सलमान खान बताते हैं कि उनके फिटनेस ट्रेनर कैसे उन्हें और ‘आरआरआर’ के लिए रामचरण को ट्रेनिंग देने की जद्दोजहद करते थे

राजामौली की हर प्रस्तुति में रोमांचक फाइट सीन्स दर्शकों की धड़कनें तेज कर देते हैं। इस स्तर की कला के साथ दर्शकों की उम्मीदों पर खरे उतरने वाले रामचरण और जूनियर एनटीआर ने इसके लिए बेहद थका देने वाली ट्रेनिंग की थी।

Vinita Kotwani
Vinita Kotwani Unknown
August 10, 2022 • 2:24 PM  0
बॉलीवुड
NEWS CARD
Logo
सलमान खान बताते हैं कि उनके फिटनेस ट्रेनर कैसे उन्हें और ‘आरआरआर’ के लिए रामचरण को ट्रेनिंग देने की जद्दोजहद करते थे
“सलमान खान बताते हैं कि उनके फिटनेस ट्रेनर कैसे उन्हें और ‘आरआरआर’ के लिए रामचरण को ट्रेनिंग देने की जद्दोजहद करते थे”
Favicon
Read more on bollychakkar.com
10 Aug 2022
https://www.bollychakkar.com/hindi/salman-khan-reveals-how-his-fitness-trainer-struggled-to-train-him-and-ramcharan-for-rrr
Copied
सलमान खान बताते हैं कि उनके फिटनेस ट्रेनर कैसे उन्हें और ‘आरआरआर’ के लिए रामचरण को ट्रेनिंग देने की जद्दोजहद करते थे
सलमान खान बताते हैं कि उनके फिटनेस ट्रेनर कैसे उन्हें और ‘आरआरआर’ के लिए रामचरण को ट्रेनिंग देने की जद्दोजहद करते थे

जहां हम सभी ने फिल्म आरआरआर की भव्यता और शानदार कहानी को लिए पसंद किया है, वहीं एक्शन एक ऐसी खूबी है जो इस फिल्म को अच्छी तरह बांधे रखती है। चाहे राम का अकेले गांव वालों की भीड़ से लड़ना हो या फिर जंगल के शेर के साथ भीम का रोमांचक संघर्ष हो, हमने रामचरण और जूनियर एनटीआर को अपनी हदों को एक नए स्तर पर पहुंचाते हुए देखा।

राजामौली की हर प्रस्तुति में रोमांचक फाइट सीन्स दर्शकों की धड़कनें तेज कर देते हैं। इस स्तर की कला के साथ दर्शकों की उम्मीदों पर खरे उतरने वाले रामचरण और जूनियर एनटीआर ने इसके लिए बेहद थका देने वाली ट्रेनिंग की थी। आरआरआर के एक समारोह में बॉक्स ऑफिस सुपरस्टार सलमान खान ने बताया कि उनके ट्रेनर राकेश उदियर किस तरह उन्हें और फिल्म आरआरआर के लिए रामचरण को ट्रेनिंग देने की जद्दोजहद में लगे रहते थे। उस समय सलमान खान एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे और राकेश के साथ एक कठिन ट्रेनिंग सेशन से गुजर रहे थे।

इस बारे में बताते हुए आरआरआर लॉन्च इवेंट में सलमान खान ने कहा था, "मुझे पता है इन लोगों ने कितनी मेहनत की है। मेरा खुद का ट्रेनर मुझे छोड़कर चरण के पास जाता था। मैं तारक (जूनियर एनटीआर) को जानता हूं और मैं समझ सकता हूं कि वो किस दौर से गुजरे होंगे। तारक कमाल के हैं।"

जब सलमान से एसएस राजामौली के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि वो हमारे बेस्ट फिल्मकार हैं, और मैं अपने सभी फैंस से निवेदन करना चाहूंगा कि आरआरआर देखो आप सब।"

तो आप भी जबर्दस्त एक्शन और इस शानदार मास्टरपीस का मजा लेने के लिए देखिए आरआरआर का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर, 14 अगस्त को रात 8 बजे, ज़ी सिनेमा पर।

Vinita Kotwani Unknown

Journalist

Digital Archives

Recommended Posts

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने दीपिका पादुकोण को सराहा, कहा- उनकी मौजूदगी बेमिसाल है
रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने दीपिका पादुकोण को सराहा, कहा- उनकी मौजूदगी बेमिसाल है
तमाशा के 9 साल: दीपिका पादुकोण ने तारा के किरदार से दिलों पर छोड़ी अमिट छाप
तमाशा के 9 साल: दीपिका पादुकोण ने तारा के किरदार से दिलों पर छोड़ी अमिट छाप
ज़ी पंजाबी के 'जायका पंजाब' में इस हफ्ते देखें जीरकपुर की 'द बारबेक्यू कंपनी' के अनोखे स्वाद की झलक
ज़ी पंजाबी के 'जायका पंजाब' में इस हफ्ते देखें जीरकपुर की 'द बारबेक्यू कंपनी' के अनोखे स्वाद की झलक
लगातार तीसरी बार कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट का हिस्सा बनीं एक्ट्रेस प्रोड्यूसर इति आचार्य
लगातार तीसरी बार कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट का हिस्सा बनीं एक्ट्रेस प्रोड्यूसर इति आचार्य
अपनी फिल्म श्रीकांत प्रमोशन करने जयपुर आए एक्टर राजकुमार राव ने कहा :- सपनों के हक़ीक़त में बदलने की कहानी है श्रीकान्त
अपनी फिल्म श्रीकांत प्रमोशन करने जयपुर आए एक्टर राजकुमार राव ने कहा :- सपनों के हक़ीक़त में बदलने की कहानी है श्रीकान्त
मलाइका अरोड़ा ने वी कनेक्ट इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित 'ग्लोबल फेम अवार्ड्स 2024' में शिरकत की
मलाइका अरोड़ा ने वी कनेक्ट इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित 'ग्लोबल फेम अवार्ड्स 2024' में शिरकत की
amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu