्म की रिलीज की तारीख का इंतजार कर रहे थे, जिसका इंतजार अब खत्म हुआ। राजकुमार राव स्टारर फिल्म 'एसआरआई' एक सप्ताह के पोस्टपोन होने के बाद, अब 17 मई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। टी-सीरीज़ के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल ने इस खबर को शेयर किया!
 
एक्टर इस आगामी बायोपिक में ज्योतिका, अलाया एफ और शरद केलकर के साथ स्क्रीन साझा करेंगे। फिल्म की कहानी एक इंडस्ट्रीयलिस्ट श्रीकांत बोल्ला की प्रेरक यात्रा के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्होंने अपनी विजुअल डिसेबिलिटी को अपने रास्ते पर नहीं आने दिया। इतना ही नहीं उन्होंने बोलैंट इंडस्ट्रीज की भी स्थापना की।
 
गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ प्रेजेंट्स टी-सीरीज़ फिल्म्स और चॉक एन चीज़ फिल्म्स प्रोडक्शन एलएलपी के साथ राजकुमार राव की एसआरआई के साथ एक मनोरंजन से भरपूर यात्रा के लिए खुद को तैयार कीजिये। तुषार हीरानंदानी द्वारा निर्देशित और भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और निधि परमार हीरानंदानी द्वारा निर्मित एसआरआई इस साल मई में दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
 
इसके अलावा, राव 'स्त्री 2', 'मिस्टर एंड मिसेज माही' और 'गन्स एंड गुलाब सीजन 2' में नज़र आएंगे। साथ ही एक्टर फ़िल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' में भी नजर आएंगे, जिसमें एक्टर तृप्ति डिमरी उनके साथ स्क्रीन शेयर करतीं नज़र आएंगी। राजकुमार इन दिनों  ऋषिकेश में इसी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।

Mamta Choudhary Verified Public Figure • 25 Apr, 2026 Unknown

Bolly Chakkar is world of Bollywood, Celeb Gossips, Movie Reviews, Television and Music.

Digital Archives

Recommended Posts

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने दीपिका पादुकोण को सराहा, कहा- उनकी मौजूदगी बेमिसाल है
रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने दीपिका पादुकोण को सराहा, कहा- उनकी मौजूदगी बेमिसाल है
तमाशा के 9 साल: दीपिका पादुकोण ने तारा के किरदार से दिलों पर छोड़ी अमिट छाप
तमाशा के 9 साल: दीपिका पादुकोण ने तारा के किरदार से दिलों पर छोड़ी अमिट छाप
ज़ी पंजाबी के 'जायका पंजाब' में इस हफ्ते देखें जीरकपुर की 'द बारबेक्यू कंपनी' के अनोखे स्वाद की झलक
ज़ी पंजाबी के 'जायका पंजाब' में इस हफ्ते देखें जीरकपुर की 'द बारबेक्यू कंपनी' के अनोखे स्वाद की झलक
लगातार तीसरी बार कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट का हिस्सा बनीं एक्ट्रेस प्रोड्यूसर इति आचार्य
लगातार तीसरी बार कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट का हिस्सा बनीं एक्ट्रेस प्रोड्यूसर इति आचार्य
अपनी फिल्म श्रीकांत प्रमोशन करने जयपुर आए एक्टर राजकुमार राव ने कहा :- सपनों के हक़ीक़त में बदलने की कहानी है श्रीकान्त
अपनी फिल्म श्रीकांत प्रमोशन करने जयपुर आए एक्टर राजकुमार राव ने कहा :- सपनों के हक़ीक़त में बदलने की कहानी है श्रीकान्त
मलाइका अरोड़ा ने वी कनेक्ट इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित 'ग्लोबल फेम अवार्ड्स 2024' में शिरकत की
मलाइका अरोड़ा ने वी कनेक्ट इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित 'ग्लोबल फेम अवार्ड्स 2024' में शिरकत की
amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu