धमाकेदार स्क्रीनिंग के साथ राजस्थानी वेब सीरीज ‘वकील साहिबा’ हुई स्टेज ऐप पर रिलीज़

— राजस्थानी स्टेज की नयी वेब सीरीज वकील साहिबा की स्क्रीनिंग में पधारे नामी राजस्थानी कलाकार। बोलियों की क्रांति को आगे बढ़ाते हुए राजस्थान में स्टेज ऐप ने एक और नया परचम लहराया है। इस बार ओटीटी प्लेटफॉर्म स्टेज ऐप की नई राजस्थानी वेब सीरीज वकील साहिबा का धमाकेदार प्रीमियर हुआ। 25 जून रविवार को […]

Mamta Choudhary
Mamta Choudhary Verified Public Figure • 25 Apr, 2026 Unknown
June 26, 2023 • 12:13 PM  0
वेब सीरीज
NEWS CARD
Logo
धमाकेदार स्क्रीनिंग के साथ राजस्थानी वेब सीरीज ‘वकील साहिबा’ हुई स्टेज ऐप पर रिलीज़
“धमाकेदार स्क्रीनिंग के साथ राजस्थानी वेब सीरीज ‘वकील साहिबा’ हुई स्टेज ऐप पर रिलीज़”
Favicon
Read more on bollychakkar.com
26 Jun 2023
https://www.bollychakkar.com/hindi/rajasthani-web-series-vakeel-sahiba-released-on-stage-app-with-a-bang-screening
Copied
धमाकेदार स्क्रीनिंग के साथ राजस्थानी वेब सीरीज ‘वकील साहिबा’ हुई स्टेज ऐप पर रिलीज़
धमाकेदार स्क्रीनिंग के साथ राजस्थानी वेब सीरीज ‘वकील साहिबा’ हुई स्टेज ऐप पर रिलीज़

— राजस्थानी स्टेज की नयी वेब सीरीज वकील साहिबा की स्क्रीनिंग में पधारे नामी राजस्थानी कलाकार।

बोलियों की क्रांति को आगे बढ़ाते हुए राजस्थान में स्टेज ऐप ने एक और नया परचम लहराया है। इस बार ओटीटी प्लेटफॉर्म स्टेज ऐप की नई राजस्थानी वेब सीरीज वकील साहिबा का धमाकेदार प्रीमियर हुआ। 25 जून रविवार को जयपुर में झालाना डूँगरी स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर इस वेब सीरीज को स्क्रीनिंग के साथ में रिलीज किया गया। इस मौके पर इस वेब सीरीज की स्टारकास्ट के साथ साथ स्टेज एप के ऑफिशियल मेंबर्स और राजस्थानी आर्टिस्ट्स उपस्थित रहे।

सामाजिक मुद्दों को दर्शाती है वकील साहिबा की कहानी :-

वेब सीरीज में बाल विवाह से जूंझती लड़की का संघर्ष दिखाया है। इस वेब सीरीज का डायरेक्शन और स्क्रिप्ट राइटिंग गजेंद्र शंकर श्रोत्रिय ने किया है। कहानी की लीड एक्ट्रेस अपूर्वा चतुर्वेदी व लीड एक्टर संवद भट्ट है जिन्होंने अपनी भूमिका को बखूबी निभाया है। इनके अलावा रमन मोहन कृष्णात्रेय, जया पांडे, अंजली त्रिपाठी, विशा पराशर, तपन भट्ट, अमित मेहरा, आकाश जोशी, मनीष कसाना सभी रंगमंच से जुड़े कलाकारों ने जोरदार काम किया है। सीरीज़ में डीओपी पुनीत धाकड़, एडिटर और असिस्टेंट डायरेक्टर दीपांशु गुप्ता, और म्यूजिक राजीव थानवी का है। इस वेब सीरीज की शूटिंग मुख्यत जयपुर और आसपास के इलाके में हुई है।

स्टेज ऐप के हेड ऑफ़ मार्केटिंग कुणाल कुमरावत का कहना है कि सिनेमा के क्षेत्र में जो क्रांति स्टेज ऐप ने शुरू की है वो आने वाले समय में राजस्थानी फ़िल्म/वेब-सीरीज़ के माध्यमों से ऐसी कई कहानियाँ लेकर आ रही है जो राजस्थान में सिनेमा का रुख बदल देगी, और साथ ही नये उभरते राजस्थानी कलाकारों को एक से बढ़कर एक अवसर प्रदान करेगी। साथ ही उन्होंने बताया की हमारा उद्देश्य यही है की किसी भी राजस्थानी कलाकार को अपना प्रदेश छोड़ कर नामची बड़े शहरों में काम ढूँढने के नाम पर स्ट्रगल ना करना पड़े। हम प्रदेश के हर कलाकार के साथ खड़े हैं।

rss_feed Disclaimer
Story published through syndicated feed.
favorite Follow us for the latest updates:

Mamta Choudhary Verified Public Figure • 25 Apr, 2026 Unknown

Bolly Chakkar is world of Bollywood, Celeb Gossips, Movie Reviews, Television and Music.

Digital Archives

Recommended Posts

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने दीपिका पादुकोण को सराहा, कहा- उनकी मौजूदगी बेमिसाल है
रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने दीपिका पादुकोण को सराहा, कहा- उनकी मौजूदगी बेमिसाल है
तमाशा के 9 साल: दीपिका पादुकोण ने तारा के किरदार से दिलों पर छोड़ी अमिट छाप
तमाशा के 9 साल: दीपिका पादुकोण ने तारा के किरदार से दिलों पर छोड़ी अमिट छाप
ज़ी पंजाबी के 'जायका पंजाब' में इस हफ्ते देखें जीरकपुर की 'द बारबेक्यू कंपनी' के अनोखे स्वाद की झलक
ज़ी पंजाबी के 'जायका पंजाब' में इस हफ्ते देखें जीरकपुर की 'द बारबेक्यू कंपनी' के अनोखे स्वाद की झलक
लगातार तीसरी बार कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट का हिस्सा बनीं एक्ट्रेस प्रोड्यूसर इति आचार्य
लगातार तीसरी बार कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट का हिस्सा बनीं एक्ट्रेस प्रोड्यूसर इति आचार्य
अपनी फिल्म श्रीकांत प्रमोशन करने जयपुर आए एक्टर राजकुमार राव ने कहा :- सपनों के हक़ीक़त में बदलने की कहानी है श्रीकान्त
अपनी फिल्म श्रीकांत प्रमोशन करने जयपुर आए एक्टर राजकुमार राव ने कहा :- सपनों के हक़ीक़त में बदलने की कहानी है श्रीकान्त
मलाइका अरोड़ा ने वी कनेक्ट इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित 'ग्लोबल फेम अवार्ड्स 2024' में शिरकत की
मलाइका अरोड़ा ने वी कनेक्ट इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित 'ग्लोबल फेम अवार्ड्स 2024' में शिरकत की
amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu