शेमारू उमंग के पहले ओरिजिनल 'किस्मत की लकीरों से' में देखें किस्मत, त्याग और प्यार की एक दिलचस्प कहानी

यह शो दर्शकों को रोजमर्रा के पारिवारिक उतार-चढ़ाव के साथ एक रोमांचक सफर पर ले जाता है, जो अंततः एक खूबसूरतरिश्ते में तब्दील होता नजर आता है।

Vinita Kotwani
Vinita Kotwani Unknown
September 4, 2022 • 5:39 PM  0
टेलीविज़न
NEWS CARD
Logo
शेमारू उमंग के पहले ओरिजिनल 'किस्मत की लकीरों से' में देखें किस्मत, त्याग और प्यार की एक दिलचस्प कहानी
“शेमारू उमंग के पहले ओरिजिनल 'किस्मत की लकीरों से' में देखें किस्मत, त्याग और प्यार की एक दिलचस्प कहानी”
Favicon
Read more on bollychakkar.com
4 Sep 2022
https://www.bollychakkar.com/hindi/watch-an-intriguing-story-of-luck-sacrifice-and-love-in-shemaru-umang-s-first-original-kismat-ki-likaron-se
Copied
शेमारू उमंग के पहले ओरिजिनल 'किस्मत की लकीरों से' में देखें किस्मत, त्याग और प्यार की एक दिलचस्प कहानी
शेमारू उमंग के पहले ओरिजिनल 'किस्मत की लकीरों से' में देखें किस्मत, त्याग और प्यार की एक दिलचस्प कहानी

मुंबई: शेमारू एंटरटेनमेंट के सबसे नए चैनल, शेमारू उमंग ने अपना पहला ओरिजिनल शो, 'किस्मत की लकीरों से' लॉन्च किया है। खासकर हिंदी भाषियोंपर आधारित, 'किस्मत की लकीरों से' में भाग्य, त्याग और प्रेम की एक दिलचस्प कहानी देखने को मिलेगी, जिससे इस शो के द्वारा कई जोड़ियाँअपने आप को जुड़ा हुआ महसूस कर सकती हैं। यह शो शेमारू उमंग पर 5 सितंबर से सोमवार से शनिवार रात 8 बजे प्रसारित किया जाएगा।

यह शो दर्शकों को रोजमर्रा के पारिवारिक उतार-चढ़ाव के साथ एक रोमांचक सफर पर ले जाता है, जो अंततः एक खूबसूरतरिश्ते में तब्दील होता नजर आता है। इतना ही नहीं यह शो दो बहनों के विपरीत व्यक्तित्व को भी बेहद खूबसूरती से दर्शाता है, जिनमें से एक बहुत ही सौम्य, दयालु, देखभाल करने वाली और परिवार के लिए समर्पित है,जबकि दूसरी बहन मनमौजी, स्वतंत्र और मॉडर्न है। इन बहनों के जीवन में होने वाले उतार-चढ़ाव के लिए इस शो को देखना न भूलें, और जानें कि किस्मत ने उनके लिए क्या ख़ास रखा है?

इस शो के मुख्य कलाकार के रूपमें एक्टर वरुण शर्मा शामिल हैं, जिन्हे ससुराल सिमर का, और भाग्यलक्ष्मी जैसे शोज सेबहुत लोकप्रियता मिली। वहीं पवित्र भरोसे का सफर में पवित्रा का मुख्य किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस शैली प्रिया, स्प्लिट्सविला-9 से विख्यात अभिषेक पठानिया, और सुमति सिंह,जो रूप- मर्द का नया स्वरूप और अम्मा के बाबू की बेबी में अपनी भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं, भी मुख्य किरदार में नजर आएंगी। शो के मुख्य कलाकारों द्वारा शानदार परफॉरमेंस और मनोरंजक नरेशन, दर्शकों को छोटे पर्दे पर बांधे रखने के लिए पूरी तरह तैयार है।

इस साल अप्रैल में लॉन्च किया गया, शेमारू उमंग, शेमारू के फ्री टू एयर चैनलों, शेमारू टीवी और शेमारू मराठीबाना की मौजूदा रूपरेखा में हाल ही में जोड़ा गया है। शेमारू उमंग सभी प्रमुख केबल नेटवर्क और डीडी फ्री डिश पर प्रसारित किया जाता है।

Vinita Kotwani Unknown

Journalist

Digital Archives

Recommended Posts

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने दीपिका पादुकोण को सराहा, कहा- उनकी मौजूदगी बेमिसाल है
रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने दीपिका पादुकोण को सराहा, कहा- उनकी मौजूदगी बेमिसाल है
तमाशा के 9 साल: दीपिका पादुकोण ने तारा के किरदार से दिलों पर छोड़ी अमिट छाप
तमाशा के 9 साल: दीपिका पादुकोण ने तारा के किरदार से दिलों पर छोड़ी अमिट छाप
ज़ी पंजाबी के 'जायका पंजाब' में इस हफ्ते देखें जीरकपुर की 'द बारबेक्यू कंपनी' के अनोखे स्वाद की झलक
ज़ी पंजाबी के 'जायका पंजाब' में इस हफ्ते देखें जीरकपुर की 'द बारबेक्यू कंपनी' के अनोखे स्वाद की झलक
लगातार तीसरी बार कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट का हिस्सा बनीं एक्ट्रेस प्रोड्यूसर इति आचार्य
लगातार तीसरी बार कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट का हिस्सा बनीं एक्ट्रेस प्रोड्यूसर इति आचार्य
अपनी फिल्म श्रीकांत प्रमोशन करने जयपुर आए एक्टर राजकुमार राव ने कहा :- सपनों के हक़ीक़त में बदलने की कहानी है श्रीकान्त
अपनी फिल्म श्रीकांत प्रमोशन करने जयपुर आए एक्टर राजकुमार राव ने कहा :- सपनों के हक़ीक़त में बदलने की कहानी है श्रीकान्त
मलाइका अरोड़ा ने वी कनेक्ट इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित 'ग्लोबल फेम अवार्ड्स 2024' में शिरकत की
मलाइका अरोड़ा ने वी कनेक्ट इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित 'ग्लोबल फेम अवार्ड्स 2024' में शिरकत की
amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu