"आई लव यू" के सिर्फ एक सीन के लिए, पूरे 14 घंटे तक पानी में रही रकुल प्रीत सिंह

Mamta Choudhary
Mamta Choudhary Verified Public Figure • 25 Apr, 2026 Unknown
June 12, 2023 • 1:39 PM  0
म
मूवीज
NEWS CARD
Logo
"आई लव यू" के सिर्फ एक सीन के लिए, पूरे 14 घंटे तक पानी में रही रकुल प्रीत सिंह
“"आई लव यू" के सिर्फ एक सीन के लिए, पूरे 14 घंटे तक पानी में रही रकुल प्रीत सिंह”
Favicon
Read more on bollychakkar.com
12 Jun 2023
https://www.bollychakkar.com/hindi/rakul-preet-singh-went-under-water-for-14-hours-for-just-one-scene-of-i-love-you
Copied
"आई लव यू" के सिर्फ एक सीन के लिए, पूरे 14 घंटे तक पानी में रही रकुल प्रीत सिंह
"आई लव यू" के सिर्फ एक सीन के लिए, पूरे 14 घंटे तक पानी में रही रकुल प्रीत सिंह
मुंबई : अपनी आने वाली फिल्म आई लव यू के लिए, रकुल प्रीत सिंह को  फिल्म के एक दृश्य के लिए 2 मिनट 30 सेकंड के लिए पानी के अंदर रहने की आवश्यकता थी और उस दृश्य के लिए अभिनेत्री ने जो तैयारी की वह आपके होश उड़ा देगी।
     रकुल कहती है कि, “फिल्म में कहानी की भावनाओं को गहराई से समझने के लिए मुझे एक खास तरह के सोच की जरूरत थी। और इससे सही मायने में जुड़ने के लिए मैंने एक महीने की कड़ी तैयारी भी की।  अंडरवाटर सीक्वेंस के लिए  जहान एडेनवाला इंस्ट्रक्टर थे, जिन्होंने मुझे दो मिनट 30 सेकंड के लिए पानी के अंदर ज्यादा से ज्यादा वक्त रहने के लिए प्रशिक्षित किया, मैने एक महीने तक हर रोज प्रैक्टिस की है। 
     वह आगे कहती हैं, “अंडरवाटर सीक्वेंस को शूट करने की सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि मैं दोपहर 2 बजे से लेकर सुबह 4 बजे तक पानी में थी और मैं पूरे दिन गीली थी और पानी बहुत ठंडा था।  वे हर शॉट के बाद मेरे ऊपर गर्म पानी डाल रहे थे ताकि मेरा शरीर ज्यादा ठंडा न हो जाए।  बेशक, पानी में क्लोरीन की वजह से आपकी आंखों में जलन हो रही है और यह भी एक चुनौती है लेकिन मैंने वास्तव में इस चुनौती का आनंद लिया क्योंकि इससे मुझे खुद को आगे बढ़ाने में काफी मदद मिली।
     जियो स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत, एथेना एंड द वर्मिलियन वर्ल्ड प्रोडक्शन की फिल्म 'आई लव यू' को प्रशंसित फिल्म निर्माता निखिल महाजन द्वारा लिखा और निर्देशित किया गया है और ज्योति देशपांडे, सुनीर खेतरपाल और गौरव बोस द्वारा निर्मित किया है।  रकुल प्रीत सिंह और पावेल गुलाटी, अक्षय ओबेरॉय और किरण कुमार स्टारर यह फिल्म 16 जून को जियो सिनेमा पर अपने डिजिटल प्रीमियर के लिए तैयार है।

Mamta Choudhary Verified Public Figure • 25 Apr, 2026 Unknown

Bolly Chakkar is world of Bollywood, Celeb Gossips, Movie Reviews, Television and Music.

Digital Archives

Recommended Posts

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने दीपिका पादुकोण को सराहा, कहा- उनकी मौजूदगी बेमिसाल है
रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने दीपिका पादुकोण को सराहा, कहा- उनकी मौजूदगी बेमिसाल है
तमाशा के 9 साल: दीपिका पादुकोण ने तारा के किरदार से दिलों पर छोड़ी अमिट छाप
तमाशा के 9 साल: दीपिका पादुकोण ने तारा के किरदार से दिलों पर छोड़ी अमिट छाप
ज़ी पंजाबी के 'जायका पंजाब' में इस हफ्ते देखें जीरकपुर की 'द बारबेक्यू कंपनी' के अनोखे स्वाद की झलक
ज़ी पंजाबी के 'जायका पंजाब' में इस हफ्ते देखें जीरकपुर की 'द बारबेक्यू कंपनी' के अनोखे स्वाद की झलक
लगातार तीसरी बार कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट का हिस्सा बनीं एक्ट्रेस प्रोड्यूसर इति आचार्य
लगातार तीसरी बार कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट का हिस्सा बनीं एक्ट्रेस प्रोड्यूसर इति आचार्य
अपनी फिल्म श्रीकांत प्रमोशन करने जयपुर आए एक्टर राजकुमार राव ने कहा :- सपनों के हक़ीक़त में बदलने की कहानी है श्रीकान्त
अपनी फिल्म श्रीकांत प्रमोशन करने जयपुर आए एक्टर राजकुमार राव ने कहा :- सपनों के हक़ीक़त में बदलने की कहानी है श्रीकान्त
मलाइका अरोड़ा ने वी कनेक्ट इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित 'ग्लोबल फेम अवार्ड्स 2024' में शिरकत की
मलाइका अरोड़ा ने वी कनेक्ट इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित 'ग्लोबल फेम अवार्ड्स 2024' में शिरकत की
amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu