संजय लीला भंसाली ने नेटफ्लिक्स लॉन्च डे पर हीरामंडी के शानदार सोलो पोस्टर्स को किया रिलीज

  SLB ने नेटफ्लिक्स लॉन्च डे के मौके पर सोलो पोस्टर्स से पर्दा उठाया है, जिसकी वजह से इस मैग्नम ओपस को लेकर इंतजार सातवें आसमान पर है।

Mamta Choudhary
Mamta Choudhary Verified Public Figure • 25 Apr, 2026 Unknown
February 29, 2024 • 2:26 PM  0
वेब सीरीज
NEWS CARD
Logo
संजय लीला भंसाली ने नेटफ्लिक्स लॉन्च डे पर हीरामंडी के शानदार सोलो पोस्टर्स को किया रिलीज
“संजय लीला भंसाली ने नेटफ्लिक्स लॉन्च डे पर हीरामंडी के शानदार सोलो पोस्टर्स को किया रिलीज”
Favicon
Read more on bollychakkar.com
29 Feb 2024
https://www.bollychakkar.com/hindi/sanjay-leela-bhansali-releases-stunning-solo-posters-of-heeramandi-on-netflix-launch-day
Copied
संजय लीला भंसाली ने नेटफ्लिक्स लॉन्च डे पर हीरामंडी के शानदार सोलो पोस्टर्स को किया रिलीज
संजय लीला भंसाली ने नेटफ्लिक्स लॉन्च डे पर हीरामंडी के शानदार सोलो पोस्टर्स को किया रिलीज
 
संजय लीला भंसाली एक बार फिर से अपनी मैग्नम ओपस यानी मच अवेटेड हीरामंडी से दर्शकों को प्रभावित करने के लिए तैयार है। बता दे कि इसमें मनीषा कोइराला, अदिति राव हैदरी, सोनाक्षी सिन्हा, शर्मिन सहगल, ऋचा चड्ढा और संजीदा शेख जैसी बेहद टैलेंटेड एक्ट्रेसेज नजर आने वाली है। बेहद दमदार टीजर रिलीज करने के बाद, अब मेकर्स ने हर एक एक्ट्रेस के लिए उनकी स्टनिंग सोलो पोस्टर्स से पर्दा उठाया है। इस तरह से दर्शकों के बीच में इसे देखने का उत्साह भंसाली ने छोड़ दिया है जिसके लिए वह जाने जाते हैं।
 
 अपनी कमाल की स्टोरी टेलिंग के लिए जाने जानें वाले फिल्म मेकर ने हीरामंडी के सोलो पोस्टर्स में अपने डायरेक्टोरियल ब्रिलियंस को पेश किया है।  हर पोस्टर से रॉयल्टी, लालित्य, अधिकार और राजसीता का एहसास होता है। यह वो सारी खास बातें हैं जिसके लिए भंसाली अपनी स्क्रीन पर मजबूत महिला किरदारों के लिए जाने जाते हैं।
 
संजय लीला भंसाली अपने विजुअल लग्जरी और सभी चीजों पर बारीकी से ध्यान देने के लिए जाने जाते हैं, और उसी तरह से हीरामंडी भी उससे कुछ अलग नहीं लग रही है। सोलो पोस्टर्स में शानदार और भव्यता की एक झलक मिलती है, जो दर्शकों को एक सिनेमेटिक मास्टरपीस का इंतजार करने के लिए उत्साहित कर रही है।
 
हीरामंडी मल्लिकाजान और फरीदन के बीच के टक्कर की उलझन को दर्शाता है, एक ऐसा क्षेत्र जहां वैश्याएं रानियों के रूप में राज करती हैं। इस टक्कर के बीच, कहानी मल्लिकाजान की सबसे छोटी बेटी आलम के इर्द-गिर्द घूमती है, जो भविष्य की आखिरी उम्मीद बन जाती है। कहानी में दिलचस्प मोड़ तब आता है जब आलम को सत्ता और प्यार में से एक को चुनना होता है। हीरामंडी स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान यानी देश के आजाद होने से पहले के बैकड्रॉप पर स्थित है। ये कहना गलत नहीं होगा की यह एपिक सागा प्यार, सत्ता, धोखा, संघर्ष, और आजादी के सभी रंगों को दिखाने वाली है।
 
SLB ने नेटफ्लिक्स लॉन्च डे के मौके पर सोलो पोस्टर्स से पर्दा उठाया है, जिसकी वजह से इस मैग्नम ओपस को लेकर इंतजार सातवें आसमान पर है। शानदार कास्ट के साथ यह फिल्म प्यार, ताकत, धोखा और आजादी के रंगों को पेश करने का वादा करती है। ये कहना गलत नहीं होगा कि भंसाली के शानदार करियर में यह फिल्म एक और रत्न बनकर सामने आने का वादा करती है।

Mamta Choudhary Verified Public Figure • 25 Apr, 2026 Unknown

Bolly Chakkar is world of Bollywood, Celeb Gossips, Movie Reviews, Television and Music.

Digital Archives

Recommended Posts

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने दीपिका पादुकोण को सराहा, कहा- उनकी मौजूदगी बेमिसाल है
रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने दीपिका पादुकोण को सराहा, कहा- उनकी मौजूदगी बेमिसाल है
तमाशा के 9 साल: दीपिका पादुकोण ने तारा के किरदार से दिलों पर छोड़ी अमिट छाप
तमाशा के 9 साल: दीपिका पादुकोण ने तारा के किरदार से दिलों पर छोड़ी अमिट छाप
ज़ी पंजाबी के 'जायका पंजाब' में इस हफ्ते देखें जीरकपुर की 'द बारबेक्यू कंपनी' के अनोखे स्वाद की झलक
ज़ी पंजाबी के 'जायका पंजाब' में इस हफ्ते देखें जीरकपुर की 'द बारबेक्यू कंपनी' के अनोखे स्वाद की झलक
लगातार तीसरी बार कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट का हिस्सा बनीं एक्ट्रेस प्रोड्यूसर इति आचार्य
लगातार तीसरी बार कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट का हिस्सा बनीं एक्ट्रेस प्रोड्यूसर इति आचार्य
अपनी फिल्म श्रीकांत प्रमोशन करने जयपुर आए एक्टर राजकुमार राव ने कहा :- सपनों के हक़ीक़त में बदलने की कहानी है श्रीकान्त
अपनी फिल्म श्रीकांत प्रमोशन करने जयपुर आए एक्टर राजकुमार राव ने कहा :- सपनों के हक़ीक़त में बदलने की कहानी है श्रीकान्त
मलाइका अरोड़ा ने वी कनेक्ट इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित 'ग्लोबल फेम अवार्ड्स 2024' में शिरकत की
मलाइका अरोड़ा ने वी कनेक्ट इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित 'ग्लोबल फेम अवार्ड्स 2024' में शिरकत की
amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu