सिनेड्रीम्स इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल की घोषणा

फ़िल्म और फ़िल्म मेकर के प्रति इसी प्रेम की वजह से वह इस फ़िल्म महोत्सव का आयोजन कर रहे हैं जहां अच्छी फिल्मो और उनसे जुड़े अदाकारों, निर्देशक, निर्माता, टेक्नीशियन को सराहेंगे।

Mamta Choudhary
Mamta Choudhary Verified Public Figure • 25 Apr, 2026 Unknown
February 10, 2024 • 4:02 PM  0
मनोरंजन
NEWS CARD
Logo
सिनेड्रीम्स इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल की घोषणा
“सिनेड्रीम्स इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल की घोषणा”
Favicon
Read more on bollychakkar.com
10 Feb 2024
https://www.bollychakkar.com/hindi/cinedreams-international-film-festival-announced
Copied
सिनेड्रीम्स इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल की घोषणा
सिनेड्रीम्स इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल की घोषणा
मुंबई  : फाउंडर और आयोजक अयूब खान द्वारा आज मुम्बई के पीवीआर आइकॉन थिएटर में सिनेड्रीम्स इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल की ऑफिशियल घोषणा की गई। इस अवसर पर फाउंडर व आयोजक अयूब  खान, सय्यद अहमद, निर्माता निर्देशक मेहुल कुमार, ब्राइट आउटडोर मीडिया के डॉ योगेश लखानी, श्याम सिंघानिया, निर्देशक जय प्रकाश, अमित ख़ान राइटर , पराग चापेकर सहित कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं।
 
इस फ़िल्म फेस्टिवल के संस्थापक और ऑर्गनाइजर अयूब  खान हैं, उनके साथ सय्यद अहमद भी जुड़े हुए हैं। ये बिल्कुल नए ढंग का और काफी अलग किस्म का फेस्टिवल है जिसमें फ़िल्म कंपटीशन के लिए हर भाषा, हर अवधि की फिल्मों की एंट्री की जाएगी और विनर को सर्टिफिकेट के साथ कैश प्राइज भी दिया जाएगा।
 
सबसे खास बात यह है कि इस फ़िल्म फेस्टिवल के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में पहलाज निहलानी, श्याम सिंघानिया, गीतकार समीर अंजान, रईस अहमद, जरीना वहाब, कौसर खालिद जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
 
वहीं इस फेस्टिवल के ज्यूरी सदस्यों में मेहुल कुमार, कोमल नाहटा, संजय मासूम, जितेंद्र वत्स, सुभाष साहू ,पराग चापेकर, राजीव वर्मा, सतलज धीर, सैकत दास, तुषार थोरात , के एस adiyaman , सीमा पहवा, अतुल मोहन और अनिल दुबे का नाम उल्लेखनीय है। आज ही इस फ़िल्म फेस्टिवल की वेबसाइट भी लॉन्च की गई।
 
फ़िल्म जगत में पिछले 4 दशकों से निर्माता निर्देशक लेखक और डिस्ट्रीब्यूटर के रूप में काम कर रहे अयूब खान ने कहा कि इस अनूठे फ़िल्म फेस्टिवल का आयोजन मुम्बई के जुहू पीवीआर सिनेमा में 28 और 29 मई 2024 को होगा और 30 मई को अवार्ड दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि वह बचपन से फिल्मों के शौकीन रहे हैं और फ़िल्म को हो वह अपना सब कुछ मानते हैं। फ़िल्म और फ़िल्म मेकर के प्रति इसी प्रेम की वजह से वह इस फ़िल्म महोत्सव का आयोजन कर रहे हैं जहां अच्छी फिल्मो और उनसे जुड़े अदाकारों, निर्देशक, निर्माता, टेक्नीशियन को सराहेंगे। इस फ़िल्म फेस्टिवल से पैसा कमाना उनका उद्देश्य नहीं बल्कि बेहतर सिनेमा को दर्शकों तक पहुंचाना चाहते हैं, उन्हें बनाने वालों का सम्मान करना चाहते हैं।
 
यहाँ आए सभी अतिथियों मेहुल कुमार, योगेश लखानी और श्याम सिंघानिया ने अयूब खान के विज़न की प्रशंसा की और अपना पूरा सपोर्ट इस फेस्टिवल को देने का वादा किया। सभी गेस्ट्स ने अय्यूब खान को इस आयोजन के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। एक्ट्रेस और इन्फ्लुएंसर एकता जैन ने इस लांच इवेंट की एंकरिंग की।

Mamta Choudhary Verified Public Figure • 25 Apr, 2026 Unknown

Bolly Chakkar is world of Bollywood, Celeb Gossips, Movie Reviews, Television and Music.

Digital Archives

Recommended Posts

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने दीपिका पादुकोण को सराहा, कहा- उनकी मौजूदगी बेमिसाल है
रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने दीपिका पादुकोण को सराहा, कहा- उनकी मौजूदगी बेमिसाल है
तमाशा के 9 साल: दीपिका पादुकोण ने तारा के किरदार से दिलों पर छोड़ी अमिट छाप
तमाशा के 9 साल: दीपिका पादुकोण ने तारा के किरदार से दिलों पर छोड़ी अमिट छाप
ज़ी पंजाबी के 'जायका पंजाब' में इस हफ्ते देखें जीरकपुर की 'द बारबेक्यू कंपनी' के अनोखे स्वाद की झलक
ज़ी पंजाबी के 'जायका पंजाब' में इस हफ्ते देखें जीरकपुर की 'द बारबेक्यू कंपनी' के अनोखे स्वाद की झलक
लगातार तीसरी बार कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट का हिस्सा बनीं एक्ट्रेस प्रोड्यूसर इति आचार्य
लगातार तीसरी बार कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट का हिस्सा बनीं एक्ट्रेस प्रोड्यूसर इति आचार्य
अपनी फिल्म श्रीकांत प्रमोशन करने जयपुर आए एक्टर राजकुमार राव ने कहा :- सपनों के हक़ीक़त में बदलने की कहानी है श्रीकान्त
अपनी फिल्म श्रीकांत प्रमोशन करने जयपुर आए एक्टर राजकुमार राव ने कहा :- सपनों के हक़ीक़त में बदलने की कहानी है श्रीकान्त
मलाइका अरोड़ा ने वी कनेक्ट इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित 'ग्लोबल फेम अवार्ड्स 2024' में शिरकत की
मलाइका अरोड़ा ने वी कनेक्ट इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित 'ग्लोबल फेम अवार्ड्स 2024' में शिरकत की
amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu