आयुष्मान खुराना, अनन्या पांडे बिखेरने आ रहे हैं ड्रीम गर्ल के रंग

Pankaj Kumawat
Pankaj Kumawat Unknown
August 18, 2023 • 2:20 PM  0
मूवीज
NEWS CARD
Logo
आयुष्मान खुराना, अनन्या पांडे बिखेरने आ रहे हैं ड्रीम गर्ल के रंग
“आयुष्मान खुराना, अनन्या पांडे बिखेरने आ रहे हैं ड्रीम गर्ल के रंग”
Favicon
Read more on bollychakkar.com
18 Aug 2023
https://www.bollychakkar.com/hindi/ayushmann-khurrana-ananya-pandey-are-coming-to-spread-the-colors-of-dream-girl
Copied
आयुष्मान खुराना, अनन्या पांडे बिखेरने आ रहे हैं ड्रीम गर्ल के रंग
आयुष्मान खुराना, अनन्या पांडे बिखेरने आ रहे हैं ड्रीम गर्ल के रंग
मुंबई : इस साल की रोमांटिक कॉमेडी - ड्रीम गर्ल 2, 25 अगस्त को रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फ़िल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह साफ है, क्योंकि दर्शक सोशल मीडिया पर कई पोस्ट और फिल्म के ट्रेलर और जबरदस्त गानों पर अपनी खुब सारी प्रतिक्रियाओं के साथ बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।  इस फ़िल्म में मल्टी टैलेंटेड आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे देश के कई शहरों जैसे इंदौर, चंडीगढ़, जयपुर, अहमदाबाद और पुणे की यात्रा के साथ रंगों से भरे उत्सव की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 
     कहना गलत नहीं होगा कि यह यात्रा बेहद अलग और असाधारण होने जा रही है क्योंकि आयुष्मान जहां अलग अलग जगहों पर फिल्म के प्रमोशन्स का हिस्सा बनेंगे और अनन्या पांडे के साथ इंदौर में, मनजोत सिंह चंडीगढ़ में, एकता कपूर जयपुर में, परेश रावल अहमदाबाद में और अभिषेक बनर्जी के साथ पुणे में इसकी जिम्मेदारी उठाएंगे और जोरदार तरीके से फिल्म का प्रचार करते दिखाई देंगे।
     इस पूरी लिस्ट को देखने के बाद समझा जा सकता है कि ड्रीम गर्ल के रंग बिरंगे मल्टी-सिटी टूर का उत्साह जोरो पर है। इस दौरान फिल्म के स्टार्स हर तरफ खुशियां बाटते हुए अपने प्रशंसकों के साथ बातचीत भी करते नजर आएंगे। वह अलग-अलग शहरों में मनोरंजन, प्यार, गाने, ह्यूमर और ड्रामा का जश्न मनाएंगे, जो एक तरह से सभी के लिए ड्रीम गर्ल 2 की शानदार पेशकश का विस्तार है।
    ड्रीम गर्ल के ढेर सारे रंगों के साथ आयुष्मान अपने एवरग्रीन चार्म से चारों तरफ प्यार बाटते के लिए तैयार हैं, साथ ही दर्शकों को पूरी टीम का उत्साह भी देखने को मिलने वाला है।
     राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित और एकता आर कपूर और शोभा कपूर द्वारा निर्मित ड्रीम गर्ल 2 में आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे मुख्य भूमिकाओं में हैं। वहीं फिल्म में परेश रावल, राजपाल यादव, विजय राज, मनजोत सिंह अभिषेक बनर्जी, मनोज जोशी और अन्नू कपूर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 25 अगस्त, 2023 को सिनेमाघरों में आ रही है।

Pankaj Kumawat Unknown

Journalist

Digital Archives

Recommended Posts

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने दीपिका पादुकोण को सराहा, कहा- उनकी मौजूदगी बेमिसाल है
रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने दीपिका पादुकोण को सराहा, कहा- उनकी मौजूदगी बेमिसाल है
तमाशा के 9 साल: दीपिका पादुकोण ने तारा के किरदार से दिलों पर छोड़ी अमिट छाप
तमाशा के 9 साल: दीपिका पादुकोण ने तारा के किरदार से दिलों पर छोड़ी अमिट छाप
ज़ी पंजाबी के 'जायका पंजाब' में इस हफ्ते देखें जीरकपुर की 'द बारबेक्यू कंपनी' के अनोखे स्वाद की झलक
ज़ी पंजाबी के 'जायका पंजाब' में इस हफ्ते देखें जीरकपुर की 'द बारबेक्यू कंपनी' के अनोखे स्वाद की झलक
लगातार तीसरी बार कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट का हिस्सा बनीं एक्ट्रेस प्रोड्यूसर इति आचार्य
लगातार तीसरी बार कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट का हिस्सा बनीं एक्ट्रेस प्रोड्यूसर इति आचार्य
अपनी फिल्म श्रीकांत प्रमोशन करने जयपुर आए एक्टर राजकुमार राव ने कहा :- सपनों के हक़ीक़त में बदलने की कहानी है श्रीकान्त
अपनी फिल्म श्रीकांत प्रमोशन करने जयपुर आए एक्टर राजकुमार राव ने कहा :- सपनों के हक़ीक़त में बदलने की कहानी है श्रीकान्त
मलाइका अरोड़ा ने वी कनेक्ट इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित 'ग्लोबल फेम अवार्ड्स 2024' में शिरकत की
मलाइका अरोड़ा ने वी कनेक्ट इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित 'ग्लोबल फेम अवार्ड्स 2024' में शिरकत की
amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu